Redmi 9 Launch Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Mon, 22 Jun 2020 06:45:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Redmi 9 Launch Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Redmi 9 आज चीन में देगा दस्तक, 5000mAh बैटरी से हो सकता है लैस https://www.indianpillar.com/technology/redmi-9-set-to-launch-in-china-today-know-expected-features-and-price/ Mon, 22 Jun 2020 06:45:27 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2396 चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने कुछ ही दिन पहले स्पेन और मलेशिया में Redmi 9 लॉन्च किया था। यह एक बजट स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया…

The post Redmi 9 आज चीन में देगा दस्तक, 5000mAh बैटरी से हो सकता है लैस appeared first on Indian Pillar.

]]>

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने कुछ ही दिन पहले स्पेन और मलेशिया में Redmi 9 लॉन्च किया था। यह एक बजट स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है। अब इस फोन को आज चीनी मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इस बात की जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक Weibo अकाउंट से दी है। यहां पर कंपनी ने एक पोस्ट भी रिलीज किया है जिसके मुताबिक, फोन का लॉन्च इवेंट चीन में सुबह 10 बजे आयोजित किाय जाएगा। इसे पर्पल और ग्रीन कलर में पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन को जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है।

Redmi 9 की कीमत: इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। पहला वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। वहीं, दूसरा 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। इनकी कीमत क्रमश: 149 यूरो यानी करीब 12,800 रुपये और 139 यूरो यानी करीब 11,900 रुपये हो सकती है। स्पेन में इस फोन की सेल शुरू हो चुकी है।

Redmi 9 के फीचर्स: इसमें 6.53 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080×2340 है। यह वॉटरड्रॉप नॉच और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। यह फोन 2 गीगाहर्ट्ज मीडियाटेक हेलियो जी80 प्रोसेसर से लैस है। इसमें माली-जी52 जीपीयू दिया गया है। इसकी इंटरनल स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। फोन को पावर देने के लिए 5020 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18W क्विक चार्ज 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन फोन में क्वाड रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और चौथा 2 मेगापिक्सलका का डेप्थ सेंसर है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में पोट्रेट मोड, एचडीआर, स्क्रीन फ्लैश और सेल्फ टाइमर जैसे कैमरा फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं।

The post Redmi 9 आज चीन में देगा दस्तक, 5000mAh बैटरी से हो सकता है लैस appeared first on Indian Pillar.

]]>
2396
लॉन्च से पहले ई-कॉमर्स साइट पर लिस्ट हुआ Redmi 9, पढ़ें फीचर्स और कीमत की डिटेल्स https://www.indianpillar.com/technology/redmi-9-listed-on-e-retailer-website-ahead-of-launch-know-specifications-and-price/ Mon, 08 Jun 2020 08:34:16 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=1866 चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने Redmi 9 स्मार्टफोन को ई-रिटेलर वेबसाइट Lazada पर लिस्ट कर दिया गया है। कंपनी ने इसे आधिकारिक लॉन्च से पहले फिलिपिंस की…

The post लॉन्च से पहले ई-कॉमर्स साइट पर लिस्ट हुआ Redmi 9, पढ़ें फीचर्स और कीमत की डिटेल्स appeared first on Indian Pillar.

]]>

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने Redmi 9 स्मार्टफोन को ई-रिटेलर वेबसाइट Lazada पर लिस्ट कर दिया गया है। कंपनी ने इसे आधिकारिक लॉन्च से पहले फिलिपिंस की वेबसाइट पर लिस्ट किया है। यहां पर इसके कुछ फीचर्स की जानकारी भी दी गई है। यहां दी गई जानकारी के मुताबिक, यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप, वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर और 5020 एमएएच बैटरी के साथ पेश किया जाएगा।

Redmi 9 की कीमत: इसे दो मॉडल्स में लिस्ट किया गया है। इसका पहला वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा जिसकी कीमत PHP 6,990 यानी करीब 10,500 रुपये होगी। वहीं, इसका दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत PHP 7,490 यानी करीब 11,300 रुपये है। Lazada पर यहां पर इसकी सेल शुरू हो गई है। इस फोन को ग्रे, पर्पल और ग्रीन कलर में उपलब्ध कराया गया है। इसका पर्पल कलर वेरिएंट 64 जीबी के साथ आएगा जिसकी कीमत PHP 9999 यानी करीब 15,100 रुपये है।

Redmi 9 के फीचर्स: इसमें 6.53 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जो वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ आएगा। यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस होगा। वहीं, 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई होगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया गया है। फोन में क्वाड रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा जिसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर होगा जिसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं, तीसरा 5 मेगापिक्सल का और चौथा 2 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। फोन को पावर देने के लिए 5020 एमएएच की बैटरी दी गई होगी जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और इन्फ्रारेड सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए होंगे।

The post लॉन्च से पहले ई-कॉमर्स साइट पर लिस्ट हुआ Redmi 9, पढ़ें फीचर्स और कीमत की डिटेल्स appeared first on Indian Pillar.

]]>
1866
Redmi 9 जल्द हो सकता है लॉन्च, कीमत से डिजाइन तक कई डिटेल्स आई सामने https://www.indianpillar.com/technology/xiaomi-redmi-9-may-launch-soon-colour-options-and-design-tipped-ahead-of-launch/ Sat, 06 Jun 2020 03:30:22 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=1777 चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अपने Redmi 9 हैंडसेट पर काम कर रही है। इस फोन को लेकर एक बार फिर से लीक सामने आया है। इस बार फोन…

The post Redmi 9 जल्द हो सकता है लॉन्च, कीमत से डिजाइन तक कई डिटेल्स आई सामने appeared first on Indian Pillar.

]]>

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अपने Redmi 9 हैंडसेट पर काम कर रही है। इस फोन को लेकर एक बार फिर से लीक सामने आया है। इस बार फोन की कीमत और कुछ स्टोरेज कंफीगरेशन की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा Redmi 9 के कलर वेरिएंट्स की जानकारी भी मिली है। खबरों के मुताबिक, यह फोन वॉटरड्रॉप नॉच और क्वाड कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है। साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी उपलब्ध कराया जाएगा। हाल ही में आए एक लीक के अनुसार, Redmi 9 स्मार्टफोन हेलियो जी80 प्रोसेसर और 5000 एमएएच बैटरी के साथ भी पेश किया जा सकता है।

Redmi 9 की कीमत और कलर ऑप्शन्स: इस फोन को दो वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसका पहला वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इसकी कीमत 139 डॉलर यानी करीब 10,500 रुपये होने की उम्मीद है। वहीं, इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 149 डॉलर यानी करीब 11,200 रुपये होने की उम्मीद है। इसे ग्रे, सनसेट प्रपल और ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा।

Redmi 9 कब होगा लॉन्च: GizmoChina की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन को 25 जून को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इसके बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है कि इस फोन को कब तक पेश किया जाएगा।

Redmi 9 का संभावित डिजाइन: फोन के रिटेल बॉक्स की इमेज सामने आई है जिससे पता चला है कि फोन में वॉटरड्रॉप नॉच दी गई है। फोन में तीन कैमरा सेंसर एक साथ दिए गए हैं और चौथा सेंसर फ्लैश के बराबर में दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिखाया गया है। फोन के बैक पैनल पर मैट फिनिश दी गई है।

Redmi 9 के संभावित फीचर्स: फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन मीडियाटेक जी80 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। फोन में क्वाड रियर कैमरा दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 13 मेगापिक्सल का है। दूसरा 8 मेगापिक्सल, तीसरा 5 मेगापिक्सल और चौथा 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट सेंसर की बात करें तो यह 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई होगी जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

The post Redmi 9 जल्द हो सकता है लॉन्च, कीमत से डिजाइन तक कई डिटेल्स आई सामने appeared first on Indian Pillar.

]]>
1777