Realme X3 Features Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Wed, 22 Jul 2020 19:59:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Realme X3 Features Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Realme X3 को दोपहर 12 बजे से सेल में खरीदने का मौका, पढ़ें ऑफर डिटेल्स https://www.indianpillar.com/technology/realme-x3-sale-today-on-flipkart-with-exciting-offers-know-price-and-other-details/ Thu, 23 Jul 2020 02:30:02 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=3147 Realme X3 को भारतीय मार्केट में कुछ ही समय पहले लॉन्च किया गया था। इस फोन के साथ Realme X3 SuperZoom को भी लॉन्च किया गया था लेकिन अब यह…

The post Realme X3 को दोपहर 12 बजे से सेल में खरीदने का मौका, पढ़ें ऑफर डिटेल्स appeared first on Indian Pillar.

]]>

Realme X3 को भारतीय मार्केट में कुछ ही समय पहले लॉन्च किया गया था। इस फोन के साथ Realme X3 SuperZoom को भी लॉन्च किया गया था लेकिन अब यह ओपन सेल में उपलब्ध है। वहीं, Realme X3 को आज एक बार फिर से सेल में खरीदा जा सकेगा। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Realme.com से दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा। कीमत की बात करें तो इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। इसे आर्कटिक व्हाइट और ग्लेशियर ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ कई ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

Realme X3 के ऑफर्स: Realme.com से फोन खरदीने पर MokiKwik के जरिए 100 फीसद तक का SuperCash उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, realme exchange ऑफर भी दिया गया है। इसके अलावा अगर आप Flipkart के जरिए शॉपिंग कर रहे हैं तो आपको कई UPI ऑफर्स दिए जा रहे हैं। वहीं, अगर आप Flipkart Axis क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसद का अनलिमिटेड कैशबैक भी उपलब्ध कराया जाएगा। अगर आपके पास Axis बैंक बज क्रेडिट कार्ड है तो आपको 5 फीसद का ऑफ दिया जाएगा। अगर आप चाहें तो फोन को No cost EMI पर भी खरीदा जा सकेगा।

Realme X3 के फीचर्स: यह फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित Realme UI पर काम करता है। इसमें 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080×2400 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.5 फीसद है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर से लैस है। साथ ही एड्रेनो 640 जीपीयू दिया गया है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का Samsung GW1 सेंसर है जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। वहीं, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर है। तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। चौथा 12 मेगापिक्सल का सेंसर है जो f/2.5 अपर्चर के साथ आता है। यह 2x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता हैर। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर मौजूद है जिसका अपर्चर f/2.0 है। वहीं, दूसरा सेल्फी सेंसर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर मौजूद है।

फोन को पावर देने के लिए 4200 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 30W डार्ट फ्लैश चार्ज तकनीक को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS और USB टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

The post Realme X3 को दोपहर 12 बजे से सेल में खरीदने का मौका, पढ़ें ऑफर डिटेल्स appeared first on Indian Pillar.

]]>
3147
Realme X3 और Realme X3 SuperZoom आज भारत में होगा लॉन्च, जानें कीमत से फीचर्स तक हर डिटेल https://www.indianpillar.com/technology/realme-x3-and-realme-x3-superzoom-set-to-launch-in-india-today-know-price-and-features/ Thu, 25 Jun 2020 01:30:25 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2480 Realme X3 और Realme X3 SuperZoom को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। इनका टीजर ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर जारी किया गया था। ऐसे में यह कहा जा सकता है…

The post Realme X3 और Realme X3 SuperZoom आज भारत में होगा लॉन्च, जानें कीमत से फीचर्स तक हर डिटेल appeared first on Indian Pillar.

]]>

Realme X3 और Realme X3 SuperZoom को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। इनका टीजर ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर जारी किया गया था। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि इन दोनों फोन्स को एक्सक्लूसिवली Flipkart पर उपलब्ध कराया जाएगा। Flipkart पर फोन्स के कुछ फीचर्स की जानकारी भी दी गई है। तो चलिए जानते हैं कि भारत में Realme X3 और Realme X3 SuperZoom किन खासियतों के साथ लॉन्च किए जाएंगे।

Realme X3 और Realme X3 SuperZoom के फीचर्स: Flipkart पर दी गई जानकारी के मुताबिक, Realme X3 SuperZoom में 60X सुपरजूम फीचर दिया जाएगा। साथ ही नाइटस्केप 4.0 फीचर भी दिया जाएगा जो रात को फोटोग्राफी के लिए मददगार साबित होगा। इससे नाइट फोटोज की क्वालिटी बेहतरीन आएगी। इस फीचर में एआई सुपर नाइटस्केप, ट्रायपॉड मोड और अल्ट्रा नाइटस्केप जैसे मोड्स उपलब्ध कराए जाएंगे। फोन का प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का होगा।

प्रोसेसर की बात करें तो फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्लस SoC दिया जाएगा। इसकी AnTuTu स्कोर 5,17,743 है। इसकी क्लॉक स्पीड 2.96 गीगाहर्ट्ज होगी। साथ ही इसमें ऑक्टा-कोर हाई-परफॉर्मेंस दी जाएगी। इसमें UFS 3.0 बूस्ट ROM मौजूद होगा। इसका डिस्प्ले रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में 4200 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 30W डार्ट चार्ज को सपोर्ट करेगी। यह 55 मिनट में फोन को पूरा चार्ज करने में सक्षम है।

Realme X3 के फीचर्स: सर्टिफिकेशन साइट TENAA की लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में 6.57 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया जा सकता है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080×2400 है। यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 12 जीबी रैम तक की रैम से लैस है। इसमें 256 जीबी तक की स्टोरेज दी जा सकती है। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी दी जाने की उम्मीद है। साथ ही कहा जा रहा है कि फोन में 6 कैमरे दिए जाएंगे। इसमें चार कैमरा सेंसर बैक पैनल पर और दो सेल्फी सेंसर शामिल होने की उम्मीद है। रियर कैमरा की बात करें तो इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का, सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का और बाकी के दौ 2 मेगापिक्सल के सेंसर होंगे। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिए जाने की उम्मीद है।

Realme X3 SuperZoom के फीचर्स: ये फीचर्स यूरोप में लॉन्च हुए मॉडल के हैं। यह फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित Realme UI पर काम करता है। इसमें 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080×2400 है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर से लैस है। इसमें एड्रेनो 640 जीपीयू दिया गया है। यह फोन 12 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज से लैस है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया नहीं जा सकेगा।

फोन में क्वाड रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। दूसरा 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। तीसरा 8 मेगापिक्सल का (अपर्चर f/2.3) और चौथा 2 मेगापिक्सल का (अपर्चर f/2.4) है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है जिसका अपर्चर f/2.5 है। फोन में एस्ट्रोफोटोग्राफी के लिए स्टारी मोड दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 4200 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 30W डार्ट चार्ज को सपोर्ट करती है। कनेक्विटिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ v5.0, ड्यूल-बैंड वाई-फाई और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

The post Realme X3 और Realme X3 SuperZoom आज भारत में होगा लॉन्च, जानें कीमत से फीचर्स तक हर डिटेल appeared first on Indian Pillar.

]]>
2480