Samsung Galaxy S10 Lite Price Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Mon, 29 Jun 2020 08:36:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Samsung Galaxy S10 Lite Price Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 4,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ Samsung Galaxy S10 Lite खरीदने का मौका, मिल रही कई शानदार डील्स https://www.indianpillar.com/technology/samsung-galaxy-s10-lite-available-with-rs-4000-discount-know-price-and-offer-details/ Mon, 29 Jun 2020 08:36:34 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2652 Samsung Galaxy S10 Lite स्मार्टफोन को कुछ ही समय पहले भारत में लॉन्च किया गया था। इस फोन को 4,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है।…

The post 4,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ Samsung Galaxy S10 Lite खरीदने का मौका, मिल रही कई शानदार डील्स appeared first on Indian Pillar.

]]>

Samsung Galaxy S10 Lite स्मार्टफोन को कुछ ही समय पहले भारत में लॉन्च किया गया था। इस फोन को 4,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। यह ऑफर यूजर को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के जरिए दिया जाएगा। इसके साथ ही कई अन्य ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। इस फोन की शुरुआती कीमत 42,999 रुपये है। आपको बता दें कि लॉन्च के समय इस फोन की कीमत 39,999 रुपये थी। लेकिन GST की कीमतों में बढ़ोत्तरी के चलते कीमत को बढ़ा दिया गया था। तो चलिए जानते हैं Samsung Galaxy S10 Lite के साथ मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स:

Samsung Galaxy S10 Lite की कीमत और ऑफर्स:

इस फोन के 8 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है। वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये है। इस फोन को प्रीज्म व्हाइट, प्रीज्म ब्लैक और प्रीज्म ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। इस फोन के साथ HDFC कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये का अतिरिक्त ऑफ दिया जाएगा। साथ ही 13,950 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिए जा रहे हैं। वहीं, Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसद का अनलिमिटेड कैशबैक और Axis बैंक बज क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसद का अतिरिक्त ऑफ दिया जा रहा है। फोन को No cost EMI पर भी खरीदा जा सकेगा। वहीं, YouTube Premium का 6 महीने का फ्री ट्रायल भी दिया जा रहा है।

Samsung Galaxy S10 Lite के फीचर्स:

6.7 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड प्लस Infinity-O डिस्प्ले के साथ फोन का पिक्सल रेजोल्यूशन 2400×1080 है। फोन में पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। इसमें HDR10+ सपोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी उपलब्ध है। स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है यह फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल सेंसर है। इसका दूसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा सेंसर (अपर्चर f/2.2) और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर (अपर्चर f/2.0) दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.2 है। इसमें 4500 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5, जीपीएस और ग्लोनास जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

The post 4,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ Samsung Galaxy S10 Lite खरीदने का मौका, मिल रही कई शानदार डील्स appeared first on Indian Pillar.

]]>
2652
Samsung Galaxy S10 Lite भारत में 39,999 रुपये में हुआ लॉन्च, पढ़ें फीचर्स https://www.indianpillar.com/technology/samsung-galaxy-s10-lite-launched-in-india-at-rs-39999-know-features/ Thu, 23 Jan 2020 09:56:24 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=774 स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने भारत में Galaxy S10 Lite लॉन्च कर दिया है। इसमें कई खास फीचर्स दिए गए हैं। इसमें दमदार बैटरी फीचर के साथ फ्लैगशिप-ग्रेड चिपसेट, Infinity-O…

The post Samsung Galaxy S10 Lite भारत में 39,999 रुपये में हुआ लॉन्च, पढ़ें फीचर्स appeared first on Indian Pillar.

]]>

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने भारत में Galaxy S10 Lite लॉन्च कर दिया है। इसमें कई खास फीचर्स दिए गए हैं। इसमें दमदार बैटरी फीचर के साथ फ्लैगशिप-ग्रेड चिपसेट, Infinity-O डिस्प्ले और पंच-होल डिस्प्ले समेत कई खास स्पेसिफिकेशन्स उपलब्ध कराई गई हैं। इसे Galaxy S10e से कम कीमत में लॉन्च किया गया है। भारत में इसे केवल एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

Samsung Galaxy S10 Lite की कीमत और उपलब्धता:

इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर से प्री-बुक किया जा सकता है। इसे  जा 4 फरवरी से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसे प्रीज्म व्हाइट, प्रीज्म ब्लैक और प्रीज्म ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर दिया गया है। साथ ही ICICI कार्ड से पेमेंट करने पर यूजर्स को 3,000 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा।

774