Places to visit in February Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Mon, 03 Feb 2020 17:13:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Places to visit in February Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 फरवरी में घूमने की है प्लानिंग तो इन जगहों पर जरूर जाएं https://www.indianpillar.com/travel-news/here-are-the-places-to-visit-in-february-2020/ Tue, 04 Feb 2020 04:35:25 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=886 फरवरी महीने का मौसम बेहद सुहावना होता है। इस मौसम में घूमने का मजा ही अलग है। लेकिन इस मौसम में कौन-सी जगह पर घूमने जाया जाए इसमें बहुत कंफ्यूजन…

The post फरवरी में घूमने की है प्लानिंग तो इन जगहों पर जरूर जाएं appeared first on Indian Pillar.

]]>

फरवरी महीने का मौसम बेहद सुहावना होता है। इस मौसम में घूमने का मजा ही अलग है। लेकिन इस मौसम में कौन-सी जगह पर घूमने जाया जाए इसमें बहुत कंफ्यूजन रहती है। ऐसे में यह कहीं भी जाने से पहले यह जानना बेहद जरूरी है कि जहां आप जाना चाहते हैं क्या वो इस मौसम में घूमने का सही विकल्प है। इसी के चलते हम आपके लिए कुछ डेस्टिनेशन्स की जानकारी लाए हैं जहां आप फरवरी महीने में घूमने जा सकते हैं।

सूरजकुंड मेला: यह फरीदाबाद में है। यह 1 फरवरी से 17 फरवरी तक लगता है। यह अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला है। इसमें बारीक कढ़ाई के हैंडलूम और हैंडीक्रॉफ्ट आइटम्स मौजूद होते हैं। यहां पर देश-विदेश से आए कलाकारों की नायाब कलाकारी का नमूना मौजूद होता है। इस बार हिमाचल प्रदेश थीम स्टेट के रूम में देखा जा सकेगा। यहां आप दोस्तों, फैमिली के साथ आकर अपना पूरा दिन गुजार सकते हैं।

काला घोड़ा फेस्टिवल: यह मुंबई में 1 से 9 फरवरी के बीच आयोजित किया जाता है। यहं काला घोड़ा आर्ट्स की प्रदर्शनी लगाई जाती है। इसमें कलाकृतियां, हस्तशिल्प, डांस, सेमिनार, म्यूजिक, थियेटर शामिल हैं। साथ ही बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। यहां कोई फीस भी नहीं लगती है।

जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल: यह जैसलमेर में 7 से 9 फरवरी के बीच लगता है। इसमें राजस्थानी शाही ठाट-बाट को करीब से देखा जा सकता है। साथ ही ऊंटों की परेड, ऊंटों की रेस, पोलो मैच, पगड़ी बांध प्रतियोगिता, एक्क्रोबैट, कठपुतली शो, जादूगरी और पारंपरिक पहनावे में स्थानीय लोगों को देखा जा सकता है। यही नहीं, कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

ताज महोत्सव: यह आगरा में 18 फरवरी से लेकर 27 फरवरी तक आयोजित किया जा सकता है। यह एन्जॉयमेंट के लिए अच्छी जगह मानी जाती है। इसमें हाथी और ऊटों को सजाया जाता है। साथ ही स्थानीय कलाकार रंग-बिरंगी पोशाकों में दिखाई देते हैं। यहां राजस्थान का सपेरा डांस औऔर महाराष्ट्र का लावणी डांस भी दिखाया जाता है।

हम्पी फेस्टिवल: यह हम्पी में 25 फरवरी से लेकर 27 फरवरी तक चलता है। इसे विजय उत्सव के नाम से भी जाना जाता है। इसमें म्यूजिक, डांस, आर्ट जैसे कई तरह के कार्य़क्रम का आय़ोजन किया जाता है।

The post फरवरी में घूमने की है प्लानिंग तो इन जगहों पर जरूर जाएं appeared first on Indian Pillar.

]]>
886