manpreet toor titliyan dance video Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Wed, 23 Dec 2020 09:11:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 manpreet toor titliyan dance video Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 यूट्यूबर मनप्रीत तूर का Titliaan गाने पर धमाकेदार डांस, 70 हज़ार से ज्यादा लाइक तो 18 लाख से ज्यादा मिले व्यूज़ https://www.indianpillar.com/bollywood/youtuber-manpreet-toors-dance-video-goes-viral-on-titliaan-song/ Wed, 23 Dec 2020 12:00:56 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=7011 हार्डी संधू और सरगुन मेहता का तितलियां (Titliaan) गाना जब से रिलीज़ हुआ ये जबरदस्त हिट हो रहा है. नवंबर महीने में रिलीज़ ये सॉन्ग दिसंबर में खूब धूम मचा…

The post यूट्यूबर मनप्रीत तूर का Titliaan गाने पर धमाकेदार डांस, 70 हज़ार से ज्यादा लाइक तो 18 लाख से ज्यादा मिले व्यूज़ appeared first on Indian Pillar.

]]>
हार्डी संधू और सरगुन मेहता का तितलियां (Titliaan) गाना जब से रिलीज़ हुआ ये जबरदस्त हिट हो रहा है. नवंबर महीने में रिलीज़ ये सॉन्ग दिसंबर में खूब धूम मचा रहा है. यूट्यूब पर तो ये हिट है ही सोशल मीडिया पर भी अब ये चर्चा का विषय बना हुआ है. इस गाने पर न जाने कितनी वीडियो सामने आ चुकी हैं. वहीं इब डांसर और जानी मानी यूट्यूबर मनप्रीत तूर का एक डांस वीडियो भी वायरल हो रहा है.

18 लाख से ज्यादा बार देखा गया

मनप्रीत तूर (Manpreet Toor) इस वीडियो में हार्डी संधू के गाने तितलियां पर जबरदस्त डांस करती नज़र आ रही हैं. दो डांसर्स इस वीडियो में हैं और वाकई दोनों कमाल का डांस कर रही हैं. ये वीडियो जिस लोकेशन पर शूट हुई है वो भी कमाल की है. ऐसा लग रहा है कि जंगल के बीचों बीच इस गाने को फिल्माया गया है. 

ये वीडियो 27 नवंबर को अपलोड की गई थी और तब से लेकर अब तक इसे 18 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं 70 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. 

ऑरिजिनल सॉन्ग भी कर रहा है धमाका

वहीं ऑरिजिनल सॉन्ग को लेकर रिस्पॉन्स और भी जबरदस्त है. शुरुआती दिनों में ये गाना भले ही लोगों को इतना नहीं भाया लेकिन धीरे धीरे अब ये इतना वायरल हो चुका है कि इसे दिन में लोग बार बार देख रहे हैं. यही कारण है कि इसे अब तक 26 करोड़ से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. और अभी ये आंकड़ा और भी बढ़ने वाला है. इस गाने में हार्डी संधू और सरगुन मेहता नज़र आ रहे हैं दोनों पंजाबी इंडस्ट्री के जाने माने नाम हैं. सरगुन मेहता खुद पंजाबी फिल्मों की एक्ट्रेस हैं तो वहीं टेलीविज़न सीरियल में भी वो नज़र आ चुकी हैं. वहीं इस गाने को आवाज़ दी है अफसाना खान ने और बोल लिखे हैं जानी ने.

 

Source link

The post यूट्यूबर मनप्रीत तूर का Titliaan गाने पर धमाकेदार डांस, 70 हज़ार से ज्यादा लाइक तो 18 लाख से ज्यादा मिले व्यूज़ appeared first on Indian Pillar.

]]>
7011