Realme X3 SuperZoom Launch Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Tue, 26 May 2020 12:59:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Realme X3 SuperZoom Launch Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Realme X3 SuperZoom यूरोप में लॉन्च, 120Hz रिफ्रेश रेट और 12 जीबी तक की रैम से है लैस https://www.indianpillar.com/technology/realme-x3-superzoom-launched-in-europe-with-120hz-display-know-price-and-specifications/ Tue, 26 May 2020 12:59:18 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=1465 Realme X3 SuperZoom स्मार्टफोन को यूरोप में लॉन्च कर दिया गया है। साथ ही इसे Realme की आधिकारिक यूरोपिय वेबसाइट पर प्री-बुकिंग के लिए भी उपलब्ध करा दिया गया है।…

The post Realme X3 SuperZoom यूरोप में लॉन्च, 120Hz रिफ्रेश रेट और 12 जीबी तक की रैम से है लैस appeared first on Indian Pillar.

]]>

Realme X3 SuperZoom स्मार्टफोन को यूरोप में लॉन्च कर दिया गया है। साथ ही इसे Realme की आधिकारिक यूरोपिय वेबसाइट पर प्री-बुकिंग के लिए भी उपलब्ध करा दिया गया है। यह फोन दो वेरिएंट में पेश किया गया है। साथ ही फोन में कई खास फीचर्स भी दिए गए हैं। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+प्रोसेसर, ड्यूल फ्रंट कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले उपलब्ध कराया गया है। यह फोन 60X superzoom फीचर भी दिया गया है।

Realme X3 SuperZoom की कीमत: इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। पहला वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है जिसकी कीमत फिलहाल नहीं बताई गई है। वहीं, इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 499 यूरो यानी करीब 43,300 रुपये है। इसे आर्कटिक व्हाइट और ग्लेशियर ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ ही Realme ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्विट करते हुए कहा है कि इस फोन की पहली सेल 2 जून को यूरोप में सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी। इस फोन को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।

Realme X3 SuperZoom के फीचर्स: यह फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित Realme UI पर काम करता है। इसमें 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080×2400 है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर से लैस है। इसमें एड्रेनो 640 जीपीयू दिया गया है। यह फोन 12 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज से लैस है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया नहीं जा सकेगा।

फोन में क्वाड रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। दूसरा 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। तीसरा 8 मेगापिक्सल का (अपर्चर f/2.3) और चौथा 2 मेगापिक्सल का (अपर्चर f/2.4) है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है जिसका अपर्चर f/2.5 है। फोन में एस्ट्रोफोटोग्राफी के लिए स्टारी मोड दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 4200 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 30W डार्ट चार्ज को सपोर्ट करती है। कनेक्विटिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ v5.0, ड्यूल-बैंड वाई-फाई और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

The post Realme X3 SuperZoom यूरोप में लॉन्च, 120Hz रिफ्रेश रेट और 12 जीबी तक की रैम से है लैस appeared first on Indian Pillar.

]]>
1465
Realme X3 SuperZoom 60x जूम सपोर्ट के साथ आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग https://www.indianpillar.com/technology/realme-x3-superzoom-60x-zoom-support-set-to-launch-in-europe-today-heres-how-to-watch-live-streaming/ Tue, 26 May 2020 07:23:04 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=1449 स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme आज यूरोप में अपना नया हैंडसेट लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन का नाम Realme X3 SuperZoom होगा। इसे लेकर कई खबरें सामने आ…

The post Realme X3 SuperZoom 60x जूम सपोर्ट के साथ आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग appeared first on Indian Pillar.

]]>

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme आज यूरोप में अपना नया हैंडसेट लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन का नाम Realme X3 SuperZoom होगा। इसे लेकर कई खबरें सामने आ चुकी हैं। इस फोन को 60x जूम सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है जिससे आपको बेहतरीन कैमरा एक्सपीरियंस मिलेगा। इसे आज कई खास फीचर्स के साथ आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इसका लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे आयोजित किया जाएगा।

Realme X3 SuperZoom की यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग: जैसा कि हमने आपको बताया इस फोन को यूरोप में लॉन्च किया जाएगा। भारतीय समयानुसार इसका लॉन्च इवेंट दोपहर 2 बजे आयोजित किया जाएगा। इसे कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया चैनल Facebook, Twitter और YouTube पर लाइव देखा जा सकेगा। साथ ही कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इसे देखा जा सकेगा। इस फोन को यूरोप के बाद भारतीय मार्केट में भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Realme X3 SuperZoom के संभावित फीचर्स: यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में पेरीस्कोपिक कैमरा फीचर दिए जाने की उम्मीद है। क्वाड रियर कैमरा के साथ-साथ सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है। साथ ही फोन में डेडिकेटेड जूम और Starry Mode भी दिए जाने की उम्मीद है। इस बात की जानकारी कुछ ही दिन पहले Realme India के सीईओ माधव सेठ ने दी थी। कुछ समय पहले कंपनी ने फोन के कैमरा सैंपल्स को भी टीज किया गया था। इसके अलावा कंपनी के ट्विटर हैंडल से भी कुछ फोटोज शेयर की गई थीं जिसमें मैग्निफिकेशनल लेवल रेंज की फोटोज भी शामिल हैं। इनमें 1X से लेकर 60X और 5X जूम सेटिंग्स पर क्ल्कि की गईं फोटोज शामिल हैं।

इसके अलावा Realme X3 SuperZoom में 6.57 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में 4200 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। वहीं, 12 जीबी तक की रैम भी दी जाने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन का एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का हो सकता है।

The post Realme X3 SuperZoom 60x जूम सपोर्ट के साथ आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग appeared first on Indian Pillar.

]]>
1449