Nikki Tamboli Fight Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Tue, 13 Oct 2020 05:30:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Nikki Tamboli Fight Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Bigg Boss 14 Who Is Nikki Tamboli: कौन हैं बिग बॉस 14 में अपने जलवे बिखेर रहीं निक्की तंबोली, जानें यहां https://www.indianpillar.com/entertainment/bigg-boss-14-who-is-nikki-tamboli-know-everything-about-her/ Tue, 13 Oct 2020 02:30:44 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=3966 Bigg Boss 14 Who Is Nikki Tamboli: अपने अभिनय कौशल और ग्लैमरस अवतार के लिए जानी जाने वाली साउथ मूवीज की अदाकार निक्की तमोली ने हाल ही में बिग बॉस…

The post Bigg Boss 14 Who Is Nikki Tamboli: कौन हैं बिग बॉस 14 में अपने जलवे बिखेर रहीं निक्की तंबोली, जानें यहां appeared first on Indian Pillar.

]]>
Bigg Boss 14 Who Is Nikki Tamboli: अपने अभिनय कौशल और ग्लैमरस अवतार के लिए जानी जाने वाली साउथ मूवीज की अदाकार निक्की तमोली ने हाल ही में बिग बॉस 14 में एंट्री की है। इनके ग्लैमरस और बेबाक अंदाज से कई लोग बेहद प्रभावित हो रहे हैं तो कई लोग उन्हें नापसंद भी कर रहे हैं। आज इंडियन पिलर के इस लेख में हम आपको निक्की तंबोली के बारे में कुछ जानकारी दे रहे हैं जिससे आप यह जान पाएंगे कि निजी जिंदगी में निक्की कैसे हैं।

निक्की तंबोली का जन्म और पढ़ाई:

इनका जन्म 21 अगस्त 1996 को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुआ था। यहीं से उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा प्राप्त की। निक्की हमेशा से ही मॉडलिंग इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना चाहती थीं। नतीजतन, अपनी पढ़ाई के बाद निक्की ने एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया। निक्की कुछ टीवी विज्ञापनों में भी दिखाई दीं।

निक्की तंबोली का करियर:

निक्की तंबोली ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत अदिति अरुण की 2019 की तेलुगु फिल्म चिकाती गाडिलो चित्रकोडु से की। इस मूवी को संतोष पी. जयकुमार ने डायरेक्ट किया था। इसके अलावा निक्की ने ब्लू घोस्ट पिक्चर्स, मैंगो म्यूजिक द्वारा बैंकरोल किया गया। इसके बाद निक्की ने कंचना 3 और थिप्पारा मीसम जैसी प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया। इनके जरिए ये लोकप्रियता हासिल करने में सफल रहीं।

निक्की तंबोली की निजी जिंदगी:

ऐसी अफवाह है कि 24 वर्षीय निक्की, मुंबई के प्रसिद्ध डीजे रोहित गिदा के साथ डेट कर रही हैं। हालांकि, इस पर दोनों की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। बता दें कि रोहित मुंबई के संगीत सर्किट में काफी लोकप्रिय हैं। इन दोनों को पपराजी द्वारा एक साथ कई बार स्पॉट किया गया है।

निक्की के बिग बॉस 14 की जर्नी के बात करें तो फिलहाल ये घर में एक मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं। सीनियर्स ने टास्क और उनके बेबाक अंदाज के आधार पर उन्हें सेव किया है। उन्होंने दो टास्क में इम्यूनिटी हासिल की है। साथ ही वो अपने लिए स्टैंड लेती भी नजर आई हैं। इन खूबियों को देखते हुए बिग बॉस के सीनियर्स सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान ने निक्की को सेव कर दिया है। इसके बाद से निक्की अब एक फ्रेशर से प्रमोट होकर सीनियर बन गई हैं।

The post Bigg Boss 14 Who Is Nikki Tamboli: कौन हैं बिग बॉस 14 में अपने जलवे बिखेर रहीं निक्की तंबोली, जानें यहां appeared first on Indian Pillar.

]]>
3966