KBC Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Mon, 21 Dec 2020 10:11:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 KBC Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 KBC में एक करोड़ जीतने पर कट जाता है इतना सारा टैक्स, विजेता घर ले जाते हैं महज इतने ही रुपए https://www.indianpillar.com/bollywood/kbc-winner-have-to-pay-this-much-huge-tax-on-one-crore-amount-and-only-this-much-the-winner-takes-to-home/ Mon, 21 Dec 2020 11:30:37 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=6669 KBC:‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर हर कोई यही चाहता है कि वह ज्यादा से ज्यादा सवालों का जवाब दे…

The post KBC में एक करोड़ जीतने पर कट जाता है इतना सारा टैक्स, विजेता घर ले जाते हैं महज इतने ही रुपए appeared first on Indian Pillar.

]]>
KBC:‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर हर कोई यही चाहता है कि वह ज्यादा से ज्यादा सवालों का जवाब दे और बड़ी धनराशि घर ले जाए. इस अद्भुत खेल में कई लोगों की किस्मत चमकी है और वे सभी सवालों का सही जवाब देकर करोड़ों की धनराशि जीतने में कामयाब रहे हैं. लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि 1 करोड़ जीतने के बाद भी कंटेस्टेंट को पूरी धनराशि नहीं मिलती है यानी उसे अपनी जीती गई रकम में का एक बड़ा हिस्सा टैक्स में चुकाना होता है.

चलिए आपको बताते हैं कि अगर कोई कंटेस्टेंट केबीसी में 1 करोड़ जीतता है तो उसे कितने रुपये टैक्स में देने होते हैं और उसके हाथ में आखिर में कितनी धनराशि आती है.

34.2 लाख रुपये टैक्स में चुकाने होते हैं

टैक्स के अंडर सेक्शन 194 बी के अनुसार, यदि कोई प्रतियोगी 1 करोड़ की धनराशि जीतता है तो उस धनराशि पर 30 फीसदी टैक्स देना होगा यानि 30 लाख रुपये टैक्स लगेगा. यानी 30 लाख उसे टैक्स में चुकाना होगा. इसके साथ ही 30 लाख टैक्स पर 10 फीसदी सरचार्ज देना होगा जोकि 3 लाख है. इसके अलावा 30 लाख पर 4 फीसदी सेस लगेगा जो कि 1.2 लाख है. कुल मिलाकर 1 करोड़ की राशि में से कंटेस्टेंट को 34.2 लाख टैक्स में ही देना होगा. इतनी राशि टेक्स में देने के बाद उसके हाथ में करीब-करीब 65 लाख रुपये आते हैं. इस राशि को वह घर ले जा सकता है. इस हिसाब से आप हर अमाउंट की गणना कर सकते हैं.

इस गणना के बाद यह तो क्लियर है कि 1 करोड़ की राशि जीतने के बाद भी कोई कंटेस्ट करोडपति नहीं बनता वह लखपति ही रह जाता है.

Source link

The post KBC में एक करोड़ जीतने पर कट जाता है इतना सारा टैक्स, विजेता घर ले जाते हैं महज इतने ही रुपए appeared first on Indian Pillar.

]]>
6669
KBC के मंच पर अमिताभ बच्चन ने खोले अपने जिंदगी के कई राज, बताया अपनी पसंदीदा कार का नाम https://www.indianpillar.com/bollywood/amitabh-bachchan-reveals-many-secrets-of-his-personal-life-on-kbc/ Thu, 17 Dec 2020 14:00:49 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=6148 सोनी टीवी पर प्रसारित होना वाला शो कौन बनेगा करोड़पति दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो है. क्योंकि इस शो को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं.  टीवी शो…

The post KBC के मंच पर अमिताभ बच्चन ने खोले अपने जिंदगी के कई राज, बताया अपनी पसंदीदा कार का नाम appeared first on Indian Pillar.

]]>
सोनी टीवी पर प्रसारित होना वाला शो कौन बनेगा करोड़पति दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो है. क्योंकि इस शो को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं.  टीवी शो केबीसी का ये हफ्ता सभी के लिए काफी दिलचस्प रहा है. केबीसी का ये हफ्ता ‘स्टूडेंट स्पेशल वीक’ था. जिसमें देश के कोने-कोने से आए बच्चों ने अपने कला और ज्ञान से दर्शकों के साथ-साथ बिग बी का भी दिल जीत लिया है. शो के हाल ही में टेलीकास्ट हुए बुधवार के एपिसोड में उडुपी, कर्नाटक से आए अनामया दिवाकर हॉट सीट पर थे.

पिता को रहती थी शिकायत

अमानया बिग बी को इतने पसंद आए कि उन्होंने उसके साथ अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्से शेयर किए. अमिताभ ने अमानया को बताया कि उन्हें कारों का बहुत शौक है और वो भविष्य में अपनी खुद की कार निर्माण करने वाली एक कंपनी खोलना चाहते हैं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वो अपनी दादी के बहुत करीब थे. और उनके पिता को उनसे हमेशा यहीं शिकायत रहती थी कि वो सुबह जल्दी क्यों नहीं उठ पाते. बिग बी ने अमानया को ये भी बताया कि जब वो छोटे होते थे तभी से वो अपनी सपनों की कारों के नाम एक कागज के एक टुकड़े पर लिख रहे हैं.और उसे अपनी अलमारी में रखते हैं. वहीं उन्होंने अपनी पांच सबसे पसंदीदा कारों के नाम भी बताए.

केबीसी में जीतना चाहते हैं धनराशि

बिग बी ने केबीसी  के मंच पर ये खुलासा किया कि एक्टर होने के साथ-साथ  उनका सपना अपनी कारों का निर्माण करना भी है. और वो चाहते हैं कि वो भी केबीसी के मंच से धनराशि जीते और उससे अपनी कार की कंपनी खोले. इसके साथ ही वो इस राशि का कुछ हिस्सा जरूरतमंदों की मदद के लिए दान भी करना चाहते हैं.

बच्चपन से ही था कारों का शौक

वहीं जब बिग बी से उनकी पसंदीदा कार के बारे में सवाल किया तो उन्होंने बताया कि जब वो छोटे थे तो उन्हें मस्टैंग कार बहुत पसंद थी और जब वो दिल्ली में रहते थे, तो उनके एक पड़ोसी के पास वो कार होती थी,और वो उसे देखकर बहुत जलते भी थे. साथ ही उन्होंने ये भी शेयर किया कि वो कार के उस ब्रांड को खरीद नहीं सकते थे,लेकिन उस वक्त उनके दोस्त के पास वो कार थी तो वो उसे कभी कभी चली लेते थे.

Source link

The post KBC के मंच पर अमिताभ बच्चन ने खोले अपने जिंदगी के कई राज, बताया अपनी पसंदीदा कार का नाम appeared first on Indian Pillar.

]]>
6148
Kiara Advani से शादी करना चाहता है उनका ये डाई हार्ड फैन, KBC-12 के सेट पर किया ये खुलासा https://www.indianpillar.com/bollywood/kaun-banega-crorepati-12-contestant-tells-amitabh-bachchan-he-wants-to-marry-kiara-advani/ Wed, 09 Dec 2020 03:30:08 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=4621 फिल्मी हस्तियों के लिए फैन्स की दीवानगी वक्त-वक्त पर देखने को मिलती रहती है. फैन्स अपने चहेते स्टार्स से मिलने की ख्वाहिश रखते हैं, कोई उनके साथ तस्वीर खिंचवाना चाहता…

The post Kiara Advani से शादी करना चाहता है उनका ये डाई हार्ड फैन, KBC-12 के सेट पर किया ये खुलासा appeared first on Indian Pillar.

]]>
फिल्मी हस्तियों के लिए फैन्स की दीवानगी वक्त-वक्त पर देखने को मिलती रहती है. फैन्स अपने चहेते स्टार्स से मिलने की ख्वाहिश रखते हैं, कोई उनके साथ तस्वीर खिंचवाना चाहता है तो कोई अपने स्टार की सिर्फ एक झलक से ही खुश हो जाता है. लेकिन क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति-12’ के एक प्रतिभागी कियारा आडवाणी के इतने बड़े फैन हैं कि वो उनकी बहुत सारी तस्वीरें अपने साथ रखते हैं. साथ ही वो कियारा से शादी की इच्छा भी रखते हैं.

दरअसल, ‘बिग बी’ अमिताभ बच्चन के शो पर आने वाले कंटेस्टेंट कई बार अपने अतरंगी स्टाइल और हरकतों की वजह से चर्चा में आ जाते हैं. इस शो में करोड़पति बनने की ख्वाहिश के साथ आने वाले कंटेस्टेंट के साथ स्टार्स के दीवाने फैन्स भी आते रहे हैं. ऐसे ही एक कंटेस्टेंट विजयपाल सिंह बिग बी के शो का हिस्सा बने हैं. विजय पाल सिंह ना सिर्फ बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के बेहद डाई हार्ड फैन हैं बल्कि विजय के पास कियारा की सैकड़ों तस्वीरें भी हैं.

Kiara Advani से शादी करना चाहता है उनका ये डाई हार्ड फैन, KBC-12 के सेट पर किया ये खुलासा

विजयपाल सिंह की इच्छा है कि कियारा उनकी जीवनसाथी बनें. शो के दौरान विजय ने अमिताभ बच्चन को बताया कि वो कियारा आडवाणी के काफी बड़े फैन हैं और उनसे शादी करने की इच्छा रखते हैं. उनकी दीवानगी इस बात से भी झलकती है कि वो हर वक्त कियारा की एक तस्वीर अपने साथ रखते हैं. उन्होंने शो के दौरान कियारा की फोटो भी दिखाई.

Kiara Advani से शादी करना चाहता है उनका ये डाई हार्ड फैन, KBC-12 के सेट पर किया ये खुलासा

कियारा के इतने बड़े फैन होने के पीछे उनसे वजह पूछा तो विजयपाल सिंह ने बताया कि कियारा उनके लिए काफी लकी हैं. इसलिए लकी चार्म के तौर पर हमेशा वो उनकी तस्वीर अपने साथ लेकर चलते हैं.

 

विजय ने शो के दौरान बताया कि अपना पूरा कमरा उन्होंने कियारा की तस्वीरों से भर रखा है. विजय की इस दीवानगी के बारे में सुनकर अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए और उनकी बातों को सुनकर बिग बी हंसते भी दिखे.

Source link

The post Kiara Advani से शादी करना चाहता है उनका ये डाई हार्ड फैन, KBC-12 के सेट पर किया ये खुलासा appeared first on Indian Pillar.

]]>
4621