IKEA Furnitures Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Fri, 18 Dec 2020 17:11:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 IKEA Furnitures Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 स्वीडिश फर्नीचर कंपनी आइकिया करेगी भारत में 10500 करोड़ का निवेश, सिर्फ मुंबई में ही लगाएगी 6000 करोड़ https://www.indianpillar.com/business/ikea-to-invest-over-ten-thousand-five-hundred-crore-rupees-only-in-mumbai-it-will-invest-6000-thousand-crore-rupess/ Fri, 18 Dec 2020 10:30:30 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=6261 स्वीडिश फर्नीचर और फर्निंशिंग्स कंपनी आइकिया ( IKEA)भारत में 10,500 करोड़ रुपये खर्च करेगी. स्वीडिश कंपनी अगले दस साल अकेले में महाराष्ट्र में 6000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. महाराष्ट्र…

The post स्वीडिश फर्नीचर कंपनी आइकिया करेगी भारत में 10500 करोड़ का निवेश, सिर्फ मुंबई में ही लगाएगी 6000 करोड़ appeared first on Indian Pillar.

]]>
स्वीडिश फर्नीचर और फर्निंशिंग्स कंपनी आइकिया ( IKEA)भारत में 10,500 करोड़ रुपये खर्च करेगी. स्वीडिश कंपनी अगले दस साल अकेले में महाराष्ट्र में 6000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. महाराष्ट्र में नवी मुंबई का स्टोर राज्य में इसका दूसरा स्टोर होगा. आइकिया के प्रवक्ता का कहना है कि महाराष्ट्र में आइकिया ढाई करोड़ लोगों तक पहुंचेगी और कम से कम छह हजार लोगों को नौकरी मिलेगी. इनमें से 50 फीसदी नौकरियां महिलाओं को मिलेगी.  भारत में आइकिया कम से कम 50 सप्लायर के साथ काम कर रही है.कंपनी की कुल बिक्री में इसकी 20 फीसदी हिस्सेदारी है.

कई और कैटेगरी में प्रोडक्ट लाएगी आइकिया 

कंपनी का कहना है कि यह सिरेमिक, ग्लासवेयर. नेचुरल फाइबर और बांस से बने फर्नीचर की कैटेगरी में भी प्रवेश करेगी. कंपनी का कहना है कि आने वाले दिनों में मैट्रेस, सोफा और चेयर जैसे (खास कर कपड़ों के बने) सेगमेंट में कंपनी अपने प्रोडक्ट उतारेगी. दुनिया के 40 देशों में आइकिया के स्टोर हैं. इसमें एक लाख तीस हजार से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं.

बेंगलुरू, मुंबई के बाद अब दिल्ली में स्टोर खोलने का इरादा

आइकिया इंडिया बेंगलुरु में अपने तीसरे स्टोर पर भी काम कर रही है और उसके बाद दिल्ली में भी स्टोर खोले जाएंगे. हालांकि, कंपनी ने इसके लिए कोई समयसीमा नहीं बताई है. आइकिया के प्रवक्ता ने कहा, ‘ मुंबई भारत में आइकिया का पहला मल्टी डाइमेन्शनल मार्कट है, अब हमारी ‘क्लिक एंड कलेक्ट’ सेवा के माध्यम से हमारे स्टोर या ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए अपनी पसंदीदा और किफायती उत्पाद खरीद सकते हैं.

Source link

The post स्वीडिश फर्नीचर कंपनी आइकिया करेगी भारत में 10500 करोड़ का निवेश, सिर्फ मुंबई में ही लगाएगी 6000 करोड़ appeared first on Indian Pillar.

]]>
6261