Lava Z61 Pro Price in India Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Mon, 10 Aug 2020 15:29:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Lava Z61 Pro Price in India Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Lava Z61 Pro, Lava A5 और Lava A9 बजट रेंज में भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स https://www.indianpillar.com/technology/lava-z61-pro-lava-a5-lava-a9-proudlyindian-editions-launched-know-price-and-features/ Mon, 10 Aug 2020 15:29:37 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=3439 Lava Z61 Pro, Lava A5 और Lava A9 को भारत में लॉन्च किए हैं। 74वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कंपनी ने इन फोन्स के ProudlyIndian स्पेशल एडिशन पेश किए…

The post Lava Z61 Pro, Lava A5 और Lava A9 बजट रेंज में भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स appeared first on Indian Pillar.

]]>

Lava Z61 Pro, Lava A5 और Lava A9 को भारत में लॉन्च किए हैं। 74वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कंपनी ने इन फोन्स के ProudlyIndian स्पेशल एडिशन पेश किए हैं। ये दिखने में कुछ अलग हैं। इन फोन्स के बैक पैनल पर भारतीय तिरंगे का डिजाइन दिया गया है। Lava Z61 Pro को शैम्पेन गोल्ड रंग और #ProudlyIndian लोगो के साथ पेश किया गया है। वहीं, बाकी के दोनों फोन्स तिरंगे के डिजाइन के साथ आते हैं। इन्हें जल्द ही खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Lava Z61 Pro, Lava A5, Lava A9: भारत में कीमत

Lava Z61 Pro के 2 जीबी और 16 जीबी वेरिएंट की कीमत 5,777 रुपये है। इसे शैंपेन गोल्ड कलर में पेश किया गया है। वहीं, Lava A5 और Lava A9 को तिरंगे के बैक पैनल के साथ पेश किया गया है। Lava A5 की कीमत 1,333 रुपये औऱ Lava A9 की कीमत 1,574 रुपये है। इन तीनों फोन्स को जल्द ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा।

Lava Z61 Pro के फीचर्स:

यह फोन ड्यूल-सिम को सपोर्ट करता है। इसमें 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। इसके टॉप और बॉटम पर चौड़े बेजल्स हं। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। यह फोन 1.6 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस है। इसमें 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। फोन का कैमरा पोर्ट्रेट मोड, बोकेह, बर्स्ट मोड, पनोरमा, फिल्टर्स, ब्यूटी मोड, एचडीआर और नाइट मोड जैसे फीचर्स के साथ आता है। फोन को पावर देने के लिए 3100 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई, जीपीएस, यूएसबी ओटीजी और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Lava A5 के फीचर्स:

यह फोन ड्यूल-सिम को सपोर्ट करता है। इसमें 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 240×320 है। इसमें 0.3 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। इसकी स्टोरेज को 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए 1000 एमएएच की बैटरी दी गई है। सिंगल चार्ज में यह फोन तीन दिन तक चल सकता है।

Lava A9 के फीचर्स:

यह फोन ड्यूल-सिम को सपोर्ट करता है। इसमें 2.8 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 240×320 है। इसमें 1.3 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। इसकी स्टोरेज को 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए 1700 एमएएच की बैटरी दी गई है। सिंगल चार्ज में यह फोन 6 दिन तक चल सकता है।

The post Lava Z61 Pro, Lava A5 और Lava A9 बजट रेंज में भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स appeared first on Indian Pillar.

]]>
3439
3100mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Lava Z61 Pro, कीमत मात्र 5,774 रुपये https://www.indianpillar.com/technology/lava-z61-pro-launched-in-india-with-3100mah-battery-know-price-and-specifications/ Thu, 09 Jul 2020 07:53:40 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2816 भारतीय मार्केट में स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Lava ने नया हैंडसेट Z61 Pro लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन को बजट रेंज में पेश किया गया है। इसमें सिंगल रियर…

The post 3100mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Lava Z61 Pro, कीमत मात्र 5,774 रुपये appeared first on Indian Pillar.

]]>

भारतीय मार्केट में स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Lava ने नया हैंडसेट Z61 Pro लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन को बजट रेंज में पेश किया गया है। इसमें सिंगल रियर कैमरा, 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो, फेस अनलॉक फीचर समेत कई अन्य स्पेसिफिकेशन्स उपलब्ध कराए गए थे। Lava Z61 Pro की भारत में कीमत 5,774 रुपये है। इसे मिडनाइट ब्लू और अम्बर रेड कलर में खरीदा जा सकेगा। इस फोन को जल्द ही ई-कॉमर्स वेबसाइट्स Flipkart और Amazon पर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही आने वाले हफ्तों में इसे ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Lava Z61 Pro के फीचर्स: इसमें 5.45 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। इसके टॉप और बॉटम में बेजल्स दिए गए हैं। यह फोन ड्यूल सिम सपोर्ट करात है। यह फोन 1.6 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी की रैम से लैस है। इसमें 16 जीबी तक की स्टोरेज भी दी गई हैजिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए 3100 एमएएच की बैटरी दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। इसका सेंसर 8 मेगापिक्सल का है जो LED फ्लैश को सपोर्ट करता है। वहीं, फ्रंट कैमरा की बात करें तो यह 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। फोन में पोट्रेट मोड (बोकेह), बर्स्ट मोड, पैनारोमा, फिल्टर्स, ब्यूटी मोड, एचडीआर और नाइट मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, जीपीएस, यूएसबी ओटीजी और माइक्रो यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर तो नहीं लेकिन फेस अनलॉक फीचर जरूर दिया गया है।

इसके अलावा भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में लगभग हर रेंज के हैंडसेट्स मौजूद हैं। यूजर्स 5,000 रुपये से कम के आने वाले स्मार्टफोन्स के साथ-साथ यहां से ऐसे स्मार्टफोन्स भी खरीद सकते हैं जो 1,00,000 रुपये से ज्यादा के आते हैं। हालांकि, हर कोई महंगे या मिड-रेंज हैंडसेट्स को अफॉर्ड नहीं कर सकता है। क्योंकि कई लोग ऐसे होते हैं जो 5,000 रुपये या फिर 6,000 रुपये की कीमत वाले स्मार्टफोन ही खरीदना पसंद करते हैं। ऐसा ज्यादातर वही यूजर्स करते हैं जो फीचर फोन से स्मार्टफोन में अपग्रेड होना चाहते हैं। अगर आप भी ऐसे ही यूजर्स में से एक हैं जो कम कीमत में स्मार्टफोन्स खरीदना चाहते हैं तो क्लिक करें यहां

The post 3100mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Lava Z61 Pro, कीमत मात्र 5,774 रुपये appeared first on Indian Pillar.

]]>
2816