Motorola Razr Sale Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Thu, 07 May 2020 19:29:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Motorola Razr Sale Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Motorola Razr की सेल आज Flipkart पर होगी आयोजित, मिलेगा 10,000 रुपये का कैशबैक https://www.indianpillar.com/technology/motorola-razr-sale-in-india-today-at-flipkart-know-price-specifications-and-more/ Fri, 08 May 2020 04:30:26 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=1326 Motorola Razr को आज ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस बात की जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी है। आपको बता दें…

The post Motorola Razr की सेल आज Flipkart पर होगी आयोजित, मिलेगा 10,000 रुपये का कैशबैक appeared first on Indian Pillar.

]]>

Motorola Razr को आज ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस बात की जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी है। आपको बता दें कि इस फोन को पिछले वर्ष नवंबर महीने में लॉन्च किया गया था। देखने में यह फोन कंपनी के पुराने फोल्डेबल फोन की तरह ही है। देश में हुए लॉकडाउन के चलते Moto Razr की सेल कुछ समय के लिए टाल दी गई थी। लेकिन अब सरकार ने नॉन-एसेंशियल प्रोडक्ट्स को भी खरीदने की अनुमति दे दी है जिसमें स्मार्टफोन्स भी शामिल हैं। इसी के चलते ही Motorola Razr को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।

Motorola Razr (2019) की कीमत:

इसकी कीमत 1,24,999 रुपये है। में बेचा जाएगा। यह इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। इसके साथ कुछ ऑफर्स भी दिए जाएंगे। इसमें Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर 5 फीसद अनलिमिटेड कैशबैक, Citibank क्रेडिट व डेबिट कार्ड पर 10,000 रुपये का कैशबैक और No cost EMI ऑफर शामिल हैं।


Motorola Razr (2019) के फीचर्स:

इसमें 6.2 इंच का फ्लेक्सिबल ओलेड एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 876×2142 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 21:9 है। कंपनी ने कहा है कि फोन की स्क्रीन को फोल्ड करने के बाद दोनों हिस्सों के बीच गैप नहीं रहता है। फोन को फोल्ड करने के बाद 2.7 इंच का सेकेंडरी क्विक व्यू डिस्प्ले मिलता है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 600×800 है। इसमें यूजर्स नोटिफिकेशन देख पाएंगे, सेल्फी ले पाएंगे और म्यूजिक को भी कंट्रोल कर पाएंगे।

यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस है। इसमें 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में 2510 एमएएच की बैटरी मौजूद है जो 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जिसका अपर्चर f/1.7 है। स्क्रीन फोल्ड होने के बाद यही कैमरा सेल्फी लेने के भी काम आता है। यह नहीं, फोन के मेन डिस्प्ले के नॉच में 5 मेगापिक्सल का कैमरा भी मौजूद है। अगर आप फोन फोल्ड नहीं करते हैं तो इस सेंसर से सेल्फी ले सकते हैं।

यह फोन स्टॉक एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में एनएफसी सपोर्ट, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई 802.11एसी, 4 जी एलटीई और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

The post Motorola Razr की सेल आज Flipkart पर होगी आयोजित, मिलेगा 10,000 रुपये का कैशबैक appeared first on Indian Pillar.

]]>
1326