National Science Centre Delhi Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Wed, 08 Apr 2020 10:26:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 National Science Centre Delhi Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 लॉकडाउन में करें वर्चुअल सैर, घर बैठे घूमें देश-दुनिया की ये जगहें https://www.indianpillar.com/travel-news/plan-your-virtual-visit-to-these-exciting-places-in-this-coronavirus-lockdown/ Wed, 08 Apr 2020 10:26:01 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=1120 लॉकडाउन के चलते हम सभी घर पर कैद हैं। देश में हर वो जगह जहां हम घूमने जाते हैं, बंद कर दिए गए हैं जिससे लोग एक साथ इकट्ठा न…

The post लॉकडाउन में करें वर्चुअल सैर, घर बैठे घूमें देश-दुनिया की ये जगहें appeared first on Indian Pillar.

]]>

लॉकडाउन के चलते हम सभी घर पर कैद हैं। देश में हर वो जगह जहां हम घूमने जाते हैं, बंद कर दिए गए हैं जिससे लोग एक साथ इकट्ठा न हो पाएं। ऐसे में आप कहीं घूमने भी नहीं जा सकते हैं। लेकिन घर पर बोर भी तो हो जाते हैं। अब इस लॉकडाउन वाले माहौल में इंसान बाहर जाए भी तो कैसे। हालांकि, एक ऐसा तरीका भी है जिसके जरिए आप बिना घर से निकले भी कुछ जगहों को देख सकते हैं। इस तरह की सैर को वर्चुअल सैर कहा जाता है।

इसके लिए आपको चाहिए एक लैपटॉप या फिर कंप्यूटर। साथ ही इंटरनेट कनेक्शन भी। इनके जरिए आप दुनिया के 2500 से ज्यादा अधिक म्यूजियम की सैर कर पाएंगे।

national science center

नेशनल साइंस सेंटर:

यह साइंस सेंटर दिल्ली में स्थित है। यह एक प्री-हिस्टोरिक लाइफ गैरली है। यहां पर ऐसे जानवरों की जानकारी है जो सदियों पहले ही विलुप्त हो चुके हैं। सिर्फ यही नहीं बल्कि न्यूक्लियर एनर्जी की तकनीक या फिर नई व पुरानी हो चुकी तकनीकों की जानकारी भी आप यहां से ले पाएंगे। इसके लिए आप http://nscd.gov.in/ पर जा सकते हैं।

Visvesvaraya-Industrial-and-Technological-Museum

विश्वेसरैया इंडस्ट्रियल एंड टेक्नोलॉजिकल म्यूजियम:

यह म्यूजियम बेंग्लुरू में स्थित है। यह एक डायनासोर एनक्लेव है। यहां सिर्फ डायनासोर ही नहीं बल्कि स्पाइनोसोरस को भी देख पाएंगे। इसके अलावा यहां पर ब्रहांड, समुद्र और वातावरण के बारे में सभी जानकारी मौजूद है। इसके लिए आप https://vismuseum.gov.in/vr_vitm.html पर जा सकते हैं।

National-Museum-of-Indian-Cinema

नेशनल म्यूजियम ऑफ इंडियन सिनेमा:

यह मुंबई में स्थित है। इसमें क्रोमा स्टूडियो, इम्मरसिव एक्सपीरियंस जोन, एनीमेशन स्टूडियो, वर्चुअल मेकओवर स्टूडियो, साउंड इफेक्ट आदि शामिल हैं। हां पर आपको महात्मा गांधी और सिनेमा से जुड़ी तमाम जानकारियां मिल जाएंगी। इसके लिए आप https://filmsdivision.org/nmic.html पर जा सकते हैं।

National-Gallery-of-Modern-Art-(NGMA)

नेशनल गैलेरी ऑफ मॉडर्न ऑर्ट:

यह जयपुर में स्थित है। यहां पर आपको मिनिएचर पेंटिंग, कालीघाट पेंटिंग, बंगाल स्कूल, जैमिनी रॉय, गंगाधरनाथ टैगोर जैसी पेटिंग्स देखने को मिलेंगी। इसके लिए आप http://www.ngmaindia.gov.in/showcase.asp पर जा सकते हैं।

The-British-Museum

ब्रिटिश म्यूजियम:

यह लंदन में स्थित है। यहां पर आपको ग्रेट कोर्ट, रोसेटा स्टोन और मिस्र की ममी जैसी चीजें मिलेंगी। इसके लिए आप https://britishmuseum.withgoogle.com/ पर जा सकते हैं।

The post लॉकडाउन में करें वर्चुअल सैर, घर बैठे घूमें देश-दुनिया की ये जगहें appeared first on Indian Pillar.

]]>
1120