Realme C3 Specifications Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Wed, 24 Jun 2020 15:24:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Realme C3 Specifications Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Realme C3 और Realme Narzo 10A की कीमत में हुआ इजाफा, अब इतने में मिलेगा फोन https://www.indianpillar.com/technology/realme-narzo-10a-and-realme-c3-price-increased-in-india-know-new-price/ Wed, 24 Jun 2020 14:44:53 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2474 चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने भारतीय मार्केट में Realme C3 और Realme Narzo 10A की कीमतों में बढ़ोत्तरी की है। इसके बाद फोन्स की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये…

The post Realme C3 और Realme Narzo 10A की कीमत में हुआ इजाफा, अब इतने में मिलेगा फोन appeared first on Indian Pillar.

]]>

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने भारतीय मार्केट में Realme C3 और Realme Narzo 10A की कीमतों में बढ़ोत्तरी की है। इसके बाद फोन्स की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये हो गई है। कंपनी ने यह इजाफा जीएसटी की दरों में हुई बढ़ोत्तरी के चलते की है। आपको बता दें कि Realme C3 की कीमत को इससे पहले भी दो बार बढ़ाया जा चुका है। इसकी कीमत को पहले अप्रैल 2020 में और फिर मई महीने में बढ़ाया गया था। अब तीसरी बार फोन की कीमत को बढ़ा दिया गया है।

Realme Narzo 10A और Realme C3 की नई कीमत: Narzo 10A के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत को 500 रुपये बढ़ा दिया गया है। इसकी कीमत अब 8,999 रुपये हो गई है जो पहले 8,499 रुपये थी। हाल ही में फोन का एक और वेरिएंट लॉन्च किया गया है जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 9,999 रुपये है। इसकी कीमत में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। नई कीमत के साथ फोन को Flipkart और Realme.com से खरीदा जा सकेगा। इसे ब्लू और व्हाइट कलर में 26 जून को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी।

Realme C3 की बात करें तो इस फोन के दोनों वेरिएंट्स 1,000 रुपये महंगा कर दिया गया है। कीमत में बढ़ोत्तरी के बाद फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये हो गई है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये हो गई है। पहले ये कीमत क्रमश: ये कीमत क्कीमत में बेचा जाएगा। यह पिछले संशोधन के बाद से 1,000 रुपये की बढ़ोतरी है। इनकी कीमत में पहले भी दो बार बढ़ोत्तरी की गई है। पहली बार 500 रुपये और दूसरी बार 500 रुपये। इस फोन को ब्लजिंग रेड और फ्रोजन ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। नई कीमत के साथ फोन को Flipkart और Realme.com से खरीदा जा सकेगा।

The post Realme C3 और Realme Narzo 10A की कीमत में हुआ इजाफा, अब इतने में मिलेगा फोन appeared first on Indian Pillar.

]]>
2474
भारत में 6 फरवरी को लॉन्च होगा Realme C3, कंपनी ने किया कंफर्म https://www.indianpillar.com/technology/realme-c3-india-launch-on-february-6th-know-expected-specifications/ Thu, 30 Jan 2020 03:30:07 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=840 चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme भारतीय मार्केट में Realme C3 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस फोन को 6 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है।…

The post भारत में 6 फरवरी को लॉन्च होगा Realme C3, कंपनी ने किया कंफर्म appeared first on Indian Pillar.

]]>

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme भारतीय मार्केट में Realme C3 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस फोन को 6 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है। इस बात की जानकारी कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने दी है। आपको बता दें कि कंपनी ने हाल ही में बताया था कि Realme C सीरीज की अभी तक 10.2 मिलियन यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। इसके साथ ही यह भी कहा था कि इस सीरीज के नए स्मार्टफोन Realme C3 को भी जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Realme C3 की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है।

कंपनी ने इसके लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। इस फोन को 6 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। भारत में इस फोन को ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए उतारा जाएगा। इस इवेंट को कंपनी के आधिकारिक Facebook पेज और YouTube पर दोपहर 12.30 बजे देखा जा सकेगा। आपको बता दें कि इस फोन को Realme UI के साथ पेश किया जाएगा।

Realme C3 India Launch

मीडिया इनवाइट में Realme C3 के साथ ‘Entertainment Ka Superstar’ लिखा गया है। इससे यह संकेत मिल रहे हैं फोन में बड़ी बैटरी और दमदार प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस फोन को हाल ही में FCC सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग के अनुसार, Realme C3 को Android 10 के साथ पेश किया जा सकता है। साथ ही फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

Realme C3 स्मार्टफोन Realme C2 का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। Realme C2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का रियर सेंसर दिया गया है। साथ ही 5 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर भी मौजूद है। 4000 एमएएच बैटरी से लैस इस फोन की कीमत 5,999 रुपये है। कम कीमत में यह फोन दमदार फीचर्स के साथ आता है। वहीं, माना जा रहा है कि Realme C3  भी यूजर्स के बीच अपनी जगह बनाने में कामयाब रहेगा।

The post भारत में 6 फरवरी को लॉन्च होगा Realme C3, कंपनी ने किया कंफर्म appeared first on Indian Pillar.

]]>
840