mi band 5 leak Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Wed, 10 Jun 2020 18:33:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 mi band 5 leak Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Mi Band 5 आज चीन में होगा लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स और कीमत https://www.indianpillar.com/technology/xiaomi-mi-band-5-set-to-launch-today-know-expected-features-colours-and-specifications/ Thu, 11 Jun 2020 02:30:32 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2001 चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi आज चीन में अपना एक नया प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। इस प्रोडक्ट का नाम Mi Band 5 है। यह एक फिटनेस ट्रैकर है। कंपनी ने…

The post Mi Band 5 आज चीन में होगा लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स और कीमत appeared first on Indian Pillar.

]]>

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi आज चीन में अपना एक नया प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। इस प्रोडक्ट का नाम Mi Band 5 है। यह एक फिटनेस ट्रैकर है। कंपनी ने इसके फीचर्स को लेकर कुछ समय पहले चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर टीजर शेयर किया था। इसके अलावा भी Mi Band 5 को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस ट्रैकर में क्या कुछ खास हो सकता है।

Mi Band 5 के संभावित फीचर्स:

Weibo पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यह ट्रैकर डायनेमिक OLED स्क्रीन के साथ आएगा। साथ ही मैगनेटिक चार्जिंग, NFC, पिक्चर्स के लिए रिमोट कंट्रोल, 11 प्रोफेशनल स्पोर्ट्स मोड और वूमन्स हेल्थ फंक्शेनेलिटी जैसे फीचर्स मौजूद हैं। इसमें एक प्रोफेशनल सेंसर अपग्रेड भी मौजूद होगा जो नए ब्लड-ऑक्सीजन सैच्यूरेशन सेंसर (SpO2) भी हो सकता है। यह आपके स्ट्रेस और ब्रीडिंग को ट्रैक करेगा।

पुरानी रिपोर्ट्स के मुताबिक, Mi Band 5 में 1.2 इंच का कलर्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया होगा। ऐसा कहा जा रहा है कि इस ट्रैकर के NFC-आधारित मॉडल को चीन में उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, भारत में अगर इसे लॉन्च किया जाता है तो इसमें NFC फीचर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। यह केवल रिपोर्ट्स के माध्यम से ही बताया गया है। इसके लिए कंपनी ने कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है। वहीं, इस फिटनेस ट्रैकर को चीन से बाहर कब तक लॉन्च किया जाएगा इसकी फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है।

इससे पहले कुछ अन्य रिपोर्ट्स में कहा गया था कि Mi Band 5 में पांच नए फिटनेस एक्टिविटी फीचर भी दिए जा सकते हैं। इसमें योगा, एलीपटिकल, रोइंग मशीन, जंपिंग रोप और इंडोर साइकलिंग शामिल ह सकता है। इसे येलो, रेड, ग्रीन और ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसकी कीमत 200 चीनी युआन यानी 2,100 रुपये होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि उपरोक्त सभी जानकारियां कंपनी की तरफ से नहीं दी गई हैं। यह सभी लीक्स पर आधारित हैं।

The post Mi Band 5 आज चीन में होगा लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स और कीमत appeared first on Indian Pillar.

]]>
2001