nanital Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Sun, 21 Jun 2020 13:48:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 nanital Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 लॉकडाउन के चलते घर में हो गए हैं बोर तो दिल्ली की इन नजदीक जगहों को करें Explore https://www.indianpillar.com/travel-news/tourism-getting-bore-at-home-here-are-the-five-places-near-delhi/ Mon, 22 Jun 2020 11:30:25 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2388 कोरोनोवायरस की वजह से दुनियाभर में लोग घर पर ज्यादा समय गुजारने के लिए मजबूर हैं। वो कहीं भी बाहर नहीं जा पा रहे हैं। जहां पहले हर वीकेंड पर…

The post लॉकडाउन के चलते घर में हो गए हैं बोर तो दिल्ली की इन नजदीक जगहों को करें Explore appeared first on Indian Pillar.

]]>

कोरोनोवायरस की वजह से दुनियाभर में लोग घर पर ज्यादा समय गुजारने के लिए मजबूर हैं। वो कहीं भी बाहर नहीं जा पा रहे हैं। जहां पहले हर वीकेंड पर किसी वादी या घाटी में घुमने के लिए निकल जाते थे वहीं, अब हर वीकेंड घर पर गुजारने लगे हैं। इससे जिंदगी एकदम बेरंग-सी लगने लगी है। अगर गर्मियों की बात करें तो हम सब इस दौरान किसी ठंडी जगह पर जाना पसंद करते हैं। अगर आप इस बार खुद को कुछ समय देने के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ डेस्टिनेशन्स की जानकारी दे रहे हैं जो आपका मूड फ्रेश करने में बेहद मददगार साबित होगी। इससे आप तनाव रहित भी रहेंगे। यहां हम आपको ऐसी ह जगहों के बारे में बता रहे हैं जो दिल्ली से बहुत ज्यादा दूर नहीं हैं।

शिमला: यहां जाने का ख्याल तो हर किसी के दिल में एक बार जरुर आया होगा। यहां की वादियां किसी को भी अपना दिवाना बना सकती हैं। सर्दियां तो सर्दियां, यहां की तो गर्मियां भी बेहद ठंडी होती है। इसका कारण यह है कि शिमला, समुद्र तल से करीब 7400-7500 फीट से ऊपर की ऊंचाई पर स्थित है। दिल्लीवासी, शिमला जाने के लिए चंदीगढ़ तक की ट्रेन ले सकते हैं। फिर शिमला तक के लिए बस या टैक्सी ले सकते हैं। कोरोनावायरस के चलते यहां से जाने वाली बस या टैक्सी पूरी तरह से सैनिटाइज की जाती हैं। दिल्ली से शिमला तक का सफर करीब 350 किमी का है।

रानीखेत: यहां आपको ऐसे नजारे मिलेंगे जिन्हें आप अपनी नजरों में और कैमरे में कैद कर लेंगे। यहां पर बर्फ से ढके हुए पहाड़ों का नजारा बेहद ही खूबसूरत है। रानीखेत समुद्र तल से 6100 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। दिल्ली से काठगोदाम तक की ट्रेन लें। इसके बाद यहां से रानीखेत तक कई बसें और टैक्सी आपको मिल जाएंगी। दिल्ली से रानीखेत तक का सफर करीब 370 किमी का है।

मसूरी: यह एक हिल स्टेशन है जो समुद्र तल से करीब 6500 फुट से ज्यादा की ऊंचाई पर स्थित है। गर्मी के मौसम में भी यहां ठंडी हवा, साफ आसमान और खिलखिलाती धूप आपको मौसम का एक बेहतरीन अनुभव देते हैं। दिल्ली से देहरादून के लिए कई ट्रेनें उपलब्ध हैं। यहां से हिल स्टेशन तक बाय रोड से महज 1 घंटा 20 मिनट तक का समय लगता है। दिल्ली से मसूरी तक का सफर करीब 289 किमी का है।

नैनीताल: यह समुद्र तल से करीब 6830 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। गर्मी में भी यहां का तापमान 25 डिग्री से पार शायद ही कभी जाता हो। अगर आप यहां जाने चाहते हैं तो आपको काठगोदाम तक ट्रेन लेनी होगी। इसके बाद आपको यहां से बस या टैक्सी लेनी होगी। आपको बता दें कि आनंद विहार ISBT से नैनीताल तक के लिए बसें भी जाती हैं। दिल्ली से नैनिताल करीब 300 किमी दूर है।

The post लॉकडाउन के चलते घर में हो गए हैं बोर तो दिल्ली की इन नजदीक जगहों को करें Explore appeared first on Indian Pillar.

]]>
2388