Redmi 8A Dual Price in India Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Tue, 11 Feb 2020 15:47:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Redmi 8A Dual Price in India Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 6,499 रुपये में लॉन्च हुआ Redmi 8A Dual, ड्यूल रियर कैमरा समेत ये हैं खासियतें https://www.indianpillar.com/technology/redmi-8a-dual-launched-in-india-starting-at-rs-6499-know-price-and-features/ Tue, 11 Feb 2020 15:47:36 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=961 स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने भारत में अपना किफायती फोन लॉन्च किया है। यह फोन Redmi 8A Dual है। यह फोन 5000 एमएएच की बैटरी के साथ…

The post 6,499 रुपये में लॉन्च हुआ Redmi 8A Dual, ड्यूल रियर कैमरा समेत ये हैं खासियतें appeared first on Indian Pillar.

]]>

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने भारत में अपना किफायती फोन लॉन्च किया है। यह फोन Redmi 8A Dual है। यह फोन 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। साथ ही इसमें दो वेरिएंट भी दिए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत 6,499 रुपये है। Redmi 8A Dual के अलावा कंपनी ने 10000mAh और 20000mAh बैटरी वाले दो पावर बैंक भी मार्केट में उतारे हैं।  भी लॉन्च किए हैं।

Redmi 8A Dual की कीमत और उपलब्धता:

Redmi 8A Dual का पहला वेरिएंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 6,499 रुपये है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है। इसकी कीमत 6,999 रुपये है। इसे 18 फरवरी से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट mi.com और ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India से खरीदा जा सकेगा। इसे स्काई व्हाइट, सी ब्लू और मिडनाइट ग्रे कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा।

Redmi ब्रांड के पावर बैंक्स की बात करें तो इसके 10000mAh वाले पावर बैंक को 799 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसे 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। वहीं, 20000mAh वाले पावर बैंक को 1,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसे 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है।

Redmi 8A Dual के फीचर्स:

इसमें 6.2 इंच का एचडी एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर से लसै है। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसमें फोटोग्राफी के लिए ड्यूल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। वहीं, दूसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें AI Scene Detection और Portrait Mode जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

The post 6,499 रुपये में लॉन्च हुआ Redmi 8A Dual, ड्यूल रियर कैमरा समेत ये हैं खासियतें appeared first on Indian Pillar.

]]>
961