jio offer 2020 Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Wed, 03 Jun 2020 08:30:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 jio offer 2020 Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Jio का छप्परफाड़ ऑफर, 249 और इससे ऊपर के रिचार्ज में मिलेंगे ऑनलाइन शॉपिंग वाउचर्स https://www.indianpillar.com/technology/reliance-jio-new-offer-announced-4x-benefits-get-discount-vouchers-on-249-prepaid-plan-and-above/ Wed, 03 Jun 2020 08:14:11 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=1645 टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए एक खास ऑफर पेश किया है जिसके तहत यूजर्स को 249 रुपये या उससे ऊपर का रिचार्ज कराने पर कई ऑफर्स…

The post Jio का छप्परफाड़ ऑफर, 249 और इससे ऊपर के रिचार्ज में मिलेंगे ऑनलाइन शॉपिंग वाउचर्स appeared first on Indian Pillar.

]]>

टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए एक खास ऑफर पेश किया है जिसके तहत यूजर्स को 249 रुपये या उससे ऊपर का रिचार्ज कराने पर कई ऑफर्स दिए जाएंगे। इस ऑफर का नाम 4X Benefits है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को उपरोक्त प्रीपेड रिचार्ज कराने पर रिलायंस डिजिटल, AJIO, ट्रैंड और ट्रैंड फुटवियर के डिस्काउंट वाउचर्स दिए जाएंगे। इन वाउचर्स का इस्तेमाल यूजर्स इन कंपनियों के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से शॉपिंग करने के दौरान कर सकते हैं। यह ऑफर 30 जून तक एक्टिव है।

Reliance Jio के नए ऑफर की डिटेल्स: इस ऑफर के लिए कंपनी ने रिलायंस डिजिटल, AJIO, ट्रैंड और ट्रैंड फुटवियर के साथ पार्टनरशिप की है। इस ऑफर का लाभ मौजूदा और नए यूजर्स उठा पाएंगे। ये कूपन्स यूजर्स को माय जियो एप के कूपन सेक्शन में दिखाई देंगे। इनका इस्तेमाल यूजर्स रिलायंस डिजिटल, AJIO, ट्रैंड और ट्रैंड फुटवियर पर शॉपिंग करने के दौरान कर पाएंगे। देखा जाए तो यह यूजर्स के लिए काफी अच्छा ऑफर है। साथ ही इनका लाभ उठाने के लिए जिन प्रीपेड रिचार्जेज को कराना है उनकी कीमत भी ज्यादा नहीं है।

Jio के 249 रुपये के प्लान की डिटेल्स: इस प्लान में यूजर्स को 2 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। साथ ही प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इसके अलावा जियो टू जियो अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। वहीं, जियो से अन्य नेटवर्क पर बात करने के लिए 1000 मिनट दिए जाएंगे। इसके अलावा जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा। इसकी वैधता 28 दिन की है।

Jio के 399 रुपये के प्लान की डिटेल्स: इस प्लान में यूजर्स को 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। साथ ही प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इसके अलावा जियो टू जियो अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। वहीं, जियो से अन्य नेटवर्क पर बात करने के लिए 2000 मिनट दिए जाएंगे। इसके अलावा जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा। इसकी वैधता 56दिन की है।

The post Jio का छप्परफाड़ ऑफर, 249 और इससे ऊपर के रिचार्ज में मिलेंगे ऑनलाइन शॉपिंग वाउचर्स appeared first on Indian Pillar.

]]>
1645