Realme X3 Pro Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Wed, 03 Jun 2020 16:52:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Realme X3 Pro Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Realme X3, X3 Pro, X3 SuperZoom BIS पर हुए स्पॉट, जल्द होंगे भारत में लॉन्च https://www.indianpillar.com/technology/realme-x3-x3-pro-and-x3-superzoom-to-launch-soon-in-india-spotted-on-bis/ Wed, 03 Jun 2020 16:52:21 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=1672 चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने कुछ दिन पहले ही अपना Realme X3 SuperZoom यूरोपीय मार्केट में लॉन्च किया था। अब इस फोन को जल्द ही भारत में लॉन्च…

The post Realme X3, X3 Pro, X3 SuperZoom BIS पर हुए स्पॉट, जल्द होंगे भारत में लॉन्च appeared first on Indian Pillar.

]]>

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने कुछ दिन पहले ही अपना Realme X3 SuperZoom यूरोपीय मार्केट में लॉन्च किया था। अब इस फोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी भारत में X3 सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज के तहत Realme X3, X3 Pro और X3 SuperZoom को पेश किया जा सकात है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा रहा है क्योंकि इन फोन्स को सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर स्पॉट किया गया है। इन फोन्स को Google Play सपोर्टेड डिवाइस की लिस्ट में शामिल किया गया है। इनका मॉडल नंबर RMX2081 (Realme X3), RMX2085 (Realme X3 Pro) और RMX2086 (Realme X3 SuperZoom) बताया जा रहा है। आपको बता दें कि यूरोप में Realme X3 SuperZoom को हाल ही में लॉन्च किया गया था। इसे जल्द ही इंडोनेशिया में भी पेश किया जा सकता है। इनके बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं मिली है। लेकिन Realme X3 SuperZoom के बारे में हम आपको बता सकते हैं।

Realme X3 SuperZoom की कीमत: इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। पहला वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है जिसकी कीमत फिलहाल नहीं बताई गई है। वहीं, इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 499 यूरो यानी करीब 43,300 रुपये है। इसे आर्कटिक व्हाइट और ग्लेशियर ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ ही Realme ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्विट करते हुए कहा है कि इस फोन की पहली सेल 2 जून को यूरोप में सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी। इस फोन को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।

Realme X3 SuperZoom के फीचर्स: यह फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित Realme UI पर काम करता है। इसमें 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080×2400 है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर से लैस है। इसमें एड्रेनो 640 जीपीयू दिया गया है। यह फोन 12 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज से लैस है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया नहीं जा सकेगा।

फोन में क्वाड रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। दूसरा 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। तीसरा 8 मेगापिक्सल का (अपर्चर f/2.3) और चौथा 2 मेगापिक्सल का (अपर्चर f/2.4) है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है जिसका अपर्चर f/2.5 है। फोन में एस्ट्रोफोटोग्राफी के लिए स्टारी मोड दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 4200 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 30W डार्ट चार्ज को सपोर्ट करती है। कनेक्विटिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ v5.0, ड्यूल-बैंड वाई-फाई और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

The post Realme X3, X3 Pro, X3 SuperZoom BIS पर हुए स्पॉट, जल्द होंगे भारत में लॉन्च appeared first on Indian Pillar.

]]>
1672