Realme Narzo 10A Price in India Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Wed, 24 Jun 2020 15:24:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Realme Narzo 10A Price in India Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Realme C3 और Realme Narzo 10A की कीमत में हुआ इजाफा, अब इतने में मिलेगा फोन https://www.indianpillar.com/technology/realme-narzo-10a-and-realme-c3-price-increased-in-india-know-new-price/ Wed, 24 Jun 2020 14:44:53 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2474 चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने भारतीय मार्केट में Realme C3 और Realme Narzo 10A की कीमतों में बढ़ोत्तरी की है। इसके बाद फोन्स की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये…

The post Realme C3 और Realme Narzo 10A की कीमत में हुआ इजाफा, अब इतने में मिलेगा फोन appeared first on Indian Pillar.

]]>

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने भारतीय मार्केट में Realme C3 और Realme Narzo 10A की कीमतों में बढ़ोत्तरी की है। इसके बाद फोन्स की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये हो गई है। कंपनी ने यह इजाफा जीएसटी की दरों में हुई बढ़ोत्तरी के चलते की है। आपको बता दें कि Realme C3 की कीमत को इससे पहले भी दो बार बढ़ाया जा चुका है। इसकी कीमत को पहले अप्रैल 2020 में और फिर मई महीने में बढ़ाया गया था। अब तीसरी बार फोन की कीमत को बढ़ा दिया गया है।

Realme Narzo 10A और Realme C3 की नई कीमत: Narzo 10A के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत को 500 रुपये बढ़ा दिया गया है। इसकी कीमत अब 8,999 रुपये हो गई है जो पहले 8,499 रुपये थी। हाल ही में फोन का एक और वेरिएंट लॉन्च किया गया है जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 9,999 रुपये है। इसकी कीमत में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। नई कीमत के साथ फोन को Flipkart और Realme.com से खरीदा जा सकेगा। इसे ब्लू और व्हाइट कलर में 26 जून को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी।

Realme C3 की बात करें तो इस फोन के दोनों वेरिएंट्स 1,000 रुपये महंगा कर दिया गया है। कीमत में बढ़ोत्तरी के बाद फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये हो गई है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये हो गई है। पहले ये कीमत क्रमश: ये कीमत क्कीमत में बेचा जाएगा। यह पिछले संशोधन के बाद से 1,000 रुपये की बढ़ोतरी है। इनकी कीमत में पहले भी दो बार बढ़ोत्तरी की गई है। पहली बार 500 रुपये और दूसरी बार 500 रुपये। इस फोन को ब्लजिंग रेड और फ्रोजन ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। नई कीमत के साथ फोन को Flipkart और Realme.com से खरीदा जा सकेगा।

The post Realme C3 और Realme Narzo 10A की कीमत में हुआ इजाफा, अब इतने में मिलेगा फोन appeared first on Indian Pillar.

]]>
2474
Realme Narzo 10A पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, दोपहर 12 बजे शुरू होगी सेल https://www.indianpillar.com/technology/realme-narzo-10a-goes-on-flash-sale-today-on-flipkart-and-realme-com-know-price-in-india-and-offers/ Fri, 19 Jun 2020 05:49:36 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2291 Realme Narzo 10A को आज एक बार फिर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी फ्लैश सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Realme India पर आयोजित…

The post Realme Narzo 10A पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, दोपहर 12 बजे शुरू होगी सेल appeared first on Indian Pillar.

]]>

Realme Narzo 10A को आज एक बार फिर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी फ्लैश सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Realme India पर आयोजित की जाएगी। इस फोन को मई महीने में लॉन्च किया गया था लेकिन कोरोना लॉकडाउन के चलते इसकी बिक्री में कुछ देरी देखने को मिली थी। इस फोन को फिलहाल फ्लैश सेल में ही उपलब्ध कराया जा रहा है।

Realme Narzo 10A की कीमत और ऑफर्स: इस फोन को दोपहर 12 बजे से Flipkart और Realme.com पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस फोन की कीमत 8,499 रुपये है। इसे 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसे ब्लू और व्हाइट कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। ऑफर्स की बात करें तो अगर यूजर RuPay डेबिट कार्ड से पहली पेमेंट कर रहे हैं तो उन्हें 30 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं, Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसद का अनलिमिटेड कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसद का ऑफ दिया जाएगा। फोन को No-cost EMI के साथ भी खरीदा जा सकेगा।

Realme Narzo 10A के फीचर्स: यह फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित Realme UI पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720×1600 है। यह फोन मीडियाटेक हेलियो जी70 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस है। इसमें 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। दूसरा 2 मेगापिक्सल का पोट्र्र्रेट सेंसर और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। साथ ही 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में माइक्रो यूएसबी पोर्ट, वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0 और जीपीएस जैसे फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं।

The post Realme Narzo 10A पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, दोपहर 12 बजे शुरू होगी सेल appeared first on Indian Pillar.

]]>
2291
Realme Narzo 10A दोपहर 12 बजे Flipkart पर सेल के लिए होगा उपलब्ध, मिलेंगे कई आकर्षक ऑफर्स https://www.indianpillar.com/technology/realme-narzo-10a-sale-in-india-on-flipkart-at-12pm-know-price-offers-ans-specifications/ Fri, 05 Jun 2020 06:01:20 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=1725 Realme ने भारतीय मार्केट में बजट रेंज के तहत Narzo 10A लॉन्च किया था। इस फोन को बजट रेंज के साथ-साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, शानदार बैटरी और बेहतर प्रोसेसर…

The post Realme Narzo 10A दोपहर 12 बजे Flipkart पर सेल के लिए होगा उपलब्ध, मिलेंगे कई आकर्षक ऑफर्स appeared first on Indian Pillar.

]]>

Realme ने भारतीय मार्केट में बजट रेंज के तहत Narzo 10A लॉन्च किया था। इस फोन को बजट रेंज के साथ-साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, शानदार बैटरी और बेहतर प्रोसेसर जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया था। आज इस फोन को दूसरी बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आज दोपहर 12 बजे फोन की सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर शुरू होगी।

Realme Narzo 10A की कीमत: इस फोन को केवल एक ही वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है। इसे ब्लू और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा। अब बात करते हैं ऑफर्स की। फोन के साथ Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर 5 फीसद का कैशबैक मिलेगा। साथ ही कोस्ट ईएमआई विकल्प समेत Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट भी उपलब्ध कराया जाएगा।

1725