Realme X3 SuperZoom India Launch Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Wed, 24 Jun 2020 17:58:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Realme X3 SuperZoom India Launch Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Realme X3 और Realme X3 SuperZoom आज भारत में होगा लॉन्च, जानें कीमत से फीचर्स तक हर डिटेल https://www.indianpillar.com/technology/realme-x3-and-realme-x3-superzoom-set-to-launch-in-india-today-know-price-and-features/ Thu, 25 Jun 2020 01:30:25 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2480 Realme X3 और Realme X3 SuperZoom को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। इनका टीजर ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर जारी किया गया था। ऐसे में यह कहा जा सकता है…

The post Realme X3 और Realme X3 SuperZoom आज भारत में होगा लॉन्च, जानें कीमत से फीचर्स तक हर डिटेल appeared first on Indian Pillar.

]]>

Realme X3 और Realme X3 SuperZoom को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। इनका टीजर ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर जारी किया गया था। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि इन दोनों फोन्स को एक्सक्लूसिवली Flipkart पर उपलब्ध कराया जाएगा। Flipkart पर फोन्स के कुछ फीचर्स की जानकारी भी दी गई है। तो चलिए जानते हैं कि भारत में Realme X3 और Realme X3 SuperZoom किन खासियतों के साथ लॉन्च किए जाएंगे।

Realme X3 और Realme X3 SuperZoom के फीचर्स: Flipkart पर दी गई जानकारी के मुताबिक, Realme X3 SuperZoom में 60X सुपरजूम फीचर दिया जाएगा। साथ ही नाइटस्केप 4.0 फीचर भी दिया जाएगा जो रात को फोटोग्राफी के लिए मददगार साबित होगा। इससे नाइट फोटोज की क्वालिटी बेहतरीन आएगी। इस फीचर में एआई सुपर नाइटस्केप, ट्रायपॉड मोड और अल्ट्रा नाइटस्केप जैसे मोड्स उपलब्ध कराए जाएंगे। फोन का प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का होगा।

प्रोसेसर की बात करें तो फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्लस SoC दिया जाएगा। इसकी AnTuTu स्कोर 5,17,743 है। इसकी क्लॉक स्पीड 2.96 गीगाहर्ट्ज होगी। साथ ही इसमें ऑक्टा-कोर हाई-परफॉर्मेंस दी जाएगी। इसमें UFS 3.0 बूस्ट ROM मौजूद होगा। इसका डिस्प्ले रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में 4200 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 30W डार्ट चार्ज को सपोर्ट करेगी। यह 55 मिनट में फोन को पूरा चार्ज करने में सक्षम है।

Realme X3 के फीचर्स: सर्टिफिकेशन साइट TENAA की लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में 6.57 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया जा सकता है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080×2400 है। यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 12 जीबी रैम तक की रैम से लैस है। इसमें 256 जीबी तक की स्टोरेज दी जा सकती है। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी दी जाने की उम्मीद है। साथ ही कहा जा रहा है कि फोन में 6 कैमरे दिए जाएंगे। इसमें चार कैमरा सेंसर बैक पैनल पर और दो सेल्फी सेंसर शामिल होने की उम्मीद है। रियर कैमरा की बात करें तो इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का, सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का और बाकी के दौ 2 मेगापिक्सल के सेंसर होंगे। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिए जाने की उम्मीद है।

Realme X3 SuperZoom के फीचर्स: ये फीचर्स यूरोप में लॉन्च हुए मॉडल के हैं। यह फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित Realme UI पर काम करता है। इसमें 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080×2400 है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर से लैस है। इसमें एड्रेनो 640 जीपीयू दिया गया है। यह फोन 12 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज से लैस है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया नहीं जा सकेगा।

फोन में क्वाड रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। दूसरा 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। तीसरा 8 मेगापिक्सल का (अपर्चर f/2.3) और चौथा 2 मेगापिक्सल का (अपर्चर f/2.4) है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है जिसका अपर्चर f/2.5 है। फोन में एस्ट्रोफोटोग्राफी के लिए स्टारी मोड दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 4200 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 30W डार्ट चार्ज को सपोर्ट करती है। कनेक्विटिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ v5.0, ड्यूल-बैंड वाई-फाई और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

The post Realme X3 और Realme X3 SuperZoom आज भारत में होगा लॉन्च, जानें कीमत से फीचर्स तक हर डिटेल appeared first on Indian Pillar.

]]>
2480
Realme X3 और Realme X3 SuperZoom लॉन्च से पहले Flipkart पर हुआ टीज, 25 जून को होगा लॉन्च https://www.indianpillar.com/technology/realme-x3-realme-x3-superzoom-teased-on-flipkart-know-expected-details/ Fri, 19 Jun 2020 09:04:31 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2300 भारतीय मार्केट में 25 जून को Realme X3 और Realme X3 SuperZoom लॉन्च किए जाने की तैयारी की जा रही है। इन फोन्स के आधिकारिक लॉन्च से पहले दोनों फोन्स…

The post Realme X3 और Realme X3 SuperZoom लॉन्च से पहले Flipkart पर हुआ टीज, 25 जून को होगा लॉन्च appeared first on Indian Pillar.

]]>

भारतीय मार्केट में 25 जून को Realme X3 और Realme X3 SuperZoom लॉन्च किए जाने की तैयारी की जा रही है। इन फोन्स के आधिकारिक लॉन्च से पहले दोनों फोन्स को लेकर ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर एक टीजर जारी किया गया है। इस टीजर से यह मालूम पड़ता है कि दोनों फोन्स को Flipkart पर उपलब्ध कराया जाएगा। यहां पर इनकी कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दी गई है। कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर Francis Wang ने इससे पहले बताया था कि जो मॉडल्स भारत में लॉन्च किए जाएंगे उनके फीचर्स यूरोप के फीचर्स से अलग होंगे।

Realme X3 और Realme X3 SuperZoom की उपलब्धता: Flipkart पर जारी किए गए टीजर के मुताबिक, दोनों ही स्मार्टफोन्स को भारत में 25 जून को दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। यहां पर फोन के कैमरा फीचर्स की जानकारी दी गई है जिनके मुताबिक, फोन में रात में आसमान को कैप्चर करने के लिए जूमिंग और स्टारी मोड उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही Nightscape 4.0 मोड भी दिया जाएगा। यहां पर फोन के कुछ कैमरा सैंपल्स भी दिए गए हैं।

2300