OnePlus 8 Pro Price in India Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Thu, 02 Jul 2020 02:34:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 OnePlus 8 Pro Price in India Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 OnePlus 8 Pro अमेजन पर सेल में होगा उपलब्ध, मिलेंगे 6,000 रुपये तक के बेनिफिट्स https://www.indianpillar.com/technology/oneplus-8-pro-sale-in-india-today-on-amazon-india-know-price-offers-and-specifications/ Thu, 02 Jul 2020 02:29:42 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2703 OnePlus 8 सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन्स लॉन्च किए गए थे। इनमें OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro शामिल थे। दोनों ही स्मार्टफोन्स को भारत में फ्लैश सेल के जरिए…

The post OnePlus 8 Pro अमेजन पर सेल में होगा उपलब्ध, मिलेंगे 6,000 रुपये तक के बेनिफिट्स appeared first on Indian Pillar.

]]>

OnePlus 8 सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन्स लॉन्च किए गए थे। इनमें OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro शामिल थे। दोनों ही स्मार्टफोन्स को भारत में फ्लैश सेल के जरिए उपलब्ध कराया जा रहा था। लेकिन अब OnePlus 8 ओपन सेल में उपलब्ध करा दिया गया है। वहीं, OnePlus 8 Pro की फ्लैश सेल थोड़े-थोड़े अंतराल पर आयोजित की जाती है। आज भी इस फोन को फ्लैश सेल में ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट OnePlus.in से खरीदा जा सकेगा।

OnePlus 8 Pro की कीमत और ऑफर्स: इसे Amazon और OnePlus.in पर दोपहर 12 बजे से उपलब्ध कराया जाएगा। इसे ग्लेशियल ग्रीन, ओनिक्स ब्लैक और अल्ट्रा मैरीन ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। इसकी शुरुआती कीमत 54,999 रुपये है। यह कीमत इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की है। वहीं, इसके 12 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 59,999 रुपये है। ऑफर्स की बात करें तो Amazon Pay के जरिए पेमेंट करने पर यूजर्स को 1,000 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। साथ ही जियो यूजर्स को 6,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जाएंगे। फोन को no-cost EMI के साथ भी खरीदा जा सकेगा।

OnePlus 8 Pro 5G के फीचर्स: इसमें 6.78 इंच का क्वाडएचडी+ फ्लूयड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1440×3168 है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आथा है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.8:9 है। यह 3डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 12 जीबी तक की रैम दी गई है। साथ ही 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित Oxygen OS 10.0 पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए 4510 एमएएच की बैटरी दी गई है जो वार्प चार्ज 30टी और Warp Charge 30 Wireless को सपोर्ट करती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.78 है। यह Sony IMX689 सेंसर के साथ आता है। वहीं, दूसरा 8 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस है। यह अपर्चर एफ/2.44 के साथ आता है। तीसरा 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। चौथा सेंसर 5 मेगापिक्सल का कलर फिल्टर कैमरा है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है।

The post OnePlus 8 Pro अमेजन पर सेल में होगा उपलब्ध, मिलेंगे 6,000 रुपये तक के बेनिफिट्स appeared first on Indian Pillar.

]]>
2703