OnePlus TV Price in India Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Thu, 02 Jul 2020 02:50:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 OnePlus TV Price in India Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 OnePlus TV 2020 मॉडल्स आज भारत में होंगे लॉन्च, यहां देखें Livestream https://www.indianpillar.com/technology/oneplus-tv-2020-models-set-to-launch-in-india-today-know-how-to-watch-livestream/ Thu, 02 Jul 2020 02:46:06 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2706 आज भारतीय मार्केट में OnePlus TV 2020 मॉडल्स लॉन्च किए जाएंगे। इन्हें तीन मॉडल्स में लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus ने इस बात की जानकारी पिछले हफ्ते एक टीजर…

The post OnePlus TV 2020 मॉडल्स आज भारत में होंगे लॉन्च, यहां देखें Livestream appeared first on Indian Pillar.

]]>

आज भारतीय मार्केट में OnePlus TV 2020 मॉडल्स लॉन्च किए जाएंगे। इन्हें तीन मॉडल्स में लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus ने इस बात की जानकारी पिछले हफ्ते एक टीजर के जरिए दी थी। साथ ही यह भी बताया गया था कि इन टीवी मॉडल्स को डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमस तकनीक के साथ पेश किया जाएगा। ये तीनों स्मार्ट टीवी होंगे जो 4K तक के रेजोल्यूशन के साथ लॉन्च किए जाएंगे। तो चलिए जानते हैं कि OnePlus TV 2020 मॉडल लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखी जा सकती है और इसकी संभावित कीमत और फीचर्स क्या हैं।

OnePlus TV 2020 लॉन्च इवेंट को यहां देखें लाइव:

इन मॉडल्स को भारतीय मार्केट में शाम 7 बजे लॉन्च किया जाएगा। इनकी लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट Twitter और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म YouTube पर देखी जा सकेगी।

OnePlus TV 2020 की संभावित कीमत:

कंपनी ने इन मॉडल्स की कीमत को लेकर भी कुछ संकेत दिए थे। कंपनी ने एक ट्वीट में बताया था कि इन स्मार्ट टीवी मॉडल्स की कीमत 1X,999 रुपये से शुरू होगी और 4X,999 तक जाएंगी। इसका मतलब यह है कि इन स्मार्ट टीवी को बजट रेंज से लेकर हाई-एंड रेंज तक की कीमत में लॉन्च किया जाएगा। साथ ही आपको यह भी बता दें कि OnePlus TV मॉडल्स की प्री-बुकिंग्स Amazon पर शुरु हो चुकी है। इसके साथ 1,000 रुपये में एक्सटेंडेड वारंटी भी दी जा रही है।

OnePlus TV 2020 के संभावित फीचर्स:

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन टीवी मॉडल्स को तीन अलग-अलग मॉडल्स में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें यूजर्स को मिड-रेंज और एंट्री-लेवल दोनों तरह के टीवी मॉडल मिलेंगे। इन्हें बर्डनलेस डिजाइन के साथ बनाया गया है यानी इनके बेजल्स पतले होंगे। इसमें 93 फीसद DCI-P3 कलर गैमुट है। साथ ही Netflix ऐप प्रीलोडेड है। वहीं, इन मॉडल्स को डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमस तकनीक के साथ पेश किया जाएगा। लीक्स के अनुसार, OnePlus TV 2020 लाइनअप 32 इंच एचडी, 40 इंच फुल एचडी और 55 इंच 4K मॉडल्स में लॉन्च किए जा सकते हैं। साथ ही इनमें मौजूद स्पीकर्स 90-डिग्री रोटेशन सपोर्ट और 50 फीसद डीपर बास जैसे फीचर्स के साथ पेश किए जा सकते हैं।

The post OnePlus TV 2020 मॉडल्स आज भारत में होंगे लॉन्च, यहां देखें Livestream appeared first on Indian Pillar.

]]>
2706