kapil sharma ginni chatrath Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Tue, 01 Jun 2021 10:06:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 kapil sharma ginni chatrath Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 लाफ्टर चैलेंज के ऑडिशन में सेलेक्ट नहीं होने के बाद कपिल शर्मा ने तोड़ लिया था गिन्नी चतरथ से रिश्ता, फिर ऐसे हुआ सच्चे प्यार का अहसास https://www.indianpillar.com/bollywood/kapil-sharma-broke-relationship-with-ginni-chatrath-after-not-being-selected/ Fri, 11 Dec 2020 14:00:12 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=5063 साल 2018 में कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे उन्हीं में से एक थे कपिल शर्मा(Kapil Sharma) जिन्होंने गिन्नी चतरथ को अपना हमसफर बना लिया. कपिल गिन्नी को पहले…

The post लाफ्टर चैलेंज के ऑडिशन में सेलेक्ट नहीं होने के बाद कपिल शर्मा ने तोड़ लिया था गिन्नी चतरथ से रिश्ता, फिर ऐसे हुआ सच्चे प्यार का अहसास appeared first on Indian Pillar.

]]>
साल 2018 में कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे उन्हीं में से एक थे कपिल शर्मा(Kapil Sharma) जिन्होंने गिन्नी चतरथ को अपना हमसफर बना लिया. कपिल गिन्नी को पहले से जानते थे दोनों एक दूसरे को प्यार करते थे लेकिन इनकी लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी की तरह है. जिसमें प्यार, जुदाई, लड़की के पिता का शादी से इंकार जैसा ड्रामा और आखिर में एक हो जाना सब कुछ शामिल है. 

ऑडिशन के दौरान हुई थी पहली मुलाकात

लाफ्टर चैलेंज के ऑडिशन में सेलेक्ट नहीं होने के बाद कपिल शर्मा ने तोड़ लिया था गिन्नी चतरथ से रिश्ता, फिर ऐसे हुआ सच्चे प्यार का अहसास

ये तो बात सब जानते हैं कि कपिल शर्मा कॉलेज टाइम से ही शो प्ले करते आए हैं. एक बार किसी शो के ऑडिशन के लिए जब वो गिन्नी चतरथ(Ginni Chatrath) के कॉलेज पहुंचे थे तो वहीं वो पहली बार गिन्नी से मिले थे. तब कुछ ऐसा हुआ कि कपिल ने बाकी सभी लड़कियों के ऑडिशन लेने की जिम्मेदारी गिन्नी को ही सौंप दी थी. धीरे धीरे इस तरह वो मिलने लगे और एक दिन दोनों के बीच इज़हार ए इश्क हो ही गया. 

फिर कपिल ने तोड़ लिया था गिन्नी से नाता

कुछ समय बाद कपिल शर्मा कॉमेडी रियलिटी शो लाफ्टर चैलेंज का ऑडिशन देने मुंबई आए लेकिन सेलेक्ट नहीं हो सके. तब ना जाने क्या हुआ कपिल ने गिन्नी को फोन किया और उनसे हर रिश्ता तोड़ लिया. उन्हें कह दिया वो उन्हें कभी फोन ना करें. उन्हें लगा था कि उनका रिश्ता शायद किसी मुकाम पर नहीं पहुंच सकेगा. लेकिन कुछ समय बाद कपिल ने फिर कोशिश की तो लाफ्टर चैलेंज में सेलेक्ट भी हो गए और धीरे धीरे ही सही आगे बढ़ने लगे. वो लाइफ में सेटल हो गए तो उन्होंने गिन्नी के बारे में सोचा कि उनसे बेहतर उनके लिए कोई नहीं हो सकता. बाकायदा उन्होंने अपनी मां को रिश्ता लेकर गिन्नी के घर भेजा था. 

गिन्नी के पिता ने ठुकरा दिया था रिश्ता

लाफ्टर चैलेंज के ऑडिशन में सेलेक्ट नहीं होने के बाद कपिल शर्मा ने तोड़ लिया था गिन्नी चतरथ से रिश्ता, फिर ऐसे हुआ सच्चे प्यार का अहसास

लेकिन गिन्नी चतरथ के पिता को कपिल शर्मा पसंद नहीं थे लिहाज़ा उन्होंने शादी से साफ इंकार कर दिया. और एक बार फिर कपिल और गिन्नी की लव स्टोरी अधूरी रहने की कगार पर आ गई. जिसके बाद कपिल अपने काम में बिज़ी हो गए और गिन्नी भी अपनी पढ़ाई में. कपिल एक के बाद एक शो करते रहे और उन्हें कॉमेडी सर्कस ने काफी पहचान दिला दी. उन्हें दौलत के साथ साथ शौहरत भी खूब मिली. और फिर उन्हें यकीन हुआ कि सब कुछ होते हुए भी गिन्नी के बिना सब अधूरा है. उन्होंने फिर शादी की बात की. और इस बार गिन्नी के पिता मान गए. और बड़ी ही धूमधाम से 12 दिसंबर साल 2018 में कपिल घोड़ी चढ़े और गिन्नी उनकी दुल्हनिया बन गई.

Source link

The post लाफ्टर चैलेंज के ऑडिशन में सेलेक्ट नहीं होने के बाद कपिल शर्मा ने तोड़ लिया था गिन्नी चतरथ से रिश्ता, फिर ऐसे हुआ सच्चे प्यार का अहसास appeared first on Indian Pillar.

]]>
5063