Infinix X1 Smart TV launch Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Tue, 15 Dec 2020 07:55:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Infinix X1 Smart TV launch Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 भारत में लॉन्च हुआ Infinix X1 स्मार्ट टीवी, शानदार इमेज क्वालिटी वाले इन टीवी का इससे होगा मुकाबला https://www.indianpillar.com/technology/infinix-x1-smart-tv-launched-in-india-know-what-its-features-and-price/ Tue, 15 Dec 2020 09:30:26 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=5819 Infinix ने भारतीय बाजार में अपना पहला स्मार्ट टीवी Infinix X1 लॉन्च कर दिया. कंपनी ने इसे दो स्क्रीन साइज में लॉन्च किया है. ये टीवी कई देशों में पहले…

The post भारत में लॉन्च हुआ Infinix X1 स्मार्ट टीवी, शानदार इमेज क्वालिटी वाले इन टीवी का इससे होगा मुकाबला appeared first on Indian Pillar.

]]>
Infinix ने भारतीय बाजार में अपना पहला स्मार्ट टीवी Infinix X1 लॉन्च कर दिया. कंपनी ने इसे दो स्क्रीन साइज में लॉन्च किया है. ये टीवी कई देशों में पहले ही लॉन्च कर दिया गया है. Dolby Atmos और Dolby Digital Plus ऑडियो सपोर्ट दिया गया है. आइए जानते हैं फोन के स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में सब कुछ.

ये है कीमत

Infinix X1 स्मार्ट टीवी को 32 इंच और 43 इंच स्क्रीन साइज में लॉन्च किया गया है. इसके 32 इंच वाले मॉडल की प्राइस 11,999 रुपये है. वहीं इसके 43 इंच वाले मॉडल की कीमत 19,999 रुपये तय की गई है. Infinix X1 स्मार्ट टीवी को फ्लिपकार्ट के जरिए सेल किया जाएगा. इसकी पहली सेल 18 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू की जाएगी.

स्पेसिफिकेशंस

Infinix X1 स्मार्ट टीवी में EPIC 2.0 picture engine और HDR तकनीक का यूज किया गया है, जो कि कलर शॉर्पनेस, कॉन्ट्रास्ट और 400 nits को मैनेज करती है. इसमें ट्रू बेजेल लेस डिजाइन और हाई स्क्रीन बॉडी टू रेश्यो दिया गया है. इसमें एपिक 2.0 ऐनहेंसमेंट इंजन दिया गया है. ये ऐंड्रॉयड 9.0 पर काम करते हैं. इनफिनिक्स के इन दोनों टीवी में एक जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है.

मिलेगा शानदार ऑडियो एक्सपीरिएंस

Infinix X1 स्मार्ट टीवी में Dolby Atmos और Dolby Digital Plus ऑडियो सपोर्ट दिया गया है. इसमें 24W तक का स्पीकर मिल सकता है. इस टीवी में Amazon Prime Video, Netflix, Youtube जैसे कई ऐप्स प्री-इंस्टॉल्ड मिलेंगे.

Realme के टीवी से होगा मुकाबला

Infinix X1 स्मार्ट टीवी का मुकाबला Realme के 43 इंच के स्मार्ट TV से होगा. इसे आप 23,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं. यह एक फुल HD(1920 × 1080 पिक्सल) टीवी है. परफॉरमेंस के लिए इनमें मीडिया टेक, क्वैड कोर प्रोसेसर जोकि बिल्ट इन ARM Cores A53 CPU और Mali-470 MP3 GPU से लैस हैं.इसके साथ ही इनमें 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा मिलती है. कनेक्टिविटी के लिए इनमें Wifi, ब्लूटूथ 5, 3HDMI पोर्ट्स और 2 USB पोर्ट्स दिए हैं. इसका डिजाइन अच्छा है. बेहतर साउंड के लिए इसमें 24W के Quad स्पीकर्स दिए हैं. इसमें वन टच गूगल अस्सिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है. गूगल प्ले स्टोर की 5000 प्लस एप्प्स को यह TV सपोर्ट करता है.

Source link

The post भारत में लॉन्च हुआ Infinix X1 स्मार्ट टीवी, शानदार इमेज क्वालिटी वाले इन टीवी का इससे होगा मुकाबला appeared first on Indian Pillar.

]]>
5819