Kangana Ranaut tweet Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Tue, 22 Dec 2020 06:37:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Kangana Ranaut tweet Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 कंगना रनौत ने मां के साथ खूबसूरत तस्वीर शेयर कर जाहिर की ये इच्छा, ट्वीट हो रहा है वायरल https://www.indianpillar.com/bollywood/kangana-ranaut-shares-photo-of-kashi-vishwanath-visit-with-mother-captioned-wanted-to-visit-kedarnath-this-year/ Tue, 22 Dec 2020 07:30:29 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=6889 Kangana Ranaut Tweet: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया है जो कि खूब वायरल हो गया है. दरअसल, इस बार कंगना…

The post कंगना रनौत ने मां के साथ खूबसूरत तस्वीर शेयर कर जाहिर की ये इच्छा, ट्वीट हो रहा है वायरल appeared first on Indian Pillar.

]]>
Kangana Ranaut Tweet: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया है जो कि खूब वायरल हो गया है. दरअसल, इस बार कंगना ने कोई बयान दिया है नहीं बल्कि एक खूबसूरत सी तस्वीर शेयर करते हुए इच्छा जाहिर की है. कंगना रनौत ने साल 2017 की एक तस्वीर शेयर करते हुए केदारनाथ और जगन्नाथ जाने की बात कही है. कंगना ने काशीविश्वनाथ के दर्शन के दौरान की तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में कंगना के साथ उनकी मां भी नजर आ रही हैं. बता दें कि ये तस्वीर फिल्म मणिकर्णिका की रिलीज से पहले की है जब कंगना अपनी मां के साथ काशीविश्वनाथ के दर्शन करने के लिए पहुंची थीं.

इस खूबसूरत याद को शेयर करते हुए कंगना ने ट्वीट में लिखा, “कुछ साल पहले मैंने माताजी के साथ काशीविश्वनाथ जी के दर्शन किए, मैंने सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए हैं, मैं चाहती हूँ कि 2021 में केदारनाथ जाकर मेरे आठ ज्योतिर्लिंग के दर्शन हो जाएँ, अगले साल मैं पूरी जगन्नाथ भी जाना चाहती हूँ, और आप?”

आपको बता दें कि कंगना रनौत उन अभिनेत्रियों में से हैं जिनकी भगवान में गहरी आस्था है. अक्सर ही कंगना मंदिर में पूजा करते और ध्यान करते अपनी तस्वीर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. इसके साथ ही कंगना ने कुछ दिनों पहले हिमाचल स्थित अपने होम टाउन में माता रानी का मंदिर बनाने का भी ऐलान किया था. कंगना ने लिखा था, “मां दुर्गा ने मुझे अपने मंदिर का निर्माण करने के लिए चुना है, हमारे पूर्वजों ने हमारे लिए जो बनाया है उसे हम आगे बढ़ाएंगे. देवी मां बहुत दयालु हैं, वह हमारे इस भाव को स्वीकार करेंगी. किसी दिन मैं एक ऐसा मंदिर बनाना चाहती हूं जो बेहद सुंदर होगा और वहां मां की महिमा होगी. ये हमारी सभ्यता के लिए होगा. जय माता दी.”

बता दें कि कंगना रनौत अक्सर ही अपने ट्वीट और बयानों को लेकर विवादों में रहती हैं. हाल ही में किसान आंदोलन पर किए ट्वीट को लेकर अभिनेता दिलजीत दोसांझ के साथ उनके ट्विटर पर जबरदस्त नोकझोंक देखने को मिली थी. वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना ‘थलाइवी’ की शूटिंग लगभग पूरी कर चुकी हैं. वहीं ‘धाकड़’ की तैयारी चल रही है.

Source link

The post कंगना रनौत ने मां के साथ खूबसूरत तस्वीर शेयर कर जाहिर की ये इच्छा, ट्वीट हो रहा है वायरल appeared first on Indian Pillar.

]]>
6889
कंगना रौनत ने किया मां दुर्गा का मंदिर बनाने का ऐलान, बोली- मां ने मंदिर निर्माण के लिए मुझे चुना https://www.indianpillar.com/bollywood/kangana-ranaut-announce-to-make-durga-temple-reads-tweet/ Thu, 10 Dec 2020 10:19:25 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=4979 बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया के जरिए एक बड़ा ऐलान किया है. कंगान की ईश्वर के प्रति भक्ति से तो सभी वाकिफ हैं. ऐसे में कंगना ने अब…

The post कंगना रौनत ने किया मां दुर्गा का मंदिर बनाने का ऐलान, बोली- मां ने मंदिर निर्माण के लिए मुझे चुना appeared first on Indian Pillar.

]]>
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया के जरिए एक बड़ा ऐलान किया है. कंगान की ईश्वर के प्रति भक्ति से तो सभी वाकिफ हैं. ऐसे में कंगना ने अब मंदिर बनाने का ऐलान किया है. अपने ट्वीट के जरिए उन्होंने अनाउंसमेंट किया है कि वह एक विशाल मंदिर का निर्माण करने का सोच रही हैं. उन्होंने कहा कि इस नेक काम के लिए मां दुर्गा ने उन्हें चुना है. एक्ट्रेस कंगना के इस पोस्ट पर लोगों ने ढेर सारे रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं.

कंगना रनौत ने अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, “मां दुर्गा ने मुझे अपने मंदिर का निर्माण करने के लिए चुना है, हमारे पूर्वजों ने हमारे लिए जो बनाया है उसे हम आगे बढ़ाएंगे. देवी मां बहुत दयालु हैं, वह हमारे इस भाव को स्वीकार करेंगी. किसी दिन मैं एक ऐसा मंदिर बनाना चाहती हूं जो बेहद सुंदर होगा और वहां मां की महिमा होगी. ये हमारी सभ्यता के लिए होगा. जय माता दी.”

सोशल मीडिया पर कंगना का ये ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस कंगना के इस ट्वीट की काफी सराहना कर रहे हैं. कंगना की तस्वीर की बात करें तो इसमें वो पूजा करती दिखाई दे रही है साथ ही बैकग्राउंड में मंदिर भी साफ नजर आ रहा है.

बता दें कि कंगना रनौत अक्सर ही अपने ट्वीट और बयानों को लेकर विवादों में रहती हैं. हाल ही में किसान आंदोलन पर किए ट्वीट को लेकर अभिनेता दिलजीत दोसांझ के साथ उनके ट्विटर पर जबरदस्त नोकझोंक देखने को मिली थी. वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना ‘थलाइवी’ की शूटिंग लगभग पूरी कर चुकी हैं. वहीं ‘धाकड़’ की तैयारी चल रही है.

Source link

The post कंगना रौनत ने किया मां दुर्गा का मंदिर बनाने का ऐलान, बोली- मां ने मंदिर निर्माण के लिए मुझे चुना appeared first on Indian Pillar.

]]>
4979