Oppo Find X2 Pro Automobili Lamborghini Features Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Sat, 11 Jul 2020 17:42:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Oppo Find X2 Pro Automobili Lamborghini Features Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 भारत में लॉन्च हुआ Oppo Find X2 Pro का Automobili Lamborghini एडिशन, जानें कीमत और फीचर्स https://www.indianpillar.com/technology/oppo-find-x2-pro-automobili-lamborghini-launched-in-india-know-price-and-features/ Sun, 12 Jul 2020 02:30:23 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2880 स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने भारतीय मार्केट में अपने Find X2 Pro हैंडसेट का Automobili Lamborghini एडिशन लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने Find X2 और Find X2…

The post भारत में लॉन्च हुआ Oppo Find X2 Pro का Automobili Lamborghini एडिशन, जानें कीमत और फीचर्स appeared first on Indian Pillar.

]]>

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने भारतीय मार्केट में अपने Find X2 Pro हैंडसेट का Automobili Lamborghini एडिशन लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने Find X2 और Find X2 Pro स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए थे। इन फोन्स के लॉन्च के समय Automobili Lamborghini एडिशन की भी घोषणा की गई थी। लेकिन उस समय इसके फीचर्स के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई थी। लेकिन अब इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। यहां पर फोन के कई फीचर्स की जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

Oppo Find X2 Pro Automobili Lamborghini एडिशन की कीमत और उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही इस फोन को सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Oppo Find X2 Pro Automobili Lamborghini एडिशन के फीचर्स: इस फोन का डिजाइन काफी खास है। यह Aventador SVJ Roadster पर आधारित है। इसे कार्बन फिनिश के साथ पेश किया गया है। इसे ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया गया है। इस फोन के बैक पैनल पर नीचे की तरफ Automobili Lamborghini का लोगो दिया गया है। इसे एक स्पेशल डिजाइन बॉक्स के साथ दिया जा रहा है। इसमें वायरलेस ईयरफोन और SuperVOOC 2.0 कार चार्जर भी दिया जा रहा है।

इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का क्यूएचडी+ अल्ट्रा विजन डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 2.84 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद है। इसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। दूसरा 13 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस है। तीसरा 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर है। वहीं, फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 4260 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Oppo Find X2 Pro और Oppo Find X2 की कीमत और ऑफर्स: सबसे पहले बात करते हैं Oppo Find X2 की। इस फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 64,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसे ब्लैक और ओशियन कलर में खरीदा जा सकेगा। वहीं, कंपनी ने Oppo Find X2 Pro की या इसके Automobili Lamborghini एडिशन की कीमत के बारे भी फिलहाल नहीं बताया गया है। इन फोन्स को कब तक उपलब्ध कराया जाएगा इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। यहां पढ़ें इन स्मार्टफोन्स के फीचर्स

The post भारत में लॉन्च हुआ Oppo Find X2 Pro का Automobili Lamborghini एडिशन, जानें कीमत और फीचर्स appeared first on Indian Pillar.

]]>
2880