Mithun chakraborty life Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Tue, 16 Jun 2020 11:26:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Mithun chakraborty life Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 HBD Mithun Chakraborty: यहां जानें मिथुन चक्रवर्ती के बारे में दिलचस्प किस्से https://www.indianpillar.com/bollywood/mithun-chakraborty-birthday-here-are-the-unknown-facts-of-the-actor/ Tue, 16 Jun 2020 11:26:56 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2240 बॉलिवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती का आज जन्मदिन है। मिथुन एक उम्दा एक्टर तो हैं ही, इसी के साथ वो बेहतरीन डांसर भी हैं। उन्हें हिंदी सिनेमा का डिस्को…

The post HBD Mithun Chakraborty: यहां जानें मिथुन चक्रवर्ती के बारे में दिलचस्प किस्से appeared first on Indian Pillar.

]]>

बॉलिवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती का आज जन्मदिन है। मिथुन एक उम्दा एक्टर तो हैं ही, इसी के साथ वो बेहतरीन डांसर भी हैं। उन्हें हिंदी सिनेमा का डिस्को डांसर कहा जाता है। एक समय ऐसा भी था जब लोग मिथुन के डांसिंग, एक्टिंग और एक्शन के दीवाने थे। उन्होंने अपनी एक्टिंग और डांसिंग से लोगों को अपना दिवाना बनाया था। यहां हम आपको मिथुन चक्रवर्ती की कुछ ऐसी बातों की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें ज्यादा लोग नहीं जानते हैं।

1. मिथुन चक्रवर्ती ने अपने फिल्मी करियर में 350 से ज्यादा फिल्में की हैं और आज भी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। मिथुन डांस इंडिया डांस के जज के तौर पर भी काम करते हैं। मिथुन ने हिंदी, बंगाली, भोजपुरी, उड़िया और पंजाबी भाषाओं की मूवीज की हैं। साथ ही नेशनल अवार्ड्स और 2 फिल्मफेयर अवॉर्डस भी मिले हैं।

2. मिथुन चक्रवर्ती को जानवरों से बहुत प्यार है जिसका सबूत यह है कि उनके पास 38 कुत्ते हैं। सिर्फ यही नहीं, उनके घर में की तरह के पक्षी भी हैं। फिल्मी करियर के अलावा उनके कई जगहों पर होटल्स भी हैं जिनमें ऊटी, दार्जलिंग, सिलीगुड़ी, कोलकात्ता शामिल हैं।

3. वर्ष 1976 में मिथुन ने मृणाल सेल की मूवी मृगया में डेब्यू किया था। इसके लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था। अपनी पहली ही मूवी के लिए नेशनल अवॉर्ड का मिलना काफी सम्मान की बात है।

4. मिथुन चक्रवर्ती ने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से एक्टिंग सीखी है। जब उन्होंने बॉलिवुड में कदम रखा था तब वो हेलन जो कि एक डांसिंग दीव कही जाती है, के असिस्टेंट बने थे। यहां से उनके डांसर की जर्नी शुरू हुई। इसके बाद उन्होंने अमिताभ की फिल्म दो अंजाने में भी कुछ मिनटों के लिए काम किया था।

5. मिथुन चक्रवर्ती एक प्रोफेशनल रेसरल रहे हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल से स्टेट रेसलिंग का खिताब भी जीता है। साथ ही मिथुन ने मार्शल आर्ट की एक्सपर्ट ट्रेनिंग भी ली है। साथ ही वो ब्लैक बेल्ट भी हैं।

The post HBD Mithun Chakraborty: यहां जानें मिथुन चक्रवर्ती के बारे में दिलचस्प किस्से appeared first on Indian Pillar.

]]>
2240