Hyundai Grand i10 Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Sun, 23 Aug 2020 08:04:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Hyundai Grand i10 Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 खरीदनी है नई कार? Hyundai की इन कारों पर मिल रहा है 60,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर https://www.indianpillar.com/automobile-news/these-hyundai-cars-are-getting-a-discount-offer-of-up-to-60000-rupees/ Sun, 23 Aug 2020 08:04:14 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=3589 कोरोनावायरस और आर्थिक मंडी के कारण कार कंपनियों की बिक्री पर बहुत गहरा असर पड़ा है। कार अपनी बिक्री को रफ्तार देने के लिए लगातार ग्राहकों को नए-नए डिस्काउंट ऑफर्स…

The post खरीदनी है नई कार? Hyundai की इन कारों पर मिल रहा है 60,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर appeared first on Indian Pillar.

]]>

कोरोनावायरस और आर्थिक मंडी के कारण कार कंपनियों की बिक्री पर बहुत गहरा असर पड़ा है। कार अपनी बिक्री को रफ्तार देने के लिए लगातार ग्राहकों को नए-नए डिस्काउंट ऑफर्स और नए सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। देखा जाए तो लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद से कार बिक्री में धीरे-धीरे रफ्तार आई है। ऐसे में 2019 जुलाई महीने की तुलना में 2020 जुलाई महीने में लॉकडाउन के चलते 2020 का आंकड़ा थोड़ा काम ही है। Hyundai कंपनी भी इस अवसर में अपनी कारों की बिक्री को तेजी देने के लिए कई तरह के डिस्काउंट ऑफर पेश कर रही है। विस्तार से जानते हैं की Hyundai की किस-किस कार पर मिल रहा है कितनी डिस्काउंट।

Hyundai Aura:

अगस्त के महीने में कंपनी Hyundai Aura पर 20,000 रुपये तक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह कार बाजार में उपलब्ध मारुती डिजायर, हौंडा अमेज और टाटा टिगोर कारों को कड़ी टक्कर देती है। इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.8 लाख है। इसमें ग्राहक को 1.0 लीटर और 1.2 लीटर इंजन ऑप्शन मिलता है। साथ में मैन्युअल ट्रांसमिशन और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन भी उपलब्ध है।

Hyundai Grand i10:

कंपनी Hyundai Grand i10 पर 60,000 तक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। भारतीय बाजार में हुंडई की इस कार की काफी डिमांड है। कंपनी ने सबसे पहले इस कार को 2013 में लॉन्च किया था और 2017 में इस कार के फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया था। इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.89 लाख है।

Hyundai Santro:

कंपनी Hyundai santro की खरीद पर 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। Hyundai की यह एंट्री लेवल कार बाजार में उपलब्ध मारुती वैगनआर से कड़ा मुकाबला करती है। इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.57 लाख है। इस कार में 1.1 लीटर का इंजन मिलेगा। साथ ही मैन्युअल ट्रांसमिशन और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प उपलब्ध है।

Hyundai Elite i20:

कंपनी Hyundai Elite i20 की खरीद पर 35,000 रुपये तक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। Hyundai Elite i20 कंपनी की सबसे पॉपुलर कार है। इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 6.50 लाख रुपये है। इस कार में 1197cc का इंजन दिया गया है। साथ ही 5 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन दिया गया है।

Hyundai Elantra:

कंपनी Hyundai Elantra की खरीद पर 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस कार के बाजार में 2.0 लीटर और 1.5 लीटर इंजन वेरिएंट उपलब्ध हैं। इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 17.6 लाख रुपये है। कंपनी इस कार पर मैन्युअल ट्रांसमिशन और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन विकल्प प्रदान कर रही है।

The post खरीदनी है नई कार? Hyundai की इन कारों पर मिल रहा है 60,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर appeared first on Indian Pillar.

]]>
3589
Hyundai की BS6 कारों पर मिल रहा है 60,000 रुपये तक का डिस्काउंट https://www.indianpillar.com/automobile-news/hyundais-bs6-cars-are-getting-up-to-60000-discount-on-hyundai-santro-grand-i10-aura-and-elantra/ Thu, 06 Aug 2020 06:30:11 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=3398 Hyundai मोटर अगस्त के महीने में अपनी कुछ चुनिंदा कारों पर आकर्षक छूट दे रही है। कंपनी इस आकर्षक ऑफर के साथ ज्यादा से ज्यादा ग्राहक को अपने ओर खींचना…

The post Hyundai की BS6 कारों पर मिल रहा है 60,000 रुपये तक का डिस्काउंट appeared first on Indian Pillar.

]]>

Hyundai मोटर अगस्त के महीने में अपनी कुछ चुनिंदा कारों पर आकर्षक छूट दे रही है। कंपनी इस आकर्षक ऑफर के साथ ज्यादा से ज्यादा ग्राहक को अपने ओर खींचना चाहती है। ऐसे में Hyundai आने वाले त्यौहारों के सीजन को देखते हुए जो ग्राहक कार खरीदने का मन बना रहे हैं उनको अपने ऑफर से लुभाने की कोशिश कर रही है। Hyundai कंपनी द्वारा दी जा रही इस छूट के तहत कॉर्पोरेट छूट, नकद छूट और एक्सचेंज बोनस शामिल हैं। इसके अलावा डॉक्टर, शिक्षक, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉर्पोरेट के लिए विशेष छूट भी उपलब्ध है। कंपनी फाइनेंस पर कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए आकर्षक लोन स्किम भी उपलब्ध करा रही है।

जो ग्राहक Hyundai के छोटी कार खरीदने का मन बना रहे हैं वो इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। कार निर्माता Hyundai Santro पर कुल 45,000 रुपये की छूट दी जा रही है। इसमें 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट छूट विकल्प भी उपलब्ध है। Grand i10 के पेट्रोल और डीजल मॉडल पर कुल 60,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें 40,000 रुपये की नकद छूट, 5,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। Grand i10 Nios पर कुल 25,000 रुपये का छूट दिया जा रहा है। इसमें ग्राहक को 10,000 रुपये की नकद छूट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज लाभ और 5,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी उपलब्ध कराई जा रही है।

Hyundai Aura के डीजल और पेट्रोल मॉडल पर कुल 20,000 रुपये की छूट दी जा रही है। इस ऑफर में 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर शामिल है। Grand i20 प्रीमियम हैचबैक स्पोर्ट्ज और एस्टा वेरिएंट पर 35,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 15,000 रुपये की नकद छूट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट छूट शामिल है। इसके अलावा Hyundai Elantra पर 30,000 रुपये तक ऑफर मिल रहा है जो केवल एक्सचेंज बोनस पर उपलब्ध है।

The post Hyundai की BS6 कारों पर मिल रहा है 60,000 रुपये तक का डिस्काउंट appeared first on Indian Pillar.

]]>
3398