mi notebook price in india Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Wed, 10 Jun 2020 18:53:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 mi notebook price in india Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Mi Notebook लैपटॉप आज भारत में होगा लॉन्च, जानें क्या होगा खास https://www.indianpillar.com/technology/mi-notebook-laptop-set-to-launch-in-india-today-know-expected-features-and-price/ Thu, 11 Jun 2020 03:00:07 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2004 चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi आज भारत में अपना ब्रांड न्यू Mi Notebook लॉन्च करेगी। इसे दोपहर 12 बजे एक ऑनलाइन इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। यह इवेंट…

The post Mi Notebook लैपटॉप आज भारत में होगा लॉन्च, जानें क्या होगा खास appeared first on Indian Pillar.

]]>

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi आज भारत में अपना ब्रांड न्यू Mi Notebook लॉन्च करेगी। इसे दोपहर 12 बजे एक ऑनलाइन इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। यह इवेंट कंपनी के आधिकारिक YouTube और सोशल मीडिया चैनल्स पर आयोजित किया जाएगा। सबसे अहम बात भारत ऐसा पहला देश है जहां Mi Notebook को सबसे पहले उपलब्ध कराया जा रहा है। कंपनी भारत में पहले से मौजूद और अपना पैर पसार चुकी कंपनियों जैसे Asus, Lenovo, HP को कड़ी टक्कर देना चाहती है।

Mi Notebook के संभावित फीचर्स:

कंपनी के इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर एक कुछ फोटोज शेयर की थी जिसमें Mi Notebook के रग्यूलर वर्जन के बजाय उसका हॉरिजन एडिशन था। इससे यह कहा जा सकता है कि इस लैपटॉप को एक से ज्यादा वेरिएंट्स या एडिशन्स में पेश किया जा सकता है। मनु कुमार जैन ने यह ट्वीट भी किया था कि Mi Notebook में 12 घंटे की बैटरी लाइफ होगी। कंपनी ने टीजर में इसे Epic बैटरी परफॉर्मेंस का नाम दिया है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने यह भी बताया था कि इस लैपटॉप में हॉरिजन डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें अब तक का सबसे ज्यादा स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो होगा। इसके साइड बेजल्स पतले और बॉटम बेजल्स मोटे होंगे।

मनु कुमार जैन ने यह ट्वीट भी किया था कि यह अल्ट्रा-फास्ट डाटा ट्रांसफर सुविधा के साथ आएगा। किसी भी नॉर्मल हार्ड ड्राइव के मुकाबले यह डिवाइस 30 फीसद तेज डाटा ट्रांसफर करने में सक्षम होगी। कीबोर्ड की एक झलक कंपनी के टीजर वीडियो में दिखाई गई थी। इसके मुताबिक, यह काफी हद तक Apple Macbook के मौजूदा वेरिएंट जैसा है जिसमें टच बार नहीं दी गई है।

इसकी कीमत के बारे में फिलहाल कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में इस बारे में फिलहाल कुछ भी कहना सही नहीं होगा।

The post Mi Notebook लैपटॉप आज भारत में होगा लॉन्च, जानें क्या होगा खास appeared first on Indian Pillar.

]]>
2004