Samsung Galaxy M21 Price Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Sat, 20 Jun 2020 07:30:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Samsung Galaxy M21 Price Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 बढ़ गई Samsung Galaxy M21 और Galaxy M31 की कीमत, जानें अब कितने में मिलेगा फोन https://www.indianpillar.com/technology/samsung-galaxy-m21-and-galaxy-m31-price-increased-in-india-know-new-price/ Sat, 20 Jun 2020 07:30:24 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2334 दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने अपने दो हैंडसेट्स की कीमतों में इजाफा किया है। जिन स्मार्टफोन्स की कीमत को बढ़ाया गया है वो Galaxy M21 और Galaxy…

The post बढ़ गई Samsung Galaxy M21 और Galaxy M31 की कीमत, जानें अब कितने में मिलेगा फोन appeared first on Indian Pillar.

]]>

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने अपने दो हैंडसेट्स की कीमतों में इजाफा किया है। जिन स्मार्टफोन्स की कीमत को बढ़ाया गया है वो Galaxy M21 और Galaxy M31 हैं। इनकी कीमत में करीब 500 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। नई कीमत के साथ फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। वहीं, Amazon India पर फिलहाल ये फोन्स पुरानी कीमत के साथ ही लिस्टेड हैं। हाल ही में कंपनी ने Galaxy Note10 Lite की कीमत को कम किया है।

Samsung Galaxy M21 की नई कीमत: इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये थी। लेकिन बढ़ोत्तरी के बाद फोन को 14,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये थी। लेकिन बढ़ोत्तरी के बाद फोन को 16,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Samsung Galaxy M31 की नई कीमत: इस फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये थी। लेकिन बढ़ोत्तरी के बाद फोन को 17,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये थी। लेकिन बढ़ोत्तरी के बाद फोन को 18,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके तीसरे 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये थी। लेकिन बढ़ोत्तरी के बाद फोन को 20,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Samsung Galaxy M21 के फीचर्स: इसमें 6.4 इंच का FHD+ कैपेसिटिव टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 340 x 1080 है। यह फोन 2.3 गीगाहर्ट्ज एक्सीनोस 9611 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। साथ ही यह फोन एंड्रॉइड 10 के साथ आता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर F/2.0 है। दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है जिसका अपर्चर F/2.2 है। वहीं, तीसरा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है जिसका अपर्चर F/2.2 है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जिसका अपर्चर F/2.2 है। फोन को पावर देने के लिए 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy M31 के फीचर्स: इसमें 6.4 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080 x 2340 है। यह फोन एक्सीनोस 9611 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। वहीं, दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, तीसरा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और चौथा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। वहीं, सेल्फी के लेने के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर मौजूद है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।

The post बढ़ गई Samsung Galaxy M21 और Galaxy M31 की कीमत, जानें अब कितने में मिलेगा फोन appeared first on Indian Pillar.

]]>
2334
12,999 रुपये के Samsung Galaxy M21 पर मिल रहा 7,499 रुपये तक का ऑफर, पढ़ें डिटेल्स https://www.indianpillar.com/technology/samsung-galaxy-m21-available-on-amazon-with-exicting-offers-know-price-features-and-more/ Thu, 28 May 2020 11:59:36 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=1498 दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung के पोर्टफोलियो में एक ऐसा हैंडसेट है जो बेहद कम समय में यूजर्स के बीच बहुत ज्यादा लोकप्रिय हुआ है। इस फोन का…

The post 12,999 रुपये के Samsung Galaxy M21 पर मिल रहा 7,499 रुपये तक का ऑफर, पढ़ें डिटेल्स appeared first on Indian Pillar.

]]>

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung के पोर्टफोलियो में एक ऐसा हैंडसेट है जो बेहद कम समय में यूजर्स के बीच बहुत ज्यादा लोकप्रिय हुआ है। इस फोन का नाम Samsung Galaxy M21 है। बजट रेंज में आना वाला यह फोन 6 जीबी तक की रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। साथ ही यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा और 6000 एमएएच की बैटरी के साथ पेश किया गया है। अगर आप इस फोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह अच्छा मौका है, क्योंकि ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर इस फोन को कई आकर्षक ऑफर्स के साथ उपलब्ध कराया गया है।

Samsung Galaxy M21 की कीमत और ऑफर्स: इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है लेकिन इसे 300 रुपये के डिस्काउंट के साथ 12,699 रुपये में खरीदा जा सकेगा। साथ ही इस पर 7,400 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। एक्सचेंज के बाद फोन को 5,299 रुपये में (अगर पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिल जाती है) खरीदा जा सकता है। दूसरे वेरिएंट की बात करें तो इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपेय में खरीदा जा सकेगा। साथ ही इस पर भी 7,400 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। एक्सचेंज के बाद फोन को 7,599 रुपये में (अगर पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिल जाती है) खरीदा जा सकता है। फोन को ब्लू और ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा।

ऑफर्स की बात करें तो कुछ चुनिंदा कार्ड्स के साथ No Cost EMI ऑफर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं, Amazon Pay UPI का इस्तेमाल करने पर 50 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर प्राइम मेंबर्स को 5 फीसद का फ्लैट कैशबैक दिया जाएगा। वहीं, डेबिट कार्ड्स पर भी EMI उपलब्ध हैं।

Samsung Galaxy M21 के फीचर्स: इसमें 6.4 इंच का FHD+ कैपेसिटिव टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 340 x 1080 है। यह फोन 2.3 गीगाहर्ट्ज एक्सीनोस 9611 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। साथ ही यह फोन एंड्रॉइड 10 के साथ आता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर F/2.0 है। दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है जिसका अपर्चर F/2.2 है। वहीं, तीसरा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है जिसका अपर्चर F/2.2 है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जिसका अपर्चर F/2.2 है। फोन को पावर देने के लिए 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 12,999 रुपये के Samsung Galaxy M21 पर मिल रहा 7,499 रुपये तक का ऑफर, पढ़ें डिटेल्स appeared first on Indian Pillar.

]]>
1498