MTNL RS 251 Plan Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Thu, 04 Jun 2020 18:20:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 MTNL RS 251 Plan Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 यह टेलिकॉम कंपनी 251 रुपये में दे रही प्रतिदिन 1 जीबी डाटा समेत बहुत कुछ https://www.indianpillar.com/technology/mtnl-prepaid-plan-in-rs-251-offers-1-gb-daily-data-and-more-know-benefit-details/ Fri, 05 Jun 2020 03:30:02 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=1715 टेलिकॉम कंपनियों ने लॉकडाउन के बीच कई तरह के प्लान पेश किए हैं जो यूजर्स को ज्यादा डाटा समेत कई अन्य बेनिफिट्स के साथ आते हैं। Reliance Jio, Vodafone idea…

The post यह टेलिकॉम कंपनी 251 रुपये में दे रही प्रतिदिन 1 जीबी डाटा समेत बहुत कुछ appeared first on Indian Pillar.

]]>

टेलिकॉम कंपनियों ने लॉकडाउन के बीच कई तरह के प्लान पेश किए हैं जो यूजर्स को ज्यादा डाटा समेत कई अन्य बेनिफिट्स के साथ आते हैं। Reliance Jio, Vodafone idea और Airtel समेत सरकारी टेलिकॉम कंपनियां भी इस रेस में शामिल हैं। BSNL और MTNL भी यूजर्स को बेहतर से बेहतर सर्विस उपलब्ध कराने की कोशिश में हैं। अगर MTNL की बात करें तो कंपनी ने 251 रुपये का एक प्रीपेड प्लान पेश किया है जिसके तहत यूजर्स को प्रतिदिन 1 जीबी डाटा समेत कई अन्य बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।

MTNL के 251 रुपये के प्लान की डिटेल्स: इस प्लान का नाम STV 251 है। इस प्लान में यूजर्स को 1 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। साथ ही प्रतिदिन 100 एसएमएस भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अलावा सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसकी वैधता 28 दिन की है। सबसे अहम बात इस प्लान का लाभ केवल मुंबई के यूजर्स ही उठा पाएंगे। इस प्लान को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

BSNL ने पेश किया था लॉन्ग-टर्म प्लान: कंपनी ने यूजर्स के लिए लॉन्ग-टर्म प्लान पेश किया है जो 365 दिन की वैधता के साथ आता है। साथ ही इसमें 91 जीबी डाटा भी दिया जा रहा है। यह एक प्रीपेड प्लान है जिसकी कीमत 1498 रुपये है। इसकी वैधता 365 दिन की है। इसमें यूजर्स को 91 जीबी डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान में किसी तरह की FUP लिमिट नहीं दी गई है। यूजर्स बिना किसी लिमिट के यह डाटा इस्तेमाल कर पाएंगे। आपको बता दें कि यह एक डाटा प्लान है तो इस प्लान में यूजर्स को वॉयस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।

कहां-कहां मिलेगा यह प्लान: इस प्लान को कुछ चुनिंदा सर्किल्स में ही उपलब्ध कराया गया है। इनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, केरल, कोलकाता, लक्षदीप, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल आदि शामिल हैं। इस प्लान को जल्द ही दूसरे सर्किल्स में भी उपलब्ध कराया जा सकता है।

The post यह टेलिकॉम कंपनी 251 रुपये में दे रही प्रतिदिन 1 जीबी डाटा समेत बहुत कुछ appeared first on Indian Pillar.

]]>
1715