Real Time Gross Settlement Archives - Indian Pillar

14 दिसबर से सप्ताह के सातों दिन और चौबीस घंटे मिलेगी RTGS सुविधा, बिना संपर्क के लेनदेन सीमा 5,000 रुपये हुई
देश में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिये रिजर्व बैंक ने अनुकूल कदम उठाने की घोषणा करते हुए कहा कि बड़े लेन-देन के लिये प्रयोग में आने वाली RTGS प्रणाली 14 दिसंबर से चौबीसों घंटे काम करने लगेगी. इसके साथ ही केन्द्रीय बैंक ने संपर्क रहित लेनदेन की सीमा को बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दिया.

सप्ताह के हर दिन मिलेगी RTGS सुविधा

रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) प्रणाली वर्तमान में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़ सप्ताह के सभी कार्य दिवसों में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक काम करती है. रिजर्व बैंक ने भुगतान प्रणाली का परिचालन करने वाली इकाइयों को दीर्घकालिक आधार पर लाइसेंस देने का भी फैसला किया है. कंपनियों से कहा गया है कि आवेदन को खारिज किये जाने अथवा लाइसेंस वापस लिये जाने के एक साल बाद फिर से लाइसेंस के लिये आवेदन कर सकती हैं.

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की द्वैमासिक समीक्षा बैठक के बाद वचुर्अल तरीके से किये गये अपने संबोधन में ये घोषणायें कीं. इससे पहले मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक की समाप्ति हुई.

14 दिसंबर से होगी शुरुआत

RTGS प्रणाली की सातों दिन चौबीसों घंटे उपलब्धता पर रिजर्व बैंक ने कहा, ‘‘यह तय किया गया है कि RTGS प्रणाली को वर्ष के सभी दिन चौबीसों घंटे उपलब्ध कराया जाये और इसकी शुरुआत 14 दिसंबर 2020 की मध्यरात्रि 00:30 बजे से हो जायेगी.’’ RTGS प्रणाली का इस्तेमाल अधिक मूल्य के लेनदेन के लिये किया जाता है. एक अन्य भुगतान प्रणाली NEFT पहले ही चौबीसों घंटे उपलब्ध है.

दास ने कहा कि डिजिटल भुगतान को सुरक्षित तरीके से बढ़ाने के लिये यूपीआई अथवा कार्ड के जरिये बिना संपर्क के किये जा सकने वाले लेन-देन की सीमा को एक जनवरी 2021 से दो हजार रुपये से बढ़ाकर पांच हजार रुपये कर दिया जायेगा. रिजर्व बैंक ने कहा कि इससे संबंधित परिचालन के दिशानिर्देश अलग से जारी किये जायेंगे.

डिजिटल भुगतान के लिए NEFT और RTGS का इस्तेमाल

उल्लेखनीय है कि देश में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिये रिजर्व बैंक ने जुलाई 2019 से NEFT और RTGS के माध्यम से किये जाने वाले लेन-देन पर शुल्क लेना बंद कर दिया. NEFT का इस्तेमाल दो लाख रुपये तक के लेन-देन में किया जाता है, जबकि बड़े लेन-देन RTGS के माध्यम से किये जाते हैं.

दास ने कहा कि लोगों के बीच वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिये वित्तीय साक्षरता केंद्र (सीएफएल) अभी 100 प्रखंडों में काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि चरणबद्ध तरीके से मार्च 2024 तक सभी प्रखंडों में ऐसे केंद्र बनाये जायेंगे.

Source link

The post 14 दिसबर से सप्ताह के सातों दिन और चौबीस घंटे मिलेगी RTGS सुविधा, बिना संपर्क के लेनदेन सीमा 5,000 रुपये हुई appeared first on Indian Pillar.