Miss India Universe Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Wed, 23 Dec 2020 07:53:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Miss India Universe Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 उर्वशी रौतेला ने शेयर किया वीडियो, कहा- अकेली लड़की हूं जिसने ‘मिस यूनिवर्स इंडिया’ का खिताब जीता दो बार https://www.indianpillar.com/bollywood/urvashi-rautela-shared-the-video-said-i-am-the-only-girl-who-won-the-title-of-miss-university-india-twice/ Wed, 23 Dec 2020 10:15:54 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=7028 एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला बॉलिवुड की उन शख्सियतों में शामिल हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.  वह रेगुलर अपने वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती…

The post उर्वशी रौतेला ने शेयर किया वीडियो, कहा- अकेली लड़की हूं जिसने ‘मिस यूनिवर्स इंडिया’ का खिताब जीता दो बार appeared first on Indian Pillar.

]]>
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला बॉलिवुड की उन शख्सियतों में शामिल हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.  वह रेगुलर अपने वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं.

उर्वशी ने हाल की में एक वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने अपने बारे में एक ऐसी जानकारी दी जिसके बारे में लोग कम जानते हैं. दरअसल उर्वशी रौलेता पहली महिला हैं जो दो बार मिस यूनिवर्स इंडिया बन चुकी हैं.

उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, वाह!!! मिस यूनिवर्स की जर्नी के 5 साल पूरे. इंडिया. ये वो पल है जब मैं इतिहास में पहली ऐसी लड़की बनी थी जिसने दो बार मिस युनिवर्स इंडिया का खिताब जीता था (2012 और 2015). मेरी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई थी और मैं जानती थी कि वो पहले की तरह कभी नहीं रहेगी. मिस युनिवर्स से मुझे जो भी अनुभव मिले उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं. इससे भी ज्यादा मैं इस बात के लिए खुश हूं कि मैं और ज्यादा चैरिटी कर सकती हूं और आगे चलकर अपने उर्वशी रौतेला फाउंडेशन के लिए स्पोक्सपर्सन बन सकती हूं. ये मेरे लिए गर्व की बात है कि मैं अपने देश के लिए खुशी और सम्मान लेकर आई हूं. मैं अपने देश भारत से बहुत ज्यादा प्यार करती हूं और ये मेरी चाहत है कि मैं हमेशा अपने देश का प्रतिनिधित्व करूं और अपने देश की संस्कृति को दुनिया में फैलाउं.

उर्वशी ने लिखा, “हमेशा याद रखिए कि आपका सपना सही है और वो आपके दिल में किसी कारण से मौजूद है. कभी डर या किसी अन्य व्यक्ति को आपको ये ना बताने दें कि आप अपने सपनों को पूरा नहीं कर सकते हैं. ये मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है कि मैंने लोगों को अपने देश पर गर्व करवाया.”

बता दें उर्वशी ने 2012 में मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था लेकिन उनकी उम कंप्टीशन के हिसाब से कम थी. इस वजह से उन्हें यह खिताब लौटना पड़ा था. इसके तीन साल बाद 2015 में उर्वशी ने यह खिताब अपने नाम फिर से कर लिया. इस खिताब को अपने नाम किए उर्वशी को पांच साल हो गए हैं.

Source link

The post उर्वशी रौतेला ने शेयर किया वीडियो, कहा- अकेली लड़की हूं जिसने ‘मिस यूनिवर्स इंडिया’ का खिताब जीता दो बार appeared first on Indian Pillar.

]]>
7028