LG Aristo 5 Specifications Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Wed, 15 Jul 2020 12:37:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 LG Aristo 5 Specifications Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 3000mAh बैटरी से लैस LG Aristo 5 हुआ लॉन्च, जानें कीमत से फीचर्स तर हर डिटेल https://www.indianpillar.com/technology/lg-aristo-5-launched-globally-with-3000mah-battery-know-price-and-features/ Tue, 14 Jul 2020 08:51:57 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2943 स्मार्टफोन निर्माता कंपनी LG कंपनी ने एक नया हैंडसेट लॉन्च कर दिया है। इसका नाम Aristo 5 है। इस फोन को ग्लोबली लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 11,300…

The post 3000mAh बैटरी से लैस LG Aristo 5 हुआ लॉन्च, जानें कीमत से फीचर्स तर हर डिटेल appeared first on Indian Pillar.

]]>

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी LG कंपनी ने एक नया हैंडसेट लॉन्च कर दिया है। इसका नाम Aristo 5 है। इस फोन को ग्लोबली लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 11,300 रुपये है। इसे केवल एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। यह 2 जीबी रैम औऱ 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसे सिल्वर कलर में खरीदा जा सकता है। इसे ग्लोबली कब उपलब्ध कराया जाएगा इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। आपको बता दें कि अमेरिका में इस फोन को T-Mobile के जरिए खरीदा जा सकेगा।

LG Aristo 5 के फीचर्स: इसमें 5.7 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720×1520 है। इसमें फुल विजन डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ऑस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। कंपनी ने फोन के साइड में थिक बेजल्स दिए हैं। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक MT6762 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 2 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है। फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। साथ ही 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस भी दिया गया है। यह एलईडी फ्लैश के साथ आता हैर। फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो सिंगल चार्ज में 10 घंटे तक चल सकती है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 802, 4G LTE, ब्लूटूथ V5.0 और माइक्रो-USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन के डॉयमेंशन की बात करें तो फोन लंबाई 147.82mm, चौड़ाई 71.12mm होगी, जबकि फोन की थिकनेस 8.63mm होगा। फोन का वजन 147ग्राम होगा।

The post 3000mAh बैटरी से लैस LG Aristo 5 हुआ लॉन्च, जानें कीमत से फीचर्स तर हर डिटेल appeared first on Indian Pillar.

]]>
2943