International Women Day Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Fri, 05 Mar 2021 19:16:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 International Women Day Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Twitter ने किया खुलासा, भारतीय महिलाएं किन मुद्दों पर सबसे ज्यादा करती हैं बातें? https://www.indianpillar.com/technology/international-womens-day-twitter-reveals-the-what-indian-women-talk-about-the-most/ Fri, 05 Mar 2021 19:16:28 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=9444 सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना आज हर किसी के लिए एक आम बात है। कोई मुद्दा या विषय उठाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सबसे आसान तरीका है। आजकल लोगों…

The post Twitter ने किया खुलासा, भारतीय महिलाएं किन मुद्दों पर सबसे ज्यादा करती हैं बातें? appeared first on Indian Pillar.

]]>
सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना आज हर किसी के लिए एक आम बात है। कोई मुद्दा या विषय उठाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सबसे आसान तरीका है। आजकल लोगों के बीच Twitter एक लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है जहां किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर अपनी बात रखने के साथ ही दूसरों के विचार भी जानने का मौका मिलता है। भारत की ही बात करें तो 1.75 करोड़ लोग Twitter का इस्तेमाल करते हैं और इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से ठीक पहले माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter ने भारतीय महिलाओं के ट्वीट और मुद्दों को लेकर एक सर्वे किया है।

यह सर्वे Twitter India द्वारा किया गया है और इसमें 10 भारतीय शहरों की 700 महिलाएं शामिल हुई जिनके 5,22,992 ट्वीट का अध्ययन किया गया। इस सर्वे में जनवरी 2019 और फरवरी 2021 के बीच महिलाओं द्वारा किए गए ट्वीट शामिल हैं। सर्वे में यह जानने की कोशिश की गई है कि महिलाएं किन मुद्दों पर सबसे ज्यादा बात करती हैं।

सामने आए सर्वे से पता चलता है कि भारतीय महिलाएं सबसे ज्यादा बातें अपने पैशन को लेकर बातें करती हैं। सर्वे के अनुसार 24.9 फीसदी महिलाएं पैशन पर बातें करती है और इसमें फैशन, बुक्स, ब्यूटी, इंटरटेनमेंट और फूड जैसे मुद्दे शामिल हैं। जबकि 24.8 फीसदी बातें करेंट अफेयर को लेकर की जाती हैं। वहीं सर्वे में यह भी खुलासा किया गया है कि महिलाएं सेलिब्रिटी मोमेंट के बारे में 14.5 फीसदी बातें करती है और इसमें सबसे खास बात यह है कि सेलिब्रिटी मोमेंट में चेन्नई टॉप पर है। सर्वे में पाया गया है कि सेलिब्रिटीज मोमेंट से संबंधित सबसे ज्यादा ट्वीट चेन्नई से होते हैं।

इसके अलावा महिलाएं समाज के बारे में 11.7 फीसदी बातें करती हैं, जबकि सामाजिक बदलावों को लेकर 14.5 फीसदी ट्वीट करती हैं। समाज, सामाजिक बदलाव आदि को लेकर बंगलूरू सबसे ज्यादा ट्वीट करता है, जबकि गुवाहाटी की महिलाएं पैशन और करेंट अफेयर को लेकर सबसे अधिक ट्वीट करती हैं। सर्वे से यह भी पता चला कि 20.8 फीसदी महिलाएं ट्विटर पर देश-दुनिया की खबरों का अपडेट जानने के लिए लॉगिन करती हैं। इस मामले में गुवाहाटी और दिल्ली टॉप दो शहर हैं। इस कैटेगरी में #StudentExams, #COVID19 और #DelhiElections2020 जैसे हैशटैग टॉप पर हैं।

source

The post Twitter ने किया खुलासा, भारतीय महिलाएं किन मुद्दों पर सबसे ज्यादा करती हैं बातें? appeared first on Indian Pillar.

]]>
9444
UP सरकार का बड़ा फैसला, असहाय मह‍िलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आवासीय पट्टा का तोहफा https://www.indianpillar.com/national/uttar-pradesh-yogi-government-will-gives-big-gift-to-helpless-women-of-residential-lease-on-international-women-day-8-march/ Fri, 26 Feb 2021 18:26:52 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=9369 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को ‘मिशन शक्ति’ के तहत प्रदेश के सभी जिलों में महिलाओं और बालिकाओं को कई सौगातें दी जाएंगी। सभी जिलों में पात्र गरीब और…

The post UP सरकार का बड़ा फैसला, असहाय मह‍िलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आवासीय पट्टा का तोहफा appeared first on Indian Pillar.

]]>
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को ‘मिशन शक्ति’ के तहत प्रदेश के सभी जिलों में महिलाओं और बालिकाओं को कई सौगातें दी जाएंगी। सभी जिलों में पात्र गरीब और असहाय महिलाओं को आवासीय पट्टा दिए जिाएंगे। शासन ने जिलाधिकारियों को यह निर्देश देते हुए गरीब और असहाय महिलाओं को पट्टा दिये जाने की कार्यवाही पूरी करने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारियों से कहा गया कि महिला हेल्प डेस्क पर इस वित्तीय वर्ष में स्वीकृत पट्टों के सापेक्ष आठ मार्च को महिला पट्टेदारों को अभिलेख बांटे जाएं। अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार ने गुरुवार को इस बारे में सभी जिलाधिकारियों को शासनादेश जारी कर दिया है। तहसील स्तर पर विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली पांच महिलाओं को भी इस मौके पर सम्मानित किया जाएगा। जिलों में महिलाओं के द्वारा और बालिकाओं के नाम से पौधारोपण कराया जाएगा।

ग्राम सभा में हाईस्कूल/इंटरमीडिएट में सर्वोच्च अंक पाने वाली छात्रा के नाम पर एक तालाब का नामकरण किया जाएगा। तालाब पर छात्रा के नाम का बोर्ड एक वर्ष की अवधि के लिए लगाया जाएगा। इस तालाब का सुंदरीकरण मनरेगा के तहत कराया जाएगा। वरासत अभियान के दौरान दर्ज महिला खातेदारों व सह-खातेदारों को आठ मार्च को खतौनी का नि:शुल्क वितरण करने के लिए कहा गया है। तहसील स्तर पर महिला डेस्क के माध्यम से महिला खातेदारों व सह-खातेदारों के आवेदन करने पर उन्हें भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खतौनी की नकल निश्शुल्क दी जाएगी। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला राजस्व कर्मियों और महिला लेखपालों को भी इस मौके पर सम्मानित करने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारियों से कहा गया कि महिला सशक्तीकरण के लिए अन्य विभागों से समन्वय करते हुए 26 फरवरी से आठ मार्च तक जिलों में गोष्ठियां व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएं। राजस्व विभाग की योजनाओं व कार्यक्रमों और महिला अधिकारों से संबंधित प्रविधानों का प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा गया है। ग्राम स्तर पर ऐसी गतिविधियां 26, 27 व 28 फरवरी, ब्लॉक स्तर पर एक, दो व तीन मार्च, तहसील में चार व पांच मार्च और जिला स्तर पर छह व सात मार्च को आयोजित की जाएंगी।

source

The post UP सरकार का बड़ा फैसला, असहाय मह‍िलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आवासीय पट्टा का तोहफा appeared first on Indian Pillar.

]]>
9369