Reserve Bank of India Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Fri, 05 Feb 2021 14:07:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Reserve Bank of India Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 अच्छी खबर: Loan लेने वालों के लिए राहत, RBI ने नहीं बढ़ाया Repo Rate https://www.indianpillar.com/business/rbi-monetary-policy-2021-updates-rbi-have-not-changed-repo-rate/ Fri, 05 Feb 2021 14:07:46 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=9067 होम लोन या पर्सनल लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए एक राहत भरी खबर आ गई है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) ने मौजूद दरों में कोई…

The post अच्छी खबर: Loan लेने वालों के लिए राहत, RBI ने नहीं बढ़ाया Repo Rate appeared first on Indian Pillar.

]]>
होम लोन या पर्सनल लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए एक राहत भरी खबर आ गई है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) ने मौजूद दरों में कोई भी बदलाव नहीं करने का फैसला किया है. यानी आपके लोन में ब्याज की दरें फिलहाल नहीं बढ़ेगी. आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की.

रेपो रेट 4 फीसदी पर रहेगा बरकरार
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shashikanta Das) ने शुक्रवार को प्रमुख ब्याज दर रेपो रेट (Repo Rate) 4 फीसदी पर स्थिर रखने की घोषणा की. आरबीआई (RBI) की मौद्रिक नीति समिति यानी एमपीसी की बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा करते हुए दास ने कहा कि देश की आर्थिक विकास की संभावनाओं में काफी सुधार हुआ है और महंगाई दर 6 फीसदी के नीचे आई है.

भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछली बार 22 मई, 2020 को अपनी नीतिगत दर को संशोधित किया था, जिसमें ब्याज दर में कटौती कर अब तक के सबसे लो लेवल पर कर दिया है. केंद्रीय बैंक ने पिछले साल फरवरी से नीतिगत दरों में 115 आधार अंकों की कटौती की है.

RBI गवर्नर ने कहा कि महंगाई दर 4 फीसदी के बैंड के नीचे लौट चुकी है. आरबीआई गवर्नर ने 2021-22 में देश की आर्थिक विकास दर यानी जीडीपी वृद्धि दर 10.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है. उन्होंने कहा कि 2020 में हमारे सामर्थ्य की परीक्षा हुई और 2021 में नए आर्थिक युग का निर्माण हो रहा है.

बता दें कि रेपो रेट वो रेट है जिस पर बैंक भारतीय रिजर्व बैंक से कर्ज लेते हैं. बैंक इस लोन पर आरबीआई को जिस दर पर ब्याज चुकाते हैं, उसे रेपो रेट कहा जाता है.

फाइनेंशियल सेक्टर के लिए घोषणा
आरबीआई गवर्नर ने फाइनेंशियल सेक्टर के लिए अतिरिक्त उपाय किए हैं. NBFC को On Tap TLTRO के दायरे में डाला है.

source

The post अच्छी खबर: Loan लेने वालों के लिए राहत, RBI ने नहीं बढ़ाया Repo Rate appeared first on Indian Pillar.

]]>
9067
काम की खबर: एक जनवरी से बिना पिन एक बार में 5 हजार तक कर सकेंगे पेमेंट, जानिए कैसे https://www.indianpillar.com/business/from-1-january-without-pin-onetime-payment-can-be-done-its-limit-raised-to-five-thousand-rupees/ Sun, 06 Dec 2020 08:30:30 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=4211 नए साल में एक जनवरी से आप डेबिट, क्रेडिट कार्ड और यूपीआई से एक बार में 5 हजार रुपये तक का आप भुगतान कर पाएंगे. यह सीमा रेकरिंग ट्रांजेक्शन के लिए…

The post काम की खबर: एक जनवरी से बिना पिन एक बार में 5 हजार तक कर सकेंगे पेमेंट, जानिए कैसे appeared first on Indian Pillar.

]]>
नए साल में एक जनवरी से आप डेबिट, क्रेडिट कार्ड और यूपीआई से एक बार में 5 हजार रुपये तक का आप भुगतान कर पाएंगे. यह सीमा रेकरिंग ट्रांजेक्शन के लिए बढ़ी है. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कॉन्टैक्टलेस कार्ड पेमेंट के नियम में बड़ा बदलाव किया है. जिसके तहत अब आप कॉन्टैक्टलेस डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स से अधिकतम 5 हजार रुपये तक का भुगतान बिना किसी पिन के आसानी से कर सकेंगे.

ये सुविधा 1 जनवरी 2021 से पूरे देश में लागू होगी.  इस कार्ड को पाने के लिए आपको अपने बैंक से संपर्क करना होगा. ये 25 बैंकों में उपलब्ध होने के साथ ही यह कार्ड पेटीएम पेमेंट बैंक द्वारा भी जारी किया जाता है.

इसका मतलब ये है कि कोई कस्टमर ऐसा कार्ड या यूपीआई से हर माह कोई बिल या ईएमआई कटवाता है तो उसे एक बार में वह 5 हजार रुपये तक का भुकतान कर सकेगा. फिलहाल ये सीमा 2 हजार रुपये है. ऐसे में भुगतान करते वक्त पिन डालने की जरूरत नहीं होती है.

RuPay द्वारा पावर्ड इस कार्ड को नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड के तौर पर यूज किया जा सकता है. गौरतलब यह कार्ड एक स्मार्ट कार्ड की तरह होता है. दिल्ली मेट्रो में ऐसा ही कार्ड चलता है, जिसे आप रिचार्ज कराते हैं और मेट्रो में सफर कर सकते हैं. अब देश के सभी बैंक RuPay जो भी नए डेबिट और क्रेडिट कार्ड जारी करेंगे उनमे नेशनल कॉमन मोबेलिटी कार्ड फीचर होगा. ये किसी और वॉलेट की तरह ही काम करेंगे.

Source link

The post काम की खबर: एक जनवरी से बिना पिन एक बार में 5 हजार तक कर सकेंगे पेमेंट, जानिए कैसे appeared first on Indian Pillar.

]]>
4211