Raj Kapoor birth anniversary Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Tue, 15 Dec 2020 06:44:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Raj Kapoor birth anniversary Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 राज कपूर की जयंती पर कपूर सिस्टर्स से लेकर धर्मेंद्र-नीतू तक सभी ने किया याद, यहां देखिए खास तस्वीरें https://www.indianpillar.com/bollywood/kareena-karishma-neetu-to-dharmendra-remembers-veteran-raj-kapoor-on-his-birth-anniversary/ Tue, 15 Dec 2020 07:00:37 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=5779 Raj Kapoor Birth Anniversary: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिवंगत राज कपूर का सोमवार को जन्मदिन था, इस मौके पर मशहूर अभिनेता धर्मेद्र, अभिनेत्री करीना कपूर खान और अभिनेत्री करिश्मा कपूर…

The post राज कपूर की जयंती पर कपूर सिस्टर्स से लेकर धर्मेंद्र-नीतू तक सभी ने किया याद, यहां देखिए खास तस्वीरें appeared first on Indian Pillar.

]]>
Raj Kapoor Birth Anniversary: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिवंगत राज कपूर का सोमवार को जन्मदिन था, इस मौके पर मशहूर अभिनेता धर्मेद्र, अभिनेत्री करीना कपूर खान और अभिनेत्री करिश्मा कपूर समेत परिवार वालों ने उन्हें याद करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया. बहू नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की, जिसमें नवविवाहित दुल्हन नीतू कपूर अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर और ससुर राज कपूर के साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं.

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, “दोनों को याद कर रही हूं.”

करीना कपूर खान ने भी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की, जिसमें राज कपूर के साथ उनके बेटे रणधीर और बहू बबीता कपूर भी दिखाई दे रही हैं. उन्होंने याद करते हुए लिखा, “दूसरा कभी नहीं होगा .. जन्मदिन मुबारक हो दादाजी.”

करिश्मा कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जहां वह अपने दादा राज कपूर के गोद में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं. उन्होंने लिखा, “दादा जी से बहुत कुछ सीखने को मिला.”

दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र ने दिवंगत अभिनेता-फिल्म निर्माता के प्रति भी अपना सम्मान अदा किया, जिन्हें वह प्यार से ‘राज साहब’ कहते थे. अभिनेता ने राज कपूर के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की, जहां वे जन्मदिन की पार्टी में आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Source link

The post राज कपूर की जयंती पर कपूर सिस्टर्स से लेकर धर्मेंद्र-नीतू तक सभी ने किया याद, यहां देखिए खास तस्वीरें appeared first on Indian Pillar.

]]>
5779