kapil sharma show cast Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Tue, 01 Jun 2021 10:06:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 kapil sharma show cast Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Kapil Sharma Show में कपिल ने ली Arshad Warsi से चुटकी, पूछा- जब किसी फ़िल्म का सीक्वल ही नहीं बना तो EMI कैसे भरी? https://www.indianpillar.com/bollywood/kapil-sharma-show-kapil-pinched-arshad-warsi-asking-how-emi-filled-up-when-a-film-was-not-a-sequel/ Sun, 13 Dec 2020 10:00:07 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=5313 [कपिल शर्मा के शो पर इस हफ्ते अरशद वारसी और भूमि पेडनेकर नज़र आने वाले हैं. कपिल शर्मा अरशद वारसी और भूमि पेडनेकर के साथ खूब मस्ती करते दिखाई देंगे.…

The post Kapil Sharma Show में कपिल ने ली Arshad Warsi से चुटकी, पूछा- जब किसी फ़िल्म का सीक्वल ही नहीं बना तो EMI कैसे भरी? appeared first on Indian Pillar.

]]>
[कपिल शर्मा के शो पर इस हफ्ते अरशद वारसी और भूमि पेडनेकर नज़र आने वाले हैं. कपिल शर्मा अरशद वारसी और भूमि पेडनेकर के साथ खूब मस्ती करते दिखाई देंगे. कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने शो द कपिल शर्मा शो में नए मेहमानों का स्वागत करने के लिए एक दम तैयार हैं. अरशद वारसी और भूमि पेडनेकर अपनी आने वाली फिल्म दुर्गामती को प्रमोट करने पहुंचे. अरशद वारसी के साथ भूमि पेडनेकर, करण कपाड़िया और माही गिल भी शामिल है |

आने वाले एपिसोड का हाल ही में एक प्रोमो रिलीज हुआ जिसमें कपिल अरशद से एक सवाल पूछते हुए दिखाई देते हैं. वह पूछते हैं- अरशद भाई, पूरा साल लॉकडाउन में गुजरा. इस साल गोलमाल का सीक्वल नहीं था, न ही धमाल के लिए. आपने फिर ईएमआई का भुगतान कैसे किया? कपिल के इस सवाल पर अरशद हंस-हंस कर लोट पोट हो जाते हैं. उसके बाद कपिल ने माही को उनके अच्छे लुक के लिए चिढ़ाया और फिल्म में सीबीआई के किरदार के बारे पूछते हुए नज़र आए |

आपको बता दें, फिल्म दुर्गामती शुक्रवार को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है. ये फिल्म तेलुगु फिल्म ‘भागमती’ की हिंदी रीमेक है. फिल्म का निर्देशन जी.अशोक ने किया है, जिन्होंने ओरिजनल फिल्म भी बनाई थी. दुर्गामती में हर वह मसाला डाला गया है, जो एक दमदार हॉरर फिल्म में देखने को मिलता है. रानी दुर्गामती का किरदार भूमि पेडनेकर निभाते हुए दिखाई देंगी. ये देखना बनता है कि क्या ये फिल्म दर्शकों का मनोरंजन कर पाएगी या नहीं |

Source link

The post Kapil Sharma Show में कपिल ने ली Arshad Warsi से चुटकी, पूछा- जब किसी फ़िल्म का सीक्वल ही नहीं बना तो EMI कैसे भरी? appeared first on Indian Pillar.

]]>
5313
Kapil Sharma की कहानी: खराब माली हालत के चलते कभी फोन बूथ में कपिल शर्मा ने किया था काम, आज करोड़ों का भरते हैं टैक्स https://www.indianpillar.com/bollywood/due-to-poor-financial-condition-kapil-sharma-did-work-in-the-phone-booth/ Fri, 11 Dec 2020 14:30:04 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=5059 कहते हैं समय से बलवान कोई और नहीं. कब, किसका वक्त बदल जाए कहा नहीं जा सकता. कपिल शर्मा की जिंदगी(Kapil Sharma Life Story) को देखें तो ये बात और…

The post Kapil Sharma की कहानी: खराब माली हालत के चलते कभी फोन बूथ में कपिल शर्मा ने किया था काम, आज करोड़ों का भरते हैं टैक्स appeared first on Indian Pillar.

]]>
कहते हैं समय से बलवान कोई और नहीं. कब, किसका वक्त बदल जाए कहा नहीं जा सकता. कपिल शर्मा की जिंदगी(Kapil Sharma Life Story) को देखें तो ये बात और भी सही साबित हो जाती है. देखते ही देखते इनका वक्त भी बदल गया और इनके बदलते वक्त का गवाह वो हर कोई है जिन्होने शुरुआत से इनके सफर को देखा और आज भी देख रहे हैं. एक वो दौर था जब कपिल घर खर्च के लिए टेलीफोन बूथ पर काम करने लगे थे और आज ये दौर भी है जब कपिल करोड़ों का टैक्स ही भर देते हैं. 

मुश्किलों भरा रहा शुरुआती जीवन

Kapil Sharma की कहानी: खराब माली हालत के चलते कभी फोन बूथ में कपिल शर्मा ने किया था काम, आज करोड़ों का भरते हैं टैक्स

कहते हैं कामयाबी की मंजिल इतनी आसानी से नहीं मिलती. कड़ा सर्घष चाहिए इस मुकाम को हासिल करने के लिए. और कपिल ने उस संघर्ष को करीब से जिया. पिता के जाने के बाद घर खर्च में दिक्कत आई तो कमाई के लिए टेलीफोन बूथ पर काम करने से नहीं हिचके. दिन रात मेहनत की और साथ में एक्टिंग के अपने शौक को भी जिंदा रखा. नौकरी भी करते और बेहतर करियर की तलाश में एक्टिंग से जुड़े रहे. 

कॉमेडी शो में लिया हिस्सा

यूं तो शुरुआती पहतान कपिल को लाफ्टर चैलेंज से मिली लेकिन उससे पहले साल 2006 में कपिल शर्मा हंस दे हंसा दे शो में नज़र आए थे. लेकिन 2007 में उन्होंने लाफ्टर चैलेंज का ऑडिशन दिया और वो सेलेक्ट हो गए लेकिन इससे पहले वो इस शो के लिए रिजेक्ट कर दिए गए थे लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी. इस शो ने उन्हें पहचान और पैसा दोनों दिलाया. इसके बाद वो कॉमेडी शो कॉमेडी सर्कस में नज़र आए और इसके कई सीज़न में वो नज़र आए. इस शो ने कपिल को घर घर तक पहुंचा दिया. 

चैट शो ने बदली जिंदगी

Kapil Sharma की कहानी: खराब माली हालत के चलते कभी फोन बूथ में कपिल शर्मा ने किया था काम, आज करोड़ों का भरते हैं टैक्स

कपिल अब तक शोहरत और दौलत तो पा चुके थे. लेकिन उनकी जिंदगी बदलने का श्रेय जाता है उनके चैट शो कॉमेडी नाइट विद कपिल को. इस शो से कपिल की लॉटरी ही खुल गई. आज कपिल जो भी हैं इस शो की वजह से हैं. उनकी गिनती आज बड़े बड़े स्टार्स के साथ होती है. कॉमेडी नाइट विद कपिल के बाद फिलहाल वो द कपिल शर्मा शो(Kapil Sharma Show) कर रहे हैं जो सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होता है. बड़े से बड़ा स्टार उनके शो का हिस्सा बनना चाहता है. यानि ये समय ही है कि कभी डगमगाई आर्थिक स्थिति का सामना करने वाले कपिल करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं. 

Source link

The post Kapil Sharma की कहानी: खराब माली हालत के चलते कभी फोन बूथ में कपिल शर्मा ने किया था काम, आज करोड़ों का भरते हैं टैक्स appeared first on Indian Pillar.

]]>
5059
लाफ्टर चैलेंज के ऑडिशन में सेलेक्ट नहीं होने के बाद कपिल शर्मा ने तोड़ लिया था गिन्नी चतरथ से रिश्ता, फिर ऐसे हुआ सच्चे प्यार का अहसास https://www.indianpillar.com/bollywood/kapil-sharma-broke-relationship-with-ginni-chatrath-after-not-being-selected/ Fri, 11 Dec 2020 14:00:12 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=5063 साल 2018 में कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे उन्हीं में से एक थे कपिल शर्मा(Kapil Sharma) जिन्होंने गिन्नी चतरथ को अपना हमसफर बना लिया. कपिल गिन्नी को पहले…

The post लाफ्टर चैलेंज के ऑडिशन में सेलेक्ट नहीं होने के बाद कपिल शर्मा ने तोड़ लिया था गिन्नी चतरथ से रिश्ता, फिर ऐसे हुआ सच्चे प्यार का अहसास appeared first on Indian Pillar.

]]>
साल 2018 में कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे उन्हीं में से एक थे कपिल शर्मा(Kapil Sharma) जिन्होंने गिन्नी चतरथ को अपना हमसफर बना लिया. कपिल गिन्नी को पहले से जानते थे दोनों एक दूसरे को प्यार करते थे लेकिन इनकी लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी की तरह है. जिसमें प्यार, जुदाई, लड़की के पिता का शादी से इंकार जैसा ड्रामा और आखिर में एक हो जाना सब कुछ शामिल है. 

ऑडिशन के दौरान हुई थी पहली मुलाकात

लाफ्टर चैलेंज के ऑडिशन में सेलेक्ट नहीं होने के बाद कपिल शर्मा ने तोड़ लिया था गिन्नी चतरथ से रिश्ता, फिर ऐसे हुआ सच्चे प्यार का अहसास

ये तो बात सब जानते हैं कि कपिल शर्मा कॉलेज टाइम से ही शो प्ले करते आए हैं. एक बार किसी शो के ऑडिशन के लिए जब वो गिन्नी चतरथ(Ginni Chatrath) के कॉलेज पहुंचे थे तो वहीं वो पहली बार गिन्नी से मिले थे. तब कुछ ऐसा हुआ कि कपिल ने बाकी सभी लड़कियों के ऑडिशन लेने की जिम्मेदारी गिन्नी को ही सौंप दी थी. धीरे धीरे इस तरह वो मिलने लगे और एक दिन दोनों के बीच इज़हार ए इश्क हो ही गया. 

फिर कपिल ने तोड़ लिया था गिन्नी से नाता

कुछ समय बाद कपिल शर्मा कॉमेडी रियलिटी शो लाफ्टर चैलेंज का ऑडिशन देने मुंबई आए लेकिन सेलेक्ट नहीं हो सके. तब ना जाने क्या हुआ कपिल ने गिन्नी को फोन किया और उनसे हर रिश्ता तोड़ लिया. उन्हें कह दिया वो उन्हें कभी फोन ना करें. उन्हें लगा था कि उनका रिश्ता शायद किसी मुकाम पर नहीं पहुंच सकेगा. लेकिन कुछ समय बाद कपिल ने फिर कोशिश की तो लाफ्टर चैलेंज में सेलेक्ट भी हो गए और धीरे धीरे ही सही आगे बढ़ने लगे. वो लाइफ में सेटल हो गए तो उन्होंने गिन्नी के बारे में सोचा कि उनसे बेहतर उनके लिए कोई नहीं हो सकता. बाकायदा उन्होंने अपनी मां को रिश्ता लेकर गिन्नी के घर भेजा था. 

गिन्नी के पिता ने ठुकरा दिया था रिश्ता

लाफ्टर चैलेंज के ऑडिशन में सेलेक्ट नहीं होने के बाद कपिल शर्मा ने तोड़ लिया था गिन्नी चतरथ से रिश्ता, फिर ऐसे हुआ सच्चे प्यार का अहसास

लेकिन गिन्नी चतरथ के पिता को कपिल शर्मा पसंद नहीं थे लिहाज़ा उन्होंने शादी से साफ इंकार कर दिया. और एक बार फिर कपिल और गिन्नी की लव स्टोरी अधूरी रहने की कगार पर आ गई. जिसके बाद कपिल अपने काम में बिज़ी हो गए और गिन्नी भी अपनी पढ़ाई में. कपिल एक के बाद एक शो करते रहे और उन्हें कॉमेडी सर्कस ने काफी पहचान दिला दी. उन्हें दौलत के साथ साथ शौहरत भी खूब मिली. और फिर उन्हें यकीन हुआ कि सब कुछ होते हुए भी गिन्नी के बिना सब अधूरा है. उन्होंने फिर शादी की बात की. और इस बार गिन्नी के पिता मान गए. और बड़ी ही धूमधाम से 12 दिसंबर साल 2018 में कपिल घोड़ी चढ़े और गिन्नी उनकी दुल्हनिया बन गई.

Source link

The post लाफ्टर चैलेंज के ऑडिशन में सेलेक्ट नहीं होने के बाद कपिल शर्मा ने तोड़ लिया था गिन्नी चतरथ से रिश्ता, फिर ऐसे हुआ सच्चे प्यार का अहसास appeared first on Indian Pillar.

]]>
5063