Motorola One Fusion+ New Price Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Tue, 07 Jul 2020 11:41:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Motorola One Fusion+ New Price Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Motorola One Fusion+ की कीमत में हुआ इजाफा, जानें अब कितने में मिलेगा फोन https://www.indianpillar.com/technology/motorola-one-fusion-price-hiked-in-india-know-new-price/ Tue, 07 Jul 2020 11:41:50 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2773 Motorola One Fusion+ को कुछ ही समय पहले ही भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था। फोन को 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन फोन के लॉन्च होने…

The post Motorola One Fusion+ की कीमत में हुआ इजाफा, जानें अब कितने में मिलेगा फोन appeared first on Indian Pillar.

]]>

Motorola One Fusion+ को कुछ ही समय पहले ही भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था। फोन को 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन फोन के लॉन्च होने के कुछ ही समय बाद फोन की कीमत में इजाफा कर दिया गया है। इस फोन को नई कीमत के साथ ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर​ लिस्ट कर दिया गया है। इसका मतलब अगर आप अगली फ्लैश सेल में फोन खरीदते हैं तो आपको यह फोन ज्यादा कीमत में मिलेगा।

Motorola One Fusion+ की कीमत: इस फोन को केवल एक ही वेरिएंट में पेश किया गया था। यह वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। पहले इस फोन को 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता था। वहीं, अब फोन की कीमत को 500 रुपये बढ़ा दिया गया है। इसके बाद फोन को 17,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस फोन की अगली सेल 13 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

Motorola One Fusion+ के फीचर्स: यह फोन स्टॉक एंड्राइड 10 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच का फुल एचडी+ टोटल विजन डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2340×1080 है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस है। इसमें 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में डेडिकेटेड Google Assistant बटन भी उपलब्ध कराया गया है। वहीं, सिक्योरिटी के लिए फिं​गरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस है। तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। वहीं, चौथा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 15W टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह 2 दिन का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है।

The post Motorola One Fusion+ की कीमत में हुआ इजाफा, जानें अब कितने में मिलेगा फोन appeared first on Indian Pillar.

]]>
2773