Samsung Galaxy M01s price in India Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Thu, 16 Jul 2020 18:58:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Samsung Galaxy M01s price in India Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Samsung Galaxy M01s भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 10,000 रुपये से कम https://www.indianpillar.com/technology/samsung-galaxy-m01s-launched-in-india-know-price-and-specifications/ Fri, 17 Jul 2020 02:00:46 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=3013 दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung ने भारतीय मार्केट में Galaxy M01s स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फओन को बजट रेंज में लॉन्च किया गया है। देखआ जाए तो यह…

The post Samsung Galaxy M01s भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 10,000 रुपये से कम appeared first on Indian Pillar.

]]>

दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung ने भारतीय मार्केट में Galaxy M01s स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फओन को बजट रेंज में लॉन्च किया गया है। देखआ जाए तो यह Samsung Galaxy M01 का नया वर्जन हैं। ये दोनों ही फोन्स कई तरह से एक जैसे हैं। Samsung Galaxy M01s की बात करें तो यह फोन 4000 एमएएच की बैटरी और एंड्रॉइड 9 फीचर के साथ पेश किया गया है। साथ ही इसमें मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर और ड्यूल रियर कैमरा भी मौजूद है। तो चलिए जानते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स की डिेटेल्स।

Samsung Galaxy M01s की कीमत: इस फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। इसे केवल एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है। यह फोन लाइट ब्लू और ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा। साथ ही इसे ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स, सैमसंग डॉट कॉम और ई-कॉमर्स वेबसाइट्स से भी खरीदा जा सकेगा।

Samsung Galaxy M01s के फीचर्स: इसमें 6.2 इंच का एचडी+टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720 x 1280 है। इसमें इनफिनिटी वी कट डिजाइन दिया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर और 3 जीबी तक की रैम से लैस है। इसमें 32 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही यह फोन एंड्रॉइड 9 पर आधारित One UI पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ, वाई-फाई और 4जी एलटीई जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

The post Samsung Galaxy M01s भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 10,000 रुपये से कम appeared first on Indian Pillar.

]]>
3013