LG G8x ThinQ Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Thu, 04 Jun 2020 17:30:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 LG G8x ThinQ Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 ड्यूल स्क्रीन LG G8x ThinQ को मात्र 99 रुपये में खरीदने का मौका, इस तरह उठाएं ऑफर का लाभ https://www.indianpillar.com/technical-news/lg-g8x-thinq-dual-screen-available-in-rs-99-only-know-try-and-buy-offer-details/ Fri, 05 Jun 2020 02:30:32 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=1712 पिछले वर्ष दिसंबर में भारत ड्यूल स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च किया गया था जिसका नाम LG G8x ThinQ है। कीमत की बात करें तो यह 54,999 रुपये में पेश किया गया…

The post ड्यूल स्क्रीन LG G8x ThinQ को मात्र 99 रुपये में खरीदने का मौका, इस तरह उठाएं ऑफर का लाभ appeared first on Indian Pillar.

]]>

पिछले वर्ष दिसंबर में भारत ड्यूल स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च किया गया था जिसका नाम LG G8x ThinQ है। कीमत की बात करें तो यह 54,999 रुपये में पेश किया गया है। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर उपलब्ध कराया गया है। 54,999 रुपये के इस स्मार्टफोन को केवल 99 रुपये में आप अपने घर ले जा सकते हैं। दरअसल, इस ऑफर को कंपनी ने ट्राई एंड बाय के तहत पेश किया है। अगर आप इस ऑफर के साथ फोन को खरीदना चाहते हैं तो यह अच्छा मौका है।

LG G8x ThinQ की ऑफर डिटेल्स: जैसा कि हमने बताया इस फोन की कीमत 54,999 रुपये है लेकिन इसे 99 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह ऑफर ट्राई एंड बाय के तहत पेश किया गया है। इस ऑफर के लिए आपको LG की आधिकारिक वेबसाइट lg.com/in पर जाना होगा। यहां दी गई जानकारी की मानें तो यूजर्स इस फोन को खरीदने से पहले एक हफ्ते तक इस्तेमाल कर पाएंगे। अगर यूजर को फोन पसंद आता है तो वो इसे खरीद सकते हैं। अगर आप भी इस ऑफर का लाभ उठाने चाहते हैं तो आपको कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद यहां दिए गए ट्राई एंड बाय ऑफर के तहत रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आपको एक कोड मिलेगा। यहां आपको नजदीकी स्टोर की भी जानकारी मिलेगी। इसके बाद आप स्टोर जाकर फोन को ले पाएंगे।

ऑफर के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत: स्टोर पर जाकर आपको कोड बताना होगा। यहां आपको एक फॉर्म भरना होगा। साथ ही पेन कार्ड, आधार कार्ड और एक क्रेडिट कार्ड की भी जरुरत पड़ेगी। पेन कार्ड और क्रेडिट कार्ड दिखाकर आपको 99 रुपये की पेमेंट क्रेडिट कार्ड से करनी होगी। इसके बाद आप LG G8x ThinQ को एक हफ्ते के लिए घर ले जाकर इस्तेमाल कर पाएंगे। यह ऑफर 14 जून तक उपलब्ध है।

The post ड्यूल स्क्रीन LG G8x ThinQ को मात्र 99 रुपये में खरीदने का मौका, इस तरह उठाएं ऑफर का लाभ appeared first on Indian Pillar.

]]>
1712