Kawasaki Z650 BS6 Price Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Sat, 30 May 2020 07:53:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Kawasaki Z650 BS6 Price Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Kawasaki Z650 BS6 भारत में 5.94 लाख रुपये में हुई लॉन्च, पढ़ें स्पेसिफिकेशन डिटेल्स https://www.indianpillar.com/automobile-news/kawasaki-z650-bs6-launched-in-india-know-price-and-specifications/ Sat, 30 May 2020 07:53:48 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=1537 भारतीय मार्केट में Kawasaki ने अपनी नई मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है। कंपनी ने Z650 मोटरसाइकिल का BS6 वर्जन भारत में पेश किया है। इसकी कीमत 5.94 लाख (एक्स-शोरूम) है।…

The post Kawasaki Z650 BS6 भारत में 5.94 लाख रुपये में हुई लॉन्च, पढ़ें स्पेसिफिकेशन डिटेल्स appeared first on Indian Pillar.

]]>

भारतीय मार्केट में Kawasaki ने अपनी नई मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है। कंपनी ने Z650 मोटरसाइकिल का BS6 वर्जन भारत में पेश किया है। इसकी कीमत 5.94 लाख (एक्स-शोरूम) है। नए वर्जन में कंपनी ने बाइक के इंजन को सिर्फ अपग्रेड ही नहीं किया है। बल्कि इस मोटरसाइकिल में कई नए अपग्रेड्स भी उपलब्ध कराए हैं। इस बाइक का लुक भी बेहद शानदार है।

बाइक के लुक की बात करें तो इसे नया शार्प-लुक दिया गया है। इसमें फुल-LED हेडलैंप, रिडिजाइन्ड फ्यूल टैंक के साथ एक एंगुलर डिजाइन, नया 4.3 इंच TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल समेत ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे अपग्रेड्स दिए गए हैं। यही नहीं, इस बाइक में डनलप स्पोर्ट्समैक्स रोडस्पोर्ट 2 टायर्स भी उपलब्ध कराए गए हैं।

पावर फीचर्स की बात करें तो इसमें 649 cc ट्विन-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, 8-वाल्व इंजन मौजूद है। यह BS6 स्टैंडर्ड के साथ आता है। साथ ही इंजन 8000 rpm के साथ 67.3bhp की पावर और 6700rpm के साथ 64Nm का टॉर्क देने में सक्षम है। इस बाइक का इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। इस मोटरसाइकिल का वजन 187 किलोग्राम है।

अब आते हैं सस्पेंशन्स पर। इसमें 41mm टेलिस्कॉपिक फ्रंट फॉर्क्स और रियर में एक प्रीलोडेड-एडजस्टेबल मोनोशॉक मौजूद है। वहीं, इसके फ्रंट में 300 mm ट्विन डिस्क और रियर में 220 mm सिंगल डिस्क भी उपलब्ध कराई गई है। कंपनी ने Z650 2020 में एक सिंगल पेंट स्कीम उपलब्ध कराई गई है। यह मेटालिक स्पार्ट ब्लैक है। इस मोटरसाइकिल का मुकाबला Benelli TNT 600i से हो सकता है।

The post Kawasaki Z650 BS6 भारत में 5.94 लाख रुपये में हुई लॉन्च, पढ़ें स्पेसिफिकेशन डिटेल्स appeared first on Indian Pillar.

]]>
1537