Madhya Pradesh launches Intezaar Aapka Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Sat, 11 Jul 2020 20:21:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Madhya Pradesh launches Intezaar Aapka Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 MP टूरिज्म ने पेश किया ‘इंतजार आपका’ अभियान, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल https://www.indianpillar.com/travel-news/madhya-pradesh-intezaar-aapka-campaign-virals-on-social-media/ Sun, 12 Jul 2020 11:30:43 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2894 घूमने के लिहाज से मध्यप्रदेश बेहद ही खूबसूरत है। यहां पर पर्यटकों का मेला लगा होता है। हालांकि, कोरोनावायरस के चलते हर जगह की टूरिस्ट कम देखे जा रहे हैं।…

The post MP टूरिज्म ने पेश किया ‘इंतजार आपका’ अभियान, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल appeared first on Indian Pillar.

]]>

घूमने के लिहाज से मध्यप्रदेश बेहद ही खूबसूरत है। यहां पर पर्यटकों का मेला लगा होता है। हालांकि, कोरोनावायरस के चलते हर जगह की टूरिस्ट कम देखे जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को आकर्षित करने के लिए MP टूरिज्म ने सोशल मीडिया पर ‘इंतजार आपका’ अभियान शुरू किया है। इसकी जानकारी MP टूरिज्म ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी है। साथ ही इस कैंपेन की टैगलाइन इंतजार आपका रखी गई है। इसे सोशल मीडिया पर काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

ट्वीट में लिखा है: मैं सबसे बड़ी प्रेम कहानियां-सुल्तान बाज बहादुर और रानी रूपमती में से एक का घर हूं। किलों, झीलों और मकबरों का घर। मैंने ताजमहल को भी इंस्पायर किया है। मैं मांडू हूं। मैं यहां सदियों से रहा हूं और मैं हमेशा यहां रहूंगा, तुम्हारा इंतजार है। देखें ट्वीट:

MP टूरिज्म ने जो टैगलाइन दी है उसमें पर्यटन बोर्ड पर्यटकों को हाल ही स्थिति समझा रहा है। लॉकडाउन के बाद जब कई जगहों से प्रतिबंध हटा दिया गया है ऐसे में लोग अब यात्रा करने के लिए बेहद उत्साहित है। हर कोई अपने दोस्तों, फैमिली या पार्टनर्स के साथ वैकेशन का प्लान बना रहा है। ऐसे में अगर आप मध्यप्रदेश जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो एमपी पर्यटन बोर्ड ने उज्जैन, पंचमढ़ी, अमरकंटक, बांधवगढ़, कान्हा और मांडू जैसी जगहों के लिए कैंपेन चलाया है। इस अभियान के तहत पर्यटन बोर्ड लोगों में विश्वास बनाए रखना चाहता है।

MP टूरिज्म ने इसके लिए कुछ टूर पैकेज भी तैयार किए हैं। इसमें दो से तीन नाइट्स की रोड ट्रिप भी शामिल है। मध्य प्रदेश में घूमने के लिए कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, बांधवगढ राष्ट्रीय उद्यान, कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, भीमबेटका, पन्ना नेशनल पार्क, लक्ष्मण मन्दिर, कान्हा नेशनल पार्क, सांची, मांडू, ओंकारेश्वर, पंचमढ़ी और अमरकंटक जैसे स्थान शामिल हैं। ऐसे में अगर आप मध्यप्रदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो यह अच्छा मौका है।

The post MP टूरिज्म ने पेश किया ‘इंतजार आपका’ अभियान, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल appeared first on Indian Pillar.

]]>
2894