Samsung Galaxy Z Flip Price Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Thu, 13 Feb 2020 17:28:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Samsung Galaxy Z Flip Price Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 इनफिनिटी फ्लैक्स डिस्प्ले के साथ Samsung Galaxy Z Flip हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स https://www.indianpillar.com/technology/samsung-galaxy-z-flip-launched-with-flex-display-know-price-specifications-and-availability/ Wed, 12 Feb 2020 17:36:18 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=972 Samsung UnPacked Event 2020 12 फरवरी को आयोजित किया गया। इस दौरान Galaxy Z Flip को लॉन्च किया गया है। इस फोन की कीमत 1380 डॉलर यानी करीब 98,400 रुपये…

The post इनफिनिटी फ्लैक्स डिस्प्ले के साथ Samsung Galaxy Z Flip हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स appeared first on Indian Pillar.

]]>

Samsung UnPacked Event 2020 12 फरवरी को आयोजित किया गया। इस दौरान Galaxy Z Flip को लॉन्च किया गया है। इस फोन की कीमत 1380 डॉलर यानी करीब 98,400 रुपये है। आपको बता दें कि यह कंपनी का दूसरा फोल्डेबल फोन है। कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन Galaxy Fold था। यह फोन Infinity Flex display के साथ पेश किया गया है। कंपनी इस फोन को कुछ चुनिंदा मार्केट्स में ही उपलब्ध कराएगी। इसका लिमिटेड स्टॉक ही उपलब्ध कराया जाएगा। यह मिरर ब्लैक, मिरर पर्पल और मिरर गोल्ड कलर में पेश किया गया है। इसे 6 मार्च को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा।

Samsung Galaxy Z Flip के टॉप फीचर्स:

  1. Samsung Galaxy Z Flip में 6.7 इंच का फुल एचडी डायनेमिक एमोलेड डिस्प्ले मौजूद है। इसमें जो डिस्प्ले दिया गया है उसे Infinity Flex कहा जा रहा है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080×2636 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 21.9:9 और पिक्सल डेंसिटी 425ppi है। इस फोन में बाहर की तरफ भी एक डिस्प्ले मौजूद है जो 1.1 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 112×300 है। इसकी पिक्सल डेंसिटी 303ppi है।
  2. Samsung Galaxy Z Flip 2.95 गीगाहर्ट्ज 7nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड की जगह नहीं दी गई है।
  3. Samsung Galaxy Z Flip में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है यह वाइड-एंगल कैमरा है। यह सेंसर f/1.8 अपर्चर, 1.4-micron pixels, 78-degree FoV के साथ आता है। दूसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। यह f/2.2 अपर्चर, 1.12-micron pixels, 123-degree FoV, OIS के साथ आता है। फोन में 10 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर मौजूद है। यह f/2.4 अपर्चर, 1.22-micron pixels, 80-degree FoV के साथ आता है।
  4. Galaxy Z Flip में Flex mode UI उपलब्ध कराया गया है। इसे Google के साथ साझेदारी में पेश किया गया है। इस फीचर को Hideaway Hinge के जरिए इनेबल किया जा सकेगा। इसके तहत यूजर्स फोन को किसी भी एंगल से खोला जा सकेगा।
  5. Galaxy Z Flip में एक ड्यूल CAM मैकेनिज्म मौजूद है। इसके तहत hinge और display को 2,00,000 बार ओपन और बंद किय जा सकेगा। ऐसा टेस्ट किया गया है।
  6. Galaxy Z Flip को पावर देने के लिए 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post इनफिनिटी फ्लैक्स डिस्प्ले के साथ Samsung Galaxy Z Flip हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स appeared first on Indian Pillar.

]]>
972