Oppo Find X2 Pro price in India Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Thu, 18 Jun 2020 07:38:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Oppo Find X2 Pro price in India Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Oppo Find X2 Pro और Oppo Find X2 भारत में हुए लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले रिफ्रेश रेट है खासियत https://www.indianpillar.com/technology/oppo-find-x2-pro-and-oppo-find-x2-launched-in-india-with-120hz-displays-know-price-and-specifications/ Thu, 18 Jun 2020 07:38:15 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2277 Oppo Find X2 Pro और Oppo Find X2 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। दोनों फोन्स की कई स्पेसिफिकेशन्स काफी हद तक एक जैसी हैं। दोनों ही फोन्स…

The post Oppo Find X2 Pro और Oppo Find X2 भारत में हुए लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले रिफ्रेश रेट है खासियत appeared first on Indian Pillar.

]]>

Oppo Find X2 Pro और Oppo Find X2 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। दोनों फोन्स की कई स्पेसिफिकेशन्स काफी हद तक एक जैसी हैं। दोनों ही फोन्स में 120Hz डिस्प्ले रिफ्रेश रेट और स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिए गए हैं। साथ ही दोनों ही फोन्स 5जी सपोर्ट करते हैं। यही नहीं, Oppo Find X2 Pro का एक और एडिशन पेश किया गया है जो Automobili Lamborghini है। तो चलिए जानते हैं इनकी कीमत से लेकर फीचर्स तक हर डिटेल।

Oppo Find X2 Pro और Oppo Find X2 की कीमत और ऑफर्स: सबसे पहले बात करते हैं Oppo Find X2 की। इस फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 64,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसे ब्लैक और ओशियन कलर में खरीदा जा सकेगा। वहीं, कंपनी ने Oppo Find X2 Pro की या इसके Automobili Lamborghini एडिशन की कीमत के बारे भी फिलहाल नहीं बताया गया है। इन फोन्स को कब तक उपलब्ध कराया जाएगा इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है।

Oppo Find X2 Pro के फीचर्स: यह फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित कलरओएस 7.1 पर काम करता है। इसमें 6.7-इंच क्यूएचडी+ अल्ट्रा विजन डिस्प्ले दिया गया है। यह 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज तक टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट और 12 जीबी रैम से लैस है। फोन में 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें एड्रेनो 650 जीपीयू दिया गया है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है जो सोनी IMX689 सेंसर के साथ आता है। वहीं, दूसरा 48 मेगापिक्सल का सेंसर है। तीसरा 13 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 4260 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 65W SuperVOOC 2.0 फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है।

Oppo Find X2 के फीचर्स: यह फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित कलरओएस 7.1 पर काम करता है। इसमें 6.7-इंच क्यूएचडी+ अल्ट्रा विजन डिस्प्ले दिया गया है। यह 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज तक टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट और 12 जीबी रैम से लैस है। फोन में 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें एड्रेनो 650 जीपीयू दिया गया है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है जो सोनी IMX586 सेंसर के साथ आता है। वहीं, दूसरा 12 मेगापिक्सल का सेंसर है जो Sony IMX708 सेंसर के साथ आता है। तीसरा 13 मेगापिक्सल लेंस है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 4200 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 65W SuperVOOC 2.0 फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है।

The post Oppo Find X2 Pro और Oppo Find X2 भारत में हुए लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले रिफ्रेश रेट है खासियत appeared first on Indian Pillar.

]]>
2277