maruti suzuki wagonr Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Wed, 12 Aug 2020 05:11:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 maruti suzuki wagonr Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Maruti Suzuki इन गाड़ियों पर मिल रहा है 53,000 रुपये तक का बंपर डिस्काउंट https://www.indianpillar.com/automobile-news/maruti-suzuki-offering-bumper-discount-this-august-on-various-cars/ Wed, 12 Aug 2020 05:11:57 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=3455 कोरोना काल में लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट के न इस्तेमाल न करके अपनी गाड़ी से चलना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। लोगों की इस प्रतिक्रिया को देखते हुए मारुति कंपनी अपने…

The post Maruti Suzuki इन गाड़ियों पर मिल रहा है 53,000 रुपये तक का बंपर डिस्काउंट appeared first on Indian Pillar.

]]>

कोरोना काल में लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट के न इस्तेमाल न करके अपनी गाड़ी से चलना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। लोगों की इस प्रतिक्रिया को देखते हुए मारुति कंपनी अपने कुछ चुनिंदा मॉडल्स पर बम्पर डिस्काउंट दे रही है। अगस्त के महीने में आप भी अगर कार खरीदने का मन बना रहें हैं तो मारुति की कार खरीद पर 52,000 रुपये तक बचा सकते हैं। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति, अगस्त के महीने में Alto, WagonR, Celerio, Eeco, Dzire और S-Presso पर भारी भरकम छूट दे रही है। आइए जानते हैं इन कारों पर दिए जा रहे डिस्काउंट्स के बारे में। आपको सूचित कर दें कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है और अलग-अलग राज्यों में बदल भी सकते हैं।

Maruti Suzuki Alto:

अगस्त के महीने में Alto पर 39,000 रुपये की छूट मिल रही है जिसमें 18,000 रुपये का कंज्यूमर ऑफर, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 6,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है।

Maruti Suzuki WagonR:

WagonR पर अगस्त के महीने में 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 10,000 रुपये का कन्ज्यूमर बोनस और 6,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Maruti Suzuki Celerio:

अगस्त के महीने में Celerio पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 25,000 रुपये का कंज्यूमर ऑफर और 7,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Maruti Suzuki Eeco:

अगस्त के महीने में Eeco खरीदने पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 10,000 रुपये का कंज्यूमर ऑफर और 6,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है।

Maruti Suzuki Dzire (Petrol):

कंपनी इस गाड़ी पर Dzire Petrol मॉडल पर 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 10,000 रुपये का कंज्यूमर बोनस और 5,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Maruti Suzuki S-Presso:

मारुति की इस छोटी कार S-Presso को लोग पसंद कर रहे हैं। इस कार पर अगस्त के महीने में कुल 52,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इनमें 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 25,000 रुपये का कन्ज्यूमर ऑफर और 7,000 रुपये की अतिरिक्त छूट शामिल है।

The post Maruti Suzuki इन गाड़ियों पर मिल रहा है 53,000 रुपये तक का बंपर डिस्काउंट appeared first on Indian Pillar.

]]>
3455