Motorola Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Fri, 11 Jun 2021 06:14:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Motorola Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 iQOO Z3 Vs Galaxy M42 5G Vs Moto G 5G: कीमत से लेकर फीचर तक, कौन किस पर है भारी? https://www.indianpillar.com/technology/iqoo-z3-vs-galaxy-m42-5g-vs-moto-g-5g-from-price-to-features-who-is-heavy-on-whom/ Fri, 11 Jun 2021 06:14:49 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=10087 Vivo के सब ब्रांड iQOO ने अपना सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन iQOO Z3 पिछले दिनों भारत में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को 20 हजार रुपये की प्राइस रेंज में…

The post iQOO Z3 Vs Galaxy M42 5G Vs Moto G 5G: कीमत से लेकर फीचर तक, कौन किस पर है भारी? appeared first on Indian Pillar.

]]>
Vivo के सब ब्रांड iQOO ने अपना सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन iQOO Z3 पिछले दिनों भारत में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को 20 हजार रुपये की प्राइस रेंज में पेश किया गया है। iQOO Z3 का सीधा मुकाबला इस प्राइस रेंज में आने वाले Samsung Galaxy M42 5G और Motorola Moto G 5G जैसे फोन से होगा। आइए, जानते हैं इन तीनों 5G फोन के फीचर्स के बारे में।

iQOO Z3 Vs Galaxy M42 5G Vs Moto G 5G: कीमत

iQOO Z3 5G तीन स्टोरेज ऑप्शन- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इस फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपये है। वहीं, फोन के अन्य दो वेरिएंट्स क्रमशः 20,990 रुपये और 22,990 रुपये में आते हैं। यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन्स- Ace Black और Cyber Black में आता है।

iQOO-Z3

Samsung Galaxy M42 5G स्मार्टफोन दो कलर Prism Dot Black और Prism Dot Gray में आता है। फोन के बेस वेरिएंट 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 23,999 रुपये में आता है। वहीं, Moto G 5G एक ही स्टोरेज ऑप्शन 6GB RAM + 128GB में आता है, इसकी कीमत 20,999 रुपये है।

iQOO Z3 Vs Galaxy M42 5G Vs Moto G 5G: फीचर्स

iQOO Z3 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.58 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 768G प्रोसेसर मिलता है। फोन में 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट फीचर दिया गया है। यह फोन Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। जबकि, Galaxy M42 5G के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.6-inch का sAMOLED HD+ Infinity-U डिस्प्ले मिलता है। फोन ऑक्टाकोर Snapdragon 750G प्रोसेसर पर काम करता है।

Galaxy-M42-5G

Samsung Galaxy M51 को सस्ते में खरीदने का मौका, Amazon Sale में मिल रहा Discount

वहीं, Moto G 5G में 6.7 इंच का Max Vision डिस्प्ले मिलता है, जो कि HDR 10 को सपोर्ट करता है। फोन में पंच-होल सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 750 G 5G प्रोसेसर के साथ आता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोन 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। ये Android 10 पर रन करता है। फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड की जा सकती है।

iQOO Z3 Vs Galaxy M42 5G Vs Moto G 5G: कैमरा

iQOO Z3 के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का दिया गया है। इसके अलावा फोन में दो अन्य 2MP के कैमरे मिलते हैं। सेल्फी के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिया गया है। iQOO Z3 में 4,400mAh की बैटरी मिलती है।

Moto-G-5G

Samsung Galaxy M42 5G में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर मिलता है। इसके अलावा फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5MP का मैक्रो लेंस और 5MP का डेप्थ सेंसर मिलता है। फ्रंट में 20MP का कैमरा मिलता है। Galaxy M42 5G में 5000mAh की बैटरी और 15W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित One UI 3.1 पर काम करता है।

वहीं, Moto G 5G के कैमरे फीचर्स की बात करें तो ये 48MP के ट्रिपल रियर कैमरे और LED फ्लैश के साथ आता है। फोन के बैक में 8MP का वाइड एंगल और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा दिया गया है |

source

The post iQOO Z3 Vs Galaxy M42 5G Vs Moto G 5G: कीमत से लेकर फीचर तक, कौन किस पर है भारी? appeared first on Indian Pillar.

]]>
10087
ट्रिपल रियर कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ Moto G9 Power, इस फोन से होगा सीधा मुकाबला https://www.indianpillar.com/technology/moto-g9-power-launched-in-india-with-triple-rear-camera-know-price/ Wed, 09 Dec 2020 10:30:54 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=4705 Vivo के Vivo Y51 स्मार्टफोन के सोमवार को लॉन्च होने के बाद मंगलवार को एक और ट्रिपल रियर कैमरे वाला फोन लॉन्च हुआ है. मोटोरोला ने एक नए स्मार्टफोन Moto…

The post ट्रिपल रियर कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ Moto G9 Power, इस फोन से होगा सीधा मुकाबला appeared first on Indian Pillar.

]]>
Vivo के Vivo Y51 स्मार्टफोन के सोमवार को लॉन्च होने के बाद मंगलवार को एक और ट्रिपल रियर कैमरे वाला फोन लॉन्च हुआ है. मोटोरोला ने एक नए स्मार्टफोन Moto G9 Power को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसके एकमात्र 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की भारत में कीमत 11999 रुपए है.

मोटो G9 पावर इलेक्ट्रिक वायलेट और मेटेलिक सेज कलर ऑप्शन में आता है. इसकी पहली सेल 15 दिसंबर से शुरू होगी. फोन को फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदा जा सकेगा.   जानते हैं इस फोन में क्या है खास-

    • फोन में 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 20 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

 

    • मोटो G9 पावर डुअल नैनो सिम को सपोर्ट करता है और एंड्रॉयड 10 पर काम करता है.

 

    • फोन में 20.5:9 आस्पेक्ट रेशो वाली 6.8-इंच की एचडी प्लस (720×1640 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दी गई है.

 

    • मोटो G9 पावर ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 4GB रैम के साथ जोड़ा गया है.

 

    • फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.79 लेंस के साथ 64MP का प्राइमरी सेंसर, f/2.4 मैक्रो लेंस के साथ 2MP का सेकेंडरी सेंसर और f/2.4 के साथ 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है.

 

    • मोटो G9 पावर फ्रंट में 16-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ आता है.

 

    • इसमें 128 जीबी का ऑनबोर्ड स्टोरेज शामिल है, जिसे माइक्रो-एसडी कार्ड से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.

 

    • बात कनेक्टिविटी ऑप्शन करें तो इसमें 4G LTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं.

 

Vivo Y51 से होगा सीधा मुकाबला

यह साफ है कि Moto G9 Power का सीधा मुकाबला सोमवार को लॉन्च हुए Vivo Y51 से होगा. वीवो के इस लेटेस्ट फोन में 8GB रैम व 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है. वीवो वाई51 में 5000mAh बैटरी है. देश में इस फोन को 20 हजार रुपये से कम वाली कैटिगरी में उपलब्ध कराया गया है.

वीवो वाई51 को भारत में 17,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है. यह फोन टाइटेनियम सैफायर और क्रिस्टल सिंफनी कलर में आता है.

वीवो वाई51 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है. हैंडसेट में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के तीन सेंसर हैं. सेल्फी के शौकीनों के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर दिया गया है. हैंडसेट में रियर पर पोर्ट्रेट, विडियो, पैनोरमा, लाइव फोटो, स्लो-मोशन, टाइम-लैप्स और दूसरे मोड दिए गए हैं

Source link

The post ट्रिपल रियर कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ Moto G9 Power, इस फोन से होगा सीधा मुकाबला appeared first on Indian Pillar.

]]>
4705
पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ Motorola One Fusion+ जल्द भारत में होगा लॉन्च, टीजर हुआ जारी https://www.indianpillar.com/technology/motorola-one-fusion-india-launch-soon-teaser-released/ Fri, 12 Jun 2020 08:54:59 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2073 Motorola One Fusion+ को हाल ही में यूरोपिय मार्केट में लॉन्च किया गया है। वहीं, अब एक नया टीजर जारी किया गया है जिसके मुताबिक, Motorola One Fusion+ को भारत…

The post पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ Motorola One Fusion+ जल्द भारत में होगा लॉन्च, टीजर हुआ जारी appeared first on Indian Pillar.

]]>

Motorola One Fusion+ को हाल ही में यूरोपिय मार्केट में लॉन्च किया गया है। वहीं, अब एक नया टीजर जारी किया गया है जिसके मुताबिक, Motorola One Fusion+ को भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन पॉप-अप कैमरा सेटअप के साथ आता है। Motorola India ने कुछ ट्वीट्स किए हैं जिसमें संकेत मिले हैं कि One series फोन को जल्द ही पेश किया जाएगा। हालांकि, इसमें किसी भी स्मार्टफोन का नाम नहीं दिया गया है।

देखा जाए तो जिस फोन को लॉन्च किया जाना है उसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा मौजूद होगा। हाल ही में लॉन्च हुए Motorola One Fusion+ में यह फीचर दिया गया है। लेकिन एक और कंपनी की डिवाइस है जिसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसका नाम Motorola One है। वहीं, Motorola One Hyper भी ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें टॉप राइट कॉर्नर में मॉड्यूल दिया गया है। इस फोन को दिसंबर 2019 में अमेरिका, लैटीन अमेरिका और कुछ यूरोपियन मार्केट्स में लॉन्च किया गया था। इसे फिलहाल भारत में लॉन्च नहीं किया गया है।

कंपनी द्वारा जारी किए गए टीजर से यह पता लगाना आसान है कि भारत में पहले Motorola One Fusion+ स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। यहां पर फोन को लॉन्च करने की तारीख नहीं दी गई है। देखें ट्वीट:

Motorola One Fusion+ की कीमत: इस फोन को यूरोप में लॉन्च किया गया है। इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 299 यूरो यानी करीब 25,400 रुपये है। इसे केवल एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसे ट्यूलाइट ब्लू और मूनलाइट व्हाइट कलर में पेश किया गया है। साथ ही इसे यूरोप में जल्द ही सेल के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Motorola One Fusion+ के फीचर्स: यह फोन ड्यूल-सिम सपोर्ट करता है। यह स्टॉक एंड्रॉइड 10 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080×2340 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 और पिक्सल डेंसिटी 395ppi है। यह फोन स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस है। वहीं, इसमें 128 जीबी तक की स्टोरेज भी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन को पावर देने के लिए 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

अन्य फीचर्स के लिए क्लिक करें यहां

The post पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ Motorola One Fusion+ जल्द भारत में होगा लॉन्च, टीजर हुआ जारी appeared first on Indian Pillar.

]]>
2073