kotak mahindra bank Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Sun, 27 Dec 2020 10:33:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 kotak mahindra bank Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 टॉप-10 कंपनियों में से छह के बाजार में 60 हजार करोड़ का इजाफा, इंफोसिस और TCS को सबसे ज्यादा फायदा https://www.indianpillar.com/business/six-of-top-10-firms-add-60198-crore-rupees-in-market-capital-infosys-tcs-biggest-gainers/ Sun, 27 Dec 2020 10:33:31 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=7694 देश की टॉप-10 मूल्यवान कंपनियों में से छह के मार्केट कैप में पिछले हफ्ते संयुक्त रूप से 60,198.67 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. इसमें सबसे ज्यादा फायदा इंफोसिस और टाटा…

The post टॉप-10 कंपनियों में से छह के बाजार में 60 हजार करोड़ का इजाफा, इंफोसिस और TCS को सबसे ज्यादा फायदा appeared first on Indian Pillar.

]]>

देश की टॉप-10 मूल्यवान कंपनियों में से छह के मार्केट कैप में पिछले हफ्ते संयुक्त रूप से 60,198.67 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. इसमें सबसे ज्यादा फायदा इंफोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को हुआ. इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज लि (आरआईएल), हिन्दुस्तान यूनिलीवर लि (एचयूएल), इंफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक और भारती एयरटेल भी फायदे में रहीं. दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस के बाजार मूल्यांकन में गिरावट दर्ज की गयी.

इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 19,849.41 करोड़ रुपये उछलकर 5,26,627.07 करोड़ रुपये पहुंच गया. टीसीएस का मार्केट कैप 17,204.68 करोड़ रुपये बढ़कर 10,91,362.33 करोड़ रुपये जबकि एचयूएल की बाजार हैसियत 16,035.72 करोड़ रुपये बढ़कर 5,63,881.75 करोड़ रुपये पहुंच गयी.

भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 3,518.83 करोड़ रुपये बढ़कर 2,82,079.59 करोड़ रुपये जबकि कोटक महिंद्रा बैंक 2,544.02 करोड़ रुपये की तेजी के साथ 3,88,414.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. रिलायंस इंडसट्रीज लि का मार्केट कैप 1,046.01 करोड़ रुपये बढ़कर 12,64,021.09 करोड़ रुपये पहुंच गया.

HDFC का बाजार हुआ कम

दूसरी तरफ, एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 7,755 करोड़ रुपये घटकर 7,69,364.60 करोड़ रुपये जबकि एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 4,445.63 करोड़ रुपये कम होकर 4,41,728.42 करोड़ रुपये पर आ गया.

बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 4,121.69 करोड़ रुपये कम होकर 3,12,360.19 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का एमकैप 2,263.57 करोड़ रुपये घटकर 3,54,590.10 करोड़ रुपये पर आ गया.

सर्वाधिक मूल्यांकन वाली कंपनियों में आरआईएल टॉप पर रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, इंफोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल का स्थान रहा.

Source link

The post टॉप-10 कंपनियों में से छह के बाजार में 60 हजार करोड़ का इजाफा, इंफोसिस और TCS को सबसे ज्यादा फायदा appeared first on Indian Pillar.

]]>
7694
Home loan के लिए कौन सी बैंक है ‘बेस्ट’, इन बैंकों की ब्याज दर सबसे कम https://www.indianpillar.com/business/which-bank-is-best-for-home-loan-these-banks-have-the-lowest-interest-rate/ Sun, 13 Dec 2020 11:00:21 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=5472 अपना घर बनाना हर किसी का सपना होता है. कई बार लोगों के पास इतना पैसा नहीं होता कि वे एक बार में घर खरीद सकें. इसके लिए वे होम…

The post Home loan के लिए कौन सी बैंक है ‘बेस्ट’, इन बैंकों की ब्याज दर सबसे कम appeared first on Indian Pillar.

]]>
अपना घर बनाना हर किसी का सपना होता है. कई बार लोगों के पास इतना पैसा नहीं होता कि वे एक बार में घर खरीद सकें. इसके लिए वे होम लोन का सहारा लेते हैं. देश की अधिकतर सरकारी और निजी बैंक होम लोन उपलब्ध कराती हैं. सभी बैंकों के होम लोन की प्रोसेस और ब्याज दर अलग-अलग होती है. अगर आप इन दिनों होम लोन के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको ऐसी बैंकों के बारे में बता रहे हैं, जो 7 प्रतिशत से कम ब्याज दरों पर होम लोन उपलब्ध करा रही हैं. इनमें देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) भी शामिल है. हालांकि कई बैंकों में लोन की राशि के हिसाब से ब्याज दरों में बदलाव आ जाता है.

कोटक महिंद्रा बैंक और सिटी बैंक

कोटक महिंद्रा बैंक और सिटी बैंक होम लोन पर सबसे कम 6.75 प्रतिशत ब्याज ले रही हैं. कोटक महिंद्रा में 0.50% प्रोसेसिंग फीस भी इसमें जुड़ जाती है. वहीं सिटी बैंक की प्रोसेसिंग फीस 10,000 रुपए है. ज्यादा जानकारी के लिए आप इन बैंकों की नजदीकी शाखाओं में भी जा सकते हैं.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI)

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में होम लोन पर 6.80 प्रतिशत ब्याज दर है. वहीं इसकी प्रोसेसिंग फीस 5000 रुपए से लेकर 15000 रुपए तक हो सकती है. आप बैंक की वेबसाइट पर जाकर भी इस संबंध में ज्यादा डिटेल हासिल कर सकते हैं.

बैंक ऑफ़ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया

इन तीनों बैंकों में होम लोन पर ब्याज दर 6.85 प्रतिशत है. अगर प्रोसेसिंग फीस की बात करें तो बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में 8500-25,000 रुपए है. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) में प्रोसेसिंग फीस 20,000 रुपए और बैंक ऑफ इंडिया (BOI) में यह फीस 1500-20,000 रुपए हो सकती है. इन बैंकों के कस्टमर केयर पर बात करके आपको इस बारे में ज्यादा जानकारी मिल सकती है.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई, एक्सिस, केनरा, पंजाब एंड सिंध बैंक

देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक बैंकों में शुमार एसबीआई (SBI) समेत HDFC, ICICI, Axis, Canara, Punjab and sind Bank बैंकों में होम लोन पर ब्याज दर 6.90 प्रतिशत है. हालांकि इन सभी की प्रोसेसिंग फीस अलग-अलग है. इतना ही नहीं इन सभी बैंकों की लोन प्रोसेसिंग में भी काफी अंतर देखा जा सकता है. नजदीकी शाखाओं में जाकर आप इस बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

Source link

The post Home loan के लिए कौन सी बैंक है ‘बेस्ट’, इन बैंकों की ब्याज दर सबसे कम appeared first on Indian Pillar.

]]>
5472