Maruti Suzuki cars Archives - Indian Pillar

2021 में लॉन्च होने वाली है Maruti और Tata की कई हैचबैक कार, ये रही पूरी जानकारी
साल 2021 ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए नई रफ्तार लेकर आने वाला है साल की शुरुआत में ही कई शानदार कार लॉन्च होने वाली हैं. हालांकि खरीददारों को नए साल पर कार खरीदने के लिए थोड़ी ज्यादा कीमत चुकानी होगी, क्योंकि नए साल में कई कार महंगी होने वाली हैं. आज हम आपको उन हैचबैक कारों के बारे में बता रहे हैं जो नए साल में लॉन्च होने वाली हैं. हालांकि इसमें ज्यादातर कारों का अपग्रेडेड वर्जन ही है जो दमदार फीचर्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च होने वाली हैं. आज हम आपको Maruti और Tata की उन हैचबैक कार के बारे में बता रहे हैं जिसका इंतजार आप भी कर रहे होंगे.

1- Maruti Swift Facelift– मारुति सुजुकी फेसलिफ्ट कार का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था. इस कार को 2021 में लॉन्च किया जाएगा. स्विफ्ट मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार है. आपको स्विफ्ट के अपडेटेड वर्जन में डिजाइन और इंजन में काफी बदलाव मिलेगा. माना जा रहा है कि इसे हाइब्रिड इंजन के साथ लॉन्च किया जाएगा. इसके अलावा कार में नई फ्रंट ग्रिल और क्रोम दिया जाएगा. बंपर और हेडलैंप्स भी अलग तरह के हो सकते हैं. नई स्विफ्ट फेसलिफ्ट में 1.2 लीटर का Dualjet पेट्रोल इंजन होगा, जो 91PS की पावर और 118Nm का पिक टॉर्क जेनरेट करेगा. कंपनी इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ऑप्शन में लॉन्च कर सकती है.

2- Tata Altroz Turbo– टाटा अपनी टाटा अल्ट्रोज टर्बो को बिल्कुल नए अवतार में पेश करेगी. ये टाटा की प्रीमियम हैचबैक कार है. Tata Altroz Turbo बेहतर इजंन ऑप्शन के साथ अगले महीने लॉन्च हो सकती है. इसमें 1.2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन होगा, जो 110bhp की पावर और 140Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. कार डुअल क्लच ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आ रही है.

3- Maruti XL5– नए साल में मारुति सुजुकी अपनी नई हैचबैक Maruti XL5 लॉन्च करने वाली है. मारुति एक्सएल 5 WagonR का प्रीमियम वर्जन है. कार काफी हद तक लुक में वैगनआर जैसी ही होगी. इस कार को 1.2 लीटर 4 सिलिंडर K-Series पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाएगा, जो कि 77bhp की पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है. इसके अलावा कई धांसू फीचर्स भी इस कार को खास बनाते हैं.

4- Next Generation Maruti Celerio– मारुति जल्द ही अपनी किफायती हैचबैक सेलेरियो का अपडेटेड वेरियंट नेक्स्ट जेनरेशन मारुति सेलेरियो 2021 में साल लॉन्च करने वाली है, नई कार को सुजुकी के HEARTECT प्लैटफॉर्म पर डिवेलप किया गया है. कार के फ्रंट लुक में काफी बदलाव किए गए हैं. नई कार में 1.2 लीटर 4 सिलिंडर पेट्रोल और 1.0 लीटर 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन और सीएनजी किट का भी ऑप्शन है. कार के फीचर्स में ग्रिल, एयर डैम, हेललैंप, नया डैशबोर्ड और स्टीयरिंग व्हील और बंपर में भी चेंज मिलेगा.

5- New Maruti Alto– एंट्री लेवल कार मारुति अल्टो को भी अपडेटेड के बाद लॉन्च किया जाएगा. इस कार को HEARTECT प्लैटफॉर्म पर डिवेलप किया जा रहा है. कार 3 सिलिंडर नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 48bhp की पावर और 69Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है. इसके अलावा कार में रियर पार्किंग सेंसर, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, सीट बेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अलर्ट जैसे खास सेफ्टी फीचर्स भी होंगे. नई अल्टो में आपको टचस्क्रीन इन्फोटनेमेंट सिस्टम भी मिलेगा.

Source link

The post 2021 में लॉन्च होने वाली है Maruti और Tata की कई हैचबैक कार, ये रही पूरी जानकारी appeared first on Indian Pillar.

अगर कार खरीदने का है प्लान, तो ये 3 कारें बजट में हो सकती हैं फिट
अगर आप इस महीने कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए कुछ बातें जानना बेहद जरूरी है. सबसे पहले तो आपको यह फैसला करना होगा कि आपका बजट कितना है. यानी आप किस रेंज की कार खरीदना चाहते हैं. आजकल मार्केट में कम कीमत से लेकर करोड़ों की कारें भी उपलब्ध हैं. लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार व्हीकल चुनते हैं. आज आपको ऐसी 3 कारों के बारे में बताएंगे, जो 7 लाख रुपए तक के बजट वाले लोगों के लिए ‘बेस्ट’ साबित हो सकती हैं. इन कारों में भी शानदार फीचर्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है.

Hyundai i20

हुंडई की यह कार का एक्सटीरियर और इंटीरियर बेहद शानदार है. इस कार में ऑक्सीबूस्ट एयर प्योरिफायर लगे हुए हैं, जो आपको कार के अंदर साफ हवा प्रदान करते हैं. यह अपने सेगमेंट की इकलौती ऐसी कार है जो iMT गियरबॉक्स (सेमी-मैनुअल) के साथ-साथ टर्बो पेट्रोल इंजन में भी उपलब्ध है. इसकी शुरुआती कीमत 8.79 लाख रुपए है. कंपनी का दावा है कि इसका एवरेज करीब 20-25 किलोमीटर प्रति लीटर है.

Maruti Suzuki Baleno

मारुति सुजुकी की बलेनो का पेट्रोल इंजन BS-6 है और इसे पेट्रोल हाइब्रिड पावरट्रेन से लैस किया गया है. बलेनो के सिग्मा वैरिएंट की शुरुआती कीमत 5.63 लाख रुपये है. इसके 1.2-litre K12C पेट्रोल को नई स्मार्ट हाइब्रिड तकनीक से लैस किया गया है. कंपनी का दावा है कि इस कार का एवरेज 21.4 किलोमीटर प्रति लीटर है. बलेनो को मार्केट में काफी पसंद भी किया जा रहा है. ऐसे में यह अच्छे लुक के साथ किफायती कार हो सकती है.

Tata Altroz

टाटा की शानदार कारों में से एक है टाटा अल्ट्रॉज. आपको ये कार 5 वेरियंट में मिल जाएगी. जिसमें XE, XM, XT, XZ और XZ (O) शामिल हैं. टाटा अल्ट्रॉज को इंडिया की सबसे सेफ हैचबैक कार माना जाता है. कार के इंजन और फीचर्स की बात करें तो 2-लीटर, 3-सिलिंडर नेचुरली ऐस्परेटेड पेट्रोल और 1.5-लीटर, 4-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन ऑप्शन में आती है. इसका पेट्रोल इंजन 85bhp की पावर और 113Nm टॉर्क जेनरेट करता है. पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है. प्रीमियम हैचबैक टाटा अल्ट्रॉज की शुरुआती कीमत 5.29 लाख रुपये है.

Source link

The post अगर कार खरीदने का है प्लान, तो ये 3 कारें बजट में हो सकती हैं फिट appeared first on Indian Pillar.