Realme X3 SuperZoom launch in India Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Wed, 10 Jun 2020 06:12:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Realme X3 SuperZoom launch in India Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Realme X3 SuperZoom भारत में 26 जून को हो सकता है लॉन्च, जानें संभावित कीमत और फीचर्स https://www.indianpillar.com/technology/realme-x3-superzoom-in-india-may-launch-on-june-26-know-expected-price-and-specifications/ Wed, 10 Jun 2020 06:12:07 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=1987 Realme X3 SuperZoom स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में 26 जून को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को पिछले महीने यूरोप में लॉन्च किया गया था। इस फोन के तीन मॉडल्स…

The post Realme X3 SuperZoom भारत में 26 जून को हो सकता है लॉन्च, जानें संभावित कीमत और फीचर्स appeared first on Indian Pillar.

]]>

Realme X3 SuperZoom स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में 26 जून को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को पिछले महीने यूरोप में लॉन्च किया गया था। इस फोन के तीन मॉडल्स को भारत के सर्टिफिकेशन पेज BIS (Bureau of Indian Standards) पर देखा गया था। यहां पर मौजूद स्मार्टफोन्स Realme X3 SuperZoom, Realme X3 और Realme X3 Pro हैं। हालांकि, अभी कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है कि इन फोन्स को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा।

91Mobiles की एक रिपोर्ट के अनुसार Realme X3 SuperZoom को भारत में 26 जून को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इस रिपोर्ट में यह साफ नहीं किया गया है कि इस फोन के साथ Realme X3 और Realme X3 Pro भी लॉन्च किए जाएंगे या नहीं। इससे पहले Realme के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (भारत) Francis Wang ने कहा था कि भारत में Realme X3 SuperZoom को लॉन्च किया जाएगा। साथ ही यह भी कहा था कि इस फोन को अलग प्रोसेसर के साथ भारत में पेश किया जा सकता है।

Realme X3 SuperZoom की कीमत: इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। पहला वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है जिसकी कीमत फिलहाल नहीं बताई गई है। वहीं, इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 499 यूरो यानी करीब 43,300 रुपये है। इसे आर्कटिक व्हाइट और ग्लेशियर ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ ही Realme ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्विट करते हुए कहा है कि इस फोन की पहली सेल 2 जून को यूरोप में सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी। इस फोन को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।

Realme X3 SuperZoom के फीचर्स: यह फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित Realme UI पर काम करता है। इसमें 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080×2400 है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर से लैस है। इसमें एड्रेनो 640 जीपीयू दिया गया है। यह फोन 12 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज से लैस है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया नहीं जा सकेगा।

फोन में क्वाड रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। दूसरा 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। तीसरा 8 मेगापिक्सल का (अपर्चर f/2.3) और चौथा 2 मेगापिक्सल का (अपर्चर f/2.4) है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है जिसका अपर्चर f/2.5 है। फोन में एस्ट्रोफोटोग्राफी के लिए स्टारी मोड दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 4200 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 30W डार्ट चार्ज को सपोर्ट करती है। कनेक्विटिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ v5.0, ड्यूल-बैंड वाई-फाई और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

The post Realme X3 SuperZoom भारत में 26 जून को हो सकता है लॉन्च, जानें संभावित कीमत और फीचर्स appeared first on Indian Pillar.

]]>
1987